करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सजधज कर पूरे श्रृंगार के साथ व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पारंपरिक श्रृंगार में बिछिया का भी विशेष स्थान होता है। यह न सिर्फ पैरों की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि यह वैवाहिक जीवन की पवित्रता और प्रेम का प्रतीक भी मानी जाती हैं। खासकर Karwa Chauth 2025 जैसे मौके पर सिल्वर या गोल्ड की बिछिया पहनना शुभ माना जाता है। आजकल बाजार में खूबसूरत डिजाइन वाली बिछिया उपलब्ध हैं, जिनमें स्टोन, कुंदन और कई सारे डिज़ाइन मिल सकते हैं जिनके कुछ लोकप्रिय विकल्प आप यहां देख सकती हैं।
फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकती हैं।
