Top SearchesKurta Sets Under 2000Mirror Work SareesGold RingsSeiko Watches for WomenTemple JewelleryRed Tape Shoes

ऑफिस के लिए यहां देखें Cotton Silk Saree का शानदार कलेक्शन, खिल उठेगा आपका रूप

जब आपके कलेक्शन में होंगी ये ट्रेंडी कॉटन सिल्क Saree, तो ऑफिस में फ्लॉन्ट कर सकेंगी अपना स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक। रंगों के साथ-साथ डिजाइन और पैटर्न को देख आप भी होंगी इनकी मुरीद।

Cotton Silk Saree ऑफिस में दे सकती हैं शानदार लुक!
Cotton Silk Saree ऑफिस में दे सकती हैं शानदार लुक!

गर्मी का मौसम और ऑफिस जाना, किसी सज़ा से कम नहीं लगता है। अब ऐसे में जिन महिलाओं को रोजाना ही इस गर्मी के मौसम में ऑफिस जाना है, उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है रोज का आउटफिट। जी हां, क्योंकि गर्मी में हमें अपने स्टाइल के साथ ही आराम का भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है या फिर आप रोज ही साड़ी पहनती हैं, तो फिर गर्मियों में ऑफिस के लिए कॉटन सिल्क से बनीं साड़ियां एक शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं। कॉटन सिल्क साड़ियां आपको एक फॉर्मल लुक देने के साथ ही आपके कंफर्ट का भी पूरा ख्याल रख सकती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने पर काफी हल्की महसूस होती हैं, जिससे गर्मी के मौसम में निकलने वाले पसीने या फिर भारी कपड़े से होने वाली उलझन से आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज की स्टाइल स्ट्रीट में हम इन्हीं कॉटन सिल्क साड़ियों का शानदार कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ऑफिस में आकर्षक लुक पाने के लिए पहन सकती हैं।

कौन-से रंग की साड़ियां ऑफिस के लिए हो सकती हैं सही?

ये बात तो आपने जान ली, कि आखिर किस कपड़े से बनी साड़ी गर्मी के मौसम में ऑफिस पहन जाने के लिए सही हो सकती है। मगर, सिर्फ कपड़ा ही नहीं साड़ी का रंग भी मौसम और जगह के हिसाब से चुनना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, ऑफिस एक ऐसी जगह होती है, जहां पर थोड़ा सटल यानी कि हल्का लुक ही देखने में अच्छा लगता है। ज्यादा भारी मेकअप या फिर चटक रंग वाले कपड़े आपके लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप जब भी ऑफिस के लिए साड़ी ले रही हों, तो कोशिश करें कुछ हल्के रंग के विकल्प को ही अपने कलेक्शन में शामिल करें। कॉटन सिल्क साड़ियों के लिए आप पिंक, बेज, लेवेंडर, फिरोज़ी या फिर ऑलिव ग्रीन जैसे कुछ ट्रेंडी रंगों के विकल्प देख सकती हैं। इसके अलावा दो रंगों में आने वाली साड़ियां भी अच्छी हो सकती हैं, जिसके लिए सफेद-गुलाबी, काला-सफेद, हल्के मल्टीकलर, फिरोज़ी-पीला, ग्रे-रस्ट जैसे रंगों में आने वाली साड़ियां सही रहेंगी। अगर आपको थोड़ा डार्क रंग वाली साड़ी पहनने का मन है, तो आप इसके लिए मस्टर्ड, सी-ग्रीन, मजेंटा, ब्राउन या फिर गहरे स्लेटी रंग के विकल्प भी देख सकती हैं।

Top ProductsFeatureRating
ALMAARI FASHION Traditional Cotton Silk Sareeपारंपरिक डिजाइन4.0
SWORNOF Women's Linen Cotton Silk Sareeमैचिंग ब्लाउज4.1
dB DESH BIDESH Women Tant Cotton Silk Handloom Cotton Blend Sareeफ्लोरल पैटर्न3.7
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Sareeमुलायम फिनिश4.1
C J Enterprise Women's Banarasi Pure Kanjivaram Silk Sareeबूटी वर्क5.0
01

ALMAARI FASHION Traditional Cotton Silk Saree

Check Price on Amazon

यह कॉटन सिल्क साड़ी शानदार फ्लोरल प्रिंट के साथ आती है, जो कि ऑफिस में आपको काफी एलीगेंट लुक दे सकता है। गुलाबी रंग के बॉर्डर और लटकन वाले पल्लू के साथ आने वाली इस साड़ी में आधुनिक के साथ ही पारंपरिक डिजाइन का बेहतरीन मेलजोल मिलता है। इसका मुलायम कॉटन सिल्क मटेरियल पहनने पर आरामदायक एहसास दे सकता है और देखने में भी अच्छा लगता है। ज़री वेव के साथ आने वाली इस ऑफिस वियर साड़ी को आप किसी खास इवेंट और मीटिंग में भी पहन सकती हैं। गुलाबी रंग की इस साड़ी को ड्राय क्लीन करने की सलाह दी जाती है। यह साड़ी गहरे गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ आती है, जिसपर आपको फ्लोरल प्रिंट मिलता है।

