Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Dussehra 2025 पर पारंपरिक शैली वाली साड़ियों के साथ बढ़ाइए त्योहार की रौनक!

2 अक्टूबर को मनाया जाएगा Vijayadashami का त्योहार, जिसके लिए आप भी देख सकती हैं पारंपरिक शैली वाली साड़ियों के विकल्प। भारी से लेकर हल्की हर तरह की डिजाइन है उपलब्ध, डालिए एक नजर।

Dussehra 2025: पारंपरिक साड़ियां
Dussehra 2025: पारंपरिक साड़ियां

नवरात्री का त्योहार चल रहा है और उसके पूरा होता ही दशहरा मनाया जाएगा। दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है और ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था। इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे में हिंदु धर्म में इस त्योहार का काफी महत्व है और अगर आप इस दिन को खास बनाने के लिए एक अच्छी सी साड़ी की तलाश कर रही हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां आपको पारंपरिक शैली वाली साड़ियों के कुछ विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें Dussehra 2025 पर पहना जा सकता है। अलग-अलग डिजाइन और रंगों के विकल्पों में आने वाली ये साड़ियां पूजा, रावण दहन या गरबा-डांडिया के दौरान पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

अपने फैशन को करिए अपग्रेड स्टाइल स्ट्रीट के साथ 

01

Monjolika Fashion Women's Banarasi Silk Blend Woven Zari With Tussles Saree

Check Price on Amazon

सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बनी यह साड़ी बनारसी शैली वाली है, जिसकी लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ आपको 0.8 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। जरी के काम के साथ आने वाली यह साड़ी जैकर्ड बुनाई वाली है और पारंपरिक अवसरों पर पहनने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। मेजेंटा रंग की साड़ी के साथ आपको कॉन्ट्रास्ट में हरे रंग का ब्लाउज मिलेगा, जो इसकी शोभा को दोगुना कर रहा है। इसमें आपको मस्टर्ड, पर्पर, रानी पिंक, रेड, सी ग्रीन, वाइलेट और पीले जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। 

स्टाइलिंग टिप्स- इसे क्लासिक निवी स्टाइल में बांधा जा सकता है। गजरे में लपेटे हुए लो बन के साथ और भारी कुंदन या टेंपल ज्वेलरी इसके साथ अच्छी लगेगी। मेकअप के लिए आप बोल्ड लाल लिपस्टिक लगा सकती हैं। 

Monjolika Fashion Women's Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (37765 color) (Magenta)

₹894.00

Get This
02

MANOHARI Most Trendy Banarasi Silk Woven Pattern Jacquard Saree

Check Price on Amazon

यह खूबसूरत मस्टर्ड येलो रंग की साड़ी रानी पिंक के कॉम्बिनेशन के साथ आती है। बनारसी सिल्क मटेरियल से बनी इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर हैं और इसके साथ आपको 0.8 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस मिलेगा। भारी डिजाइन वाली इस साड़ी पर जरी का काम किया गया है और इसका ब्लाउज भी कढ़ाई के साथ आता है। त्योहारों पर यह साड़ी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती है और इसमें ब्लू, ग्रीन, रेड, पिंक, व्हाइट और पीच समेत कई अन्य रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

स्टाइलिंग टिप्स- इसे आप प्लीट्स बनाकर या सीधे पल्लू के साथ ड्रेप कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ मोतियों की या गोल्ड ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। वहीं, हेयर स्टाइल व मेकअप के लिए हाई बन और मैट लिप्स की मदद ली जा सकती है।

MANOHARI Most Trendy Banarasi Silk Woven Pattern Jacquard Saree for Women With Blouse Piece_MN1715, Pink,Orange

₹1,029.00

Get This
03

SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree

Check Price on Amazon

अगर आप एक हल्की डिजाइन वाली साड़ी की तलाश में हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 5.50 मीटर कीइस साड़ी के साथ 0.80 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस मिलेगा, जिसे पसंद की डिजाइन व फिटिंग के हिसाब से सिलवाया जा सकता है। इस साड़ी को कांचीपुरम सिल्क मटेरियल से बनाया गया है और यह जैकर्ड बुनाई शैली में आती है। सॉलिड प्रिंट वाली इस साड़ी की बॉर्डर पर जरी का काम किया गया है और इसके पल्लू पर आपको लटकन देखने को मिल जाएंगे। हरे-गुलाबी के कॉम्बिनेशन में आने वाली यह साड़ी Vijayadashmi 2025 पर पहनने के लिए काफी आरामदायक रहेगी और इसे पहनने में भी आपको परेशानी नहीं आएगी। इसमें आपको करीब 24 अन्य रंगों का विकल्प मिल जाएगा। 

