Top SearchesKurta Sets Under 2000Mirror Work SareesGold RingsSeiko Watches for WomenTemple JewelleryRed Tape Shoes

Fastrack की एनालॉग डिजिटल घड़ियां: जो लगेंगी बढ़िया और रहेंगी टिकाऊ!

फास्ट्रैक ब्रांड की शानदार एनालॉग डिजिटल घड़ियां युवाओं के लिए हो सकती हैं बेहतरीन विकल्प, जिनमें मिलते हैं शानदार दिखने वाले डायल और पट्टे। वहीं, मजबूती के मामले में भी ये साबित हो सकती हैं अच्छी।

बेहतरीन Fastrack डिजिटल एनालॉग घड़ियां
बेहतरीन Fastrack डिजिटल एनालॉग घड़ियां

घड़ी की दुनिया में फास्ट्रैक एक जाना-माना नाम है, जो सालों से ही महिला और पुरूष दोनों के लिए घड़ियां बना रहा है। मगर, आजकल के युवाओं को ध्यान में रखते हुए Fastrack ने एनालॉग डिजिटल घड़ियां भी पेश की हैं। ये कुछ हद तक एनालॉग की तरह ही होती हैं, मगर इनमें आपको डिजिटल डायल मिलता है। पुराने स्टाइल और आधुनिक फैशन को एकसाथ समेटकर लाने वाली एनालॉग डिजिटल घड़ियां युवाओं के लिए एक बढ़िया पसंद साबित हो सकती हैं। फिर चाहें, आप कैजुअल कपड़े पहनते हों या फिर फॉर्मल, इस तरह की घड़ियों को आप दोनों के ही साथ पहन सकते हैं। वहीं, इनका मजबूत बिल्ड भी इन्हें युवाओं के लिए अच्छा बनाता है, ताकी उन्हें स्टाइल की वजह से मजबूती से समझौता ना करना पड़े। आप यहां पर ऐसी ही बढ़िया दिखने वाली और मजबूती में भी अच्छी रहने वाली फास्ट्रैक एनालॉग डिजिटल घड़ियों के विकल्प देख सकते हैं।

फैशन से जुड़ी इसी तरह की अन्य जानकारी देखने के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Fastrack Mean Machines Analog-Digital Black Dial Men's Watchसिलिकॉन स्ट्रैप4.3
Fastrack Autumn-Winter 19 Analog-Digital Orange Dial Men's Watchधारीदार पैटर्न4.3
Fastrack Analog Digital Black Dial Black Colour Plastic Strap Unisex Watchयूनिसेक्स घड़ी4.4
Fastrack Analog-Digital Black Dial Men's Watchडिजिटल डिस्प्ले4.1
Fastrack Street Style Analog Digital Dial Translucent Grey PU Strap Watchवॉटर रेजिस्टेंट3.9
01

Fastrack Mean Machines Analog-Digital Black Dial Men's Watch

Check Price on Amazon

यह एनालॉग डिजिटल घड़ी 51.5 मिमी के केस डायमीटर के साथ आती है। इसमें नीले और काले रंग का शानदान तालमेल मिलता है, जो इसे देखने में बढ़िया बनाता है। वहीं, इस घड़ी का सिल्वर रंग वाला सब-डायल इसे देखने में और भी बेहतरीन बनाता है। इसका कई सारे फंक्शन वाला डायल इसे आपके लिए सुविधाजनक बनाता है, जिसमें आप समय के साथ ही दिन और तारीख भी देख सकते हैं। इसमें पॉलीप्रॉपलीन मटेरियल से बना पट्टा दिया गया है, जो कलाई के लिए आरामदायक होने के साथ ही मजबूत भी साबित हो सकता है। इसका नीला पट्टा और स्लेटी रंग का डायल देखने में बढ़िया लगते हैं।

Fastrack Mean Machines Analog-Digital Black Dial Men's Watch

Rs. 3596

Get This
02

Fastrack Autumn-Winter 19 Analog-Digital Orange Dial Men's Watch

Check Price on Amazon

एनालॉग की खूबसूरती और डिजिटल की सुविधाओं के साथ आने वाली यह फास्ट्रैक घड़ी शानदार काले रंग में आती है। इसकी चमकदार नारंगी रंग वाली सुइयां काले रंग के साथ और भी खिलकर आती हैं। इसमें धारीदार पैटर्न वाला पट्टा दिया गया है, जो कि इसे देखने में आकर्षक बनाता है। यह फास्ट्रैक घड़ी सिलिकॉन से बने पट्टे के साथ आती है, जो हल्का और पहनने में आरामदायक रहता है। इसका केस डायमीटर 17.8 मिली मीटर है। वहीं, इस घड़ी में सटीक समय दिखाने वाला क्वार्ट्ज मूवमेंट मिलता है। आप इसमें समय के साथ तारीख और दिन भी देख सकते हैं।

Fastrack Autumn-Winter 19 Analog-Digital Orange Dial Men's Watch

Rs. 4145

Get This
03

Fastrack Analog Digital Black Dial Black Colour Plastic Strap Unisex Watch

Check Price on Amazon

यह एक यूनिसेक्स घड़ी है, जिसे महिला और पुरूष दोनों ही पहन सकते हैं। इसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों का नेविगेशन दिया गया है, जिससे आपको डिस्प्ले पर एक सटीक जानकारी मिलती है। इस घड़ी में काला, नीला और हरा तीन रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं। वहीं, यह दिन, तारीख और सेकेंड्स के साथ समय की जानकारी देती है। इसका मजबूत केस और टिकाऊ प्लास्टिक पट्टा इसे सालों तक पहनने के लिए उपयुक्त बनाता है। एनालॉग हैंड्स पर चमकदार एक्सेंट कम रोशनी में भी सही तरीके से समय देखना सुनिश्चित करते हैं। इसके किनारों पर कंपास की तरह डायरेक्शन दिए गए हैं।

Fastrack Analog Digital Black Dial Black Colour Plastic Strap Unisex Watch

Rs. 2195

Get This
04

Fastrack Analog-Digital Black Dial Men's Watch

Check Price on Amazon

इसका डायल काले रंग के किनारों के साथ आता है, जिसपर आकर्षक उभार वाला फिनिश दिया गया है। इस फास्ट्रैक एनालॉग डिजिटल घड़ी में चमड़े से बना पट्टा मिलता है, जिसका हरा रंग देखने में काफी शानदार है। वहीं, इसमें 47.3 मिली मीटर का केस डायमीटर दिया गया है। इसकी डिजिटल डिस्प्ले की कार्यक्षमता के साथ पारंपरिक एनालॉग टाइमकीपिंग एक बेहतरीन मिश्रण हैं, जो आधुनिकता के साथ ही पुराने स्टाइल का भी ख्याल रखती है। इसके डायल का रंग काला है और उसमें नारंगी रंग की चमकदार सुइयां कम रोशनी में भी सही से समय देखने की सुविधा देती हैं। इस घड़ी में भी आप समय, दिन और तारीख तीनों देख सकते हैं।

Fastrack Analog-Digital Black Dial Men's Watch

Rs. 4250

Get This
05

Fastrack Street Style Analog Digital Dial Translucent Grey PU Strap Watch

Check Price on Amazon

इस घड़ी में मिलने वाला पारदर्शी स्लेटी रंग का पट्टा इसे एक अलग और बेहतरीन लुक देता है। वहीं, यह फास्ट्रैक घड़ी 51.5 मिमी के केस डायमीटर के साथ आती है। इसमें मल्टी-फंक्शन डायल दिया गया है, जिसमें दिन और तारीख वाले डिस्प्ले के साथ ही अलार्म, बैकलाइट और स्टॉपवॉच की सुविधा भी मिलती है। इसका डायल गोल्डन रंग की चमकदार सुइयों के साथ आता है, जो ग्रे रंग के साथ बहुत ही शानदार लगता है। यह घड़ी 50M तक पानी-रोधी भी है, जिससे हल्के छींटे पड़ने से इसके खराब होने का खतरा कम हो जाता है।

Fastrack Street Style Analog Digital Dial Translucent Grey PU Strap Watch

Rs. 2395

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या फास्ट्रैक एनालॉग डिजिटल घड़ियां स्मार्टवॉच से बेहतर हैं?

यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। स्मार्टवॉच में ज्यादा फीचर्स होते हैं, लेकिन एनालॉग डिजिटल घड़ियां अधिक स्टाइलिश हो सकती हैं।

फास्ट्रैक एनालॉग डिजिटल घड़ी की बैटरी कितने समय तक चलती है?

बैटरी की लाइफ मॉडल पर निर्भर करती है, लेकिन आम तौर पर 1-2 साल तक चल सकती है।

फास्ट्रैक एनालॉग डिजिटल घड़ियों की कीमत क्या है?

यह घड़ी की कीमत मॉडल और सुविधाओं पर निर्भर करती है, लेकिन आम तौर पर ₹2000 से ₹5000 तक होती है।

You May Also Like