ईद मिलाद-उन-नबी 2025 के खास मौके पर अगर आप एक खूबसूरत और गरिमामयी लुक पाना चाहती हैं, तो काले रंग का अनारकली सूट एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है। काले रंग का अनारकली सूट हमेशा से ही शाही और खूबसूरत अंदाज पेश करता रहा है। इस बार भारी जरी वर्क वाले अनारकली डिजाइन चलन में हैं, चिकनकारी एम्ब्रॉयडरी से सजे सूट और नेट या जॉर्जेट फैब्रिक पर गोल्डन बॉर्डर वाले डिज़ाइन आदि भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। लंबी फ्लेयर वाली अनारकली के साथ अगर आप हल्की कढ़ाई वाला दुपट्टा लेंगी तो त्योहार का आकर्षण और भी बढ़ सकता है। ईद-मिलाद पर काले रंग की अनारकली को सिल्वर या गोल्डन ज्वेलरी के साथ पहनना, एक पारंपरिक और शाही अंदाज को भी उजागर कर सकता है।
फैशन से जुड़ी इसी तरह की अन्य जानकारी देखने के लिए आप स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकते हैं।