स्टाइलिंग टिप्स- इसे आप सिंपल गोल्ड ज्वेलरी या कुंदन शैली वाले चोकर के साथ स्टाइल कर सकती है। यह साड़ी खुले और प्लीट्स दोनों ही तरह के पल्लू में ड्रेप की जा सकती है। वहीं, मेकअप के लिए आप मैट विकल्प के साथ जा सकती हैं और बालों को खुला रख सकती हैं। 

SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece (Green Pink)

₹999.00

Get This
04

SWORNOF Womens Kanjivaram Soft Silk Saree

Check Price on Amazon

नारंगी रंग में आने वाली यह एक कांजीवर सिल्क साड़ी है। सॉफ्ट सिल्क मटेरियल से बनी यह साड़ी जॉमेट्रिक पैटर्न के साथ आती है और इसके साथ आपको मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। इस साड़ी पर गोल्डन रंग की जरी से काम किया गया है और इसपर दी गई बॉर्डर भी गोल्डन रंग की है। इसका पल्लू काफी भारी काम के साथ आता है, लेकिन यह साड़ी पहनने में काफी हल्की रहेगी। इसमें आपको पिंक, ब्लू, क्रीम, ग्रीन, पर्पल, रेड और रानी जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

स्टाइलिंग टिप्स- इस साड़ी को आप सामान्य तरह से या बेल्ट के साथ ड्रेप कर सकती हैं। इसके साथ गोल्ड टेंपल ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। वहीं, आप बालों को ब्रेड करके मैट या शिमिरी दोनों तरह का मेकअप कर सकती हैं।

SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece (ORANGE)

Rs. 649

Get This
05

AKHILAM Women's Woven Design Georgette Kanjeevaram Saree

Check Price on Amazon

एथिनिक मोतिफ प्रिंट के साथ आने वाली यह साड़ी खूबसूरत लाल रंग में आती है और इसे जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है। जामदनी बुनाई के साथ आने वाली इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है और इसके साथ आपको 0.80 मीटर का मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। भारी डिजाइन वाली इस साड़ी पर आपको गोल्डन रंग की बॉर्डर देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसके साथ आने वाला ब्लाउज सॉलिड प्रिंट वाला है, जिसपर सिर्फ बॉर्डर दी गई है। दिखने में यह जितनी सुंदर है पहनने में उतनी ही आरामदायक रहेगी। इसमें आपको लाल के अलावा बॉटल ग्रीन, बर्गंडी, मरून, टील ब्लू, पिंक और टर्क्वाइज जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

स्टाइलिंग टिप्स- इस साड़ी को आप खुले प्ल्लू के साथ ड्रेप कर सकती हैं। इसके साथ भारी झुमके काफी अच्छे लगेंगे और लाल गहरी लिपस्टिक व पारंपरिक जूड़े के साथ लुक को पूरा किया जा सकता है।

AKHILAM Women's Woven Design Georgette Kanjeevaram Saree With Unstitched Blouse Piece (Red_2ALEKHA2001)

₹1,899.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

इस साल दशहरा कब मनाया जाएगा?

2025 में दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 1 अक्टूबर की रात 07:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर की रात 07:10 बजे तक रहेगी। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद आने वाला यह पर्व पूरे वर्ष के सबसे बड़े और उल्लासपूर्ण उत्सवों में गिना जाता है।

हिंदू धर्म में दशहरा एक महत्वपूर्ण त्योहार क्यों है?

हिंदू धर्म में दशहरा या विजयादशमी एक महत्वपूर्ण त्योहार है क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जैसा कि भगवान राम द्वारा रावण के वध और देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध से दर्शाया गया है। यह त्योहार नवरात्रि के बाद मनाया जाता है और शक्तियों का उत्सव, आध्यात्मिक शुद्धि और नई शुरुआत का समय होता है।

दशहरा पर किस रंग की साड़ी पहनी जा सकती है?

दशहरा पर आप पारंपरिक रूप से लाल, पीला, हरा और नारंगी जैसे रंगों की साड़ी पहन सकती हैं, क्योंकि ये रंग अच्छाई पर बुराई की जीत और समृद्धि का प्रतीक हैं। इसके अलावा, आप हल्के गुलाबी, बैंगनी या क्रीम जैसे पेस्टल रंग भी चुन सकती हैं, जो परिष्कार का प्रतीक हैं और एक कोमल, सुंदर लुक देते हैं।

You May Also Like