गर्मियों में स्टाइलिश लुक पाना आसान काम नहीं है। सिर पर चढ़ता सूरज और तेज धूप हर बार हमें स्टाइल के साथ समझौता करने पर मजबूत कर देते हैं। कभी-कभार की बात तो अलग है, लेकिन जिन्हें रोज ही काम के सिलसिले में बाहर निकलना है; उनके लिए यह और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में अपने रेगुलर लुक को आरामदायक और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो Cotton से बने Scarf आपके काम आ सकते हैं। कॉटन स्कार्फ गर्मी के मौसम अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे धूप तेज होने पर आप इसे सिर से ओढ़ सकती हैं, वहीं यह मुंह पर बांधने के काम भी आ सकता है, इसके अलावा अपने लुक को बदलने के लिए भी आप इसे अलग-अलग तरह से डाल सकती हैं। स्टाइल स्ट्रीट पर आपको आज इसी बात की जानकारी दी जा रही है, जिसके जरिए आप कॉटन स्कार्फ को अलग-अलग तरह से ओढ़ या फिर डाल सकती हैं।
किस तरह से स्टाइल कर सकती हैं कॉटन स्कार्फ?
कॉटन स्कार्फ को गर्मियों में कई अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। आप इसे साधारण से लेकर थोड़ा फैंसी लुक तक के लिए आसानी से स्टाइल कर सकती हैं-
- सबसे साधारण और आसान स्टाइल है, स्कार्फ को गले में डालना। आप कुर्ती, टी-शर्ट, टॉप जैसे अलग-अलग कपड़ों के साथ कॉटन स्कार्फ को गले में सीधा या फिर घुमाकर डाल सकती हैं।
- कॉटन Scarves को धूप से बचने के लिए आप बाहर निकलते समय मुंह पर लेपटकर बांध सकती हैं। कपड़ा हल्का और हवादार होने के कारण इसे बांधना आरामदायक भी रहता है।
- फैंसी लुक के लिए कॉटन स्कार्फ को Shrug की तरह भी पहना जा सकता है। इसके लिए आपको स्कार्फ के दो हिस्सों को पीछे की तरफ से बांधना या फिर सेफ्टीपिन से सिक्योर करना होगा।
- कॉटन स्कार्फ को आप बालों में या फिर सिर पर भी बांध सकती हैं। इन्हें बालों में चोटी के साथ बांधा जा सकता है या फिर धूल-मिट्टी से बालों को सुरक्षित रखने के लिए सिर पर भी बांधा जा सकता है।
कॉटन के अलावा और किस फैब्रिक वाले स्कार्फ रहेंगे सही?
अगर आपको कॉटन से बने स्कार्फ नहीं इस्तेमाल करने हैं, तो आप अन्य फैब्रिक के विकल्प भी देख सकती हैं। हल्के और हवादार एहसास के लिए वेस्कॉस रेयॉन मटेरियल से बने स्कार्फ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं आपको मलमल या फिर मलमल-कॉटन से बने स्कार्फ के विकल्प भी मिल सकते हैं, जिन्हें गर्मियों के लिए चुना जा सकता है। जिन लोगों को थोड़ा क्लासी लुक वाले स्कार्फ की तलाश है, वो अपने लिए सिल्क या फिर सिल्क ब्लेंड वाले विकल्प देख सकती हैं। जहां Cotton से बने Scarf का रख-रखाव थोड़ा मुश्किल होता है, तो वहीं कॉटन ब्लेंड से बने स्कार्फ ना सिर्फ आरामदायक रहेंगे बल्कि इनका रख-रखाव भी आसान होता है। आप गर्मियों के लिए फ्लोरल, स्ट्राइप और सॉलिड जैसे अलग-अलग पैटर्न में आने वाले सिफॉन फैब्रिक से बने स्कार्फ भी देख सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
कॉटन से बने स्कार्फ को किस मौसम में इस्तेमाल कर सकती हैं?
Cotton Fabric Scarves को ज्यादातर गर्म मौसम, जैसे कि वसंत और गर्मियों में इस्तेमाल किया जाता है। कॉटन एक हल्का और सांस लेने योग्य कपड़ा है, जो इसे गर्म मौसम के लिए आदर्श बनाता है।
कॉटन स्कार्फ को किन आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं?
कॉटन स्कार्फ को आप साधारण कुर्ता-पैंट के अलावा जींस-टीशर्ट, टॉप, शर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं स्कार्फ कुर्ती-प्लाजो, एथनिक ड्रेसेस, वेस्टर्न ड्रेसेस, कुर्ती-पैंट सेट के साथ भी अच्छा लुक देते हैं।
गर्मियों के लिए किस रंग के कॉटन स्कार्फ अच्छे रहेंगें?
गर्मियों में आप हल्के रंग वाले कॉटन स्कार्फ का चुनाव कर सकती हैं। इसके लिए सफेद, गुलाबी, नीला, हरा, पीला, बेज या फिर पेस्टल रंग भी आदर्श हो सकते हैं।
फैंसी लुक के लिए कॉटन स्कार्फ को कैसे स्टाइल करें?
Fancy लुक के लिए कॉटन Scarf को बालों में बांधा जा सकता है, चोटी के साथ लपेटा जा सकता है या फिर बंडाना की तरह भी स्टाइल किया जा सकता है। वहीं इसे आप श्रग की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं।