इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। यह पूरा महीना भगवान शिव और पार्वती की आराधना का होता है। इस महीने में जिस तरह से पूजा-पाठ, बेल पत्र की मान्यता है, उसी तरह हरे रंग का खास महत्व है और इसे काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि महिलाएं हरे रंग की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी Sawan 2025 में सिल्क साड़ी पहनना चाहती हैं, तो यहां पर कुछ विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। ये सभी साड़ियां हाई क्वालिटी सिल्क मटेरियल से बनाई जाती हैं, जिस पर हैवी जरी वर्क से लेकर हल्का जरी वर्क और आकर्षक रंग-पैटर्न देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी स्टाइल स्ट्रीट का हिस्सा बना सकती हैं, साथ ही इन्हें आप अलग-अलग अवसर पर पहन सकती हैं, जो आपको क्लासी लुक दे सकती हैं।
हरी सिल्क साड़ी को सावन में कैसे स्टाइल करें?
- ब्लाउज - अगर सिल्क साड़ी को स्टाइल करना चाहती हैं, तो उसमें ब्लाउज सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आप अपनी हरी साड़ी के साथ हाई नेक, कॉलर या स्लीवलेस ब्लाउज पहन सकती हैं, जो शानदार लुक देगी।
- एक्सेसरीज - यह सबसे जरूरी विकल्प है, जिसके बिना साड़ी का लुक पूरा नहीं होता है। अगर आप भी इस सावन हरी साड़ी पहन रही हैं, तो आप इन्हें हेवी इयररिंग, गले में पेंडेंट और चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
- फुटवेयर - साड़ी के साथ महिलाएं अलग-अलग तरह के फुटवेयर पहनना पसंद करती हैं। कई महिलाओं को साड़ी के साथ हील्स अच्छे लगते हैं। हालांकि, अगर आपको साड़ी के साथ हील आरामदायक नहीं लगता है तो आप सैंडल, कोल्हापुरी चप्पल जैसे फुटवेयर पहन सकती हैं।
- मेकअप - अगर आप साड़ी में शानदार दिखना चाहती हैं, तो आप मेकअप कर सकती हैं। महिलाएं अलग-अलग तरह से मेकअप करती हैं। ऐसे में अगर आप Sawan में हरी साड़ी के साथ मेकअप करना चाहती हैं तो स्मोकी आई मेकअप के साथ लाल या मैरून लिपस्टिक लगा सकती हैं, जो आपको आकर्षक लुक देगी।
- हैंडबैग - साड़ी के साथ महिलाएं अलग-अलग चीजों को कैरी करना पसंद करती हैं, जो उनके लुक को पूरा करने में मदद करती हैं। ऐसे में आप अपनी हरी साड़ी के साथ स्लिंग बैग, क्लच बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसमें आप अपनी जरूरत के सामान आसानी से रख सकती हैं।