ALMAARI FASHION Traditional Cotton Silk Saree

Rs. 999

Get This
02

SWORNOF Women's Linen Cotton Silk Saree

Check Price on Amazon

गुलाबी रंग में आने वाली इस साड़ी की कुल लंबाई 5.5 मीटर है, जिसे आराम से पहना और स्टाइल किया जा सकता है। इसका ज़री वेव देखने में साधारण मगर साड़ी को आकर्षक लुक देने का काम करता है। यह साड़ी कॉटन सिल्क मटेरियल से बनी है, जो कि गर्मियों के लिए आरामदायक साबित हो सकता है। इसमें गुलाबी के अलावा कई और रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं। सॉलिड पैटर्न वाली इस साड़ी पर ग्रे रंग का साधारण बॉर्डर मिलता है। यह साड़ी मैचिंग ब्लाउज पीस के साथ आती है, जिसे आप अपने साइज और पसंद के हिसाब से सिलवा सकती हैं। इस कॉटन सिल्क साड़ी को ड्राय क्लीन करने की सलाह दी जाती है।

SWORNOF Women's Linen Cotton Silk Saree

Rs. 749

Get This
03

dB DESH BIDESH Women Tant Cotton Silk Handloom Cotton Blend Saree

Check Price on Amazon

इस साड़ी को अच्छी क्वालिटी वाले हैंडलूम कॉटन सिल्क मटेरियल से बनाया गया है, जो कि गर्मियों में पहनने के लिए आरामदायक साबित हो सकता है। इसमें सफेद के साथ ही काला, फिरोज़ी, हरा और पीला रंग का विकल्प भी मिल सकता है। यह कॉटन सिल्क साड़ी प्लेन वेव के साथ आती है और इसे ड्राय क्लीन किया जा सकता है। शानदार फ्लोरल पैटर्न वाली इस साड़ी में गोल्डन रंग का चौड़ा बॉर्डर दिया गया है। यह साड़ी लाल रंग के ब्लाउज पीस के साथ आती है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सिलवा सकती हैं। हर मौसम में पहनने के लिए उपयुक्त रहने वाली यह कॉटन सिल्क साड़ी वजन में बेहद हल्की और पहनने पर मुलायम हो सकती है।

dB DESH BIDESH Women Tant Cotton Silk Handloom Cotton Blend Saree

Rs. 751

Get This
04

SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree

Check Price on Amazon

मुलायम कॉटन सिल्क से बनी यह साड़ी भी आपको ऑफिस में शानदार लुक दे सकती है। इस साड़ी में हल्के नीले रंग के साथ-साथ स्लेटी, हरे और गुलाबी रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं। यह साड़ी ऑफिस के अलावा किसी त्योहार या फिर कैजुअल मौके पर पहनने के लिए भी उपयुक्त हो सकती है। इसमें जेक्वार्ड वॉवेन के साथ ही शानदार ज़री वर्क मिलता है, जो इस साड़ी को देखने में बेहद खूबसूरत बनाता है। मुलायम फिनिश के साथ आने वाली यह साड़ी आरामदायक तरीके से पहनी जा सकती है और इसकी लंबाई 5.50 मीटर है। इस साड़ी के साथ 0.80 मीटर लंबा ब्लाउज का कपड़ा भी मिलता है।

SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree

Rs. 798

Get This
05

C J Enterprise Women's Banarasi Pure Kanjivaram Silk Saree

Check Price on Amazon

दो रंगों के कॉम्बीनेशन के साथ आने वाली इस साड़ी की लंबाई 5.5 मीटर है। यह साड़ी 0.8 मीटर लंबे ब्लाउज पीस के साथ आती है, जिसे अपनी पसंद से सिलवाया जा सकता है। इसमें काला, काला-लाल, गुलाबी-नीला, क्रीम-पिंक, ग्रीन-ब्लू, ग्रीन-रेड, लेवेंडर-ब्लू, मरून-ब्लैक जैसे कई रंगों वाली साड़ियों के विकल्प मिल सकते हैं। मुलायम कॉटन सिल्क से बनी यह साड़ी आसानी से मशीन वॉश की जा सकती है। इस साड़ी का पल्लू चौड़े ब्लैक बॉर्डर और बूटी वर्क के साथ मिलता है। वहीं यह पूरी साड़ी सुनहरे रंग के बूटी वर्क के साथ आती है, जो कि ऑफिस में एक शानदार लुक दे सकती है।

C J Enterprise Women's Banarasi Pure Kanjivaram Silk Saree

Rs. 799

Get This

ऑफिस में किस तरह स्टाइल कर सकती हैं कॉटन सिल्क साड़ी?

ऑफिस में एक साधारण और आकर्षक लुक पाने के लिए आप कॉटन सिल्क साड़ी को मनचाहे तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। हालांकी, जिन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसे कैसे स्टाइल किया जाए? वो नीचे कुछ सुझाव देख सकती हैं-

  • मेकअप- ऑफिस में कॉटन सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो फिर आप नो-मेकअप मेकअप लुक आजमा सकती हैं। इसके लिए आप आंखों में सिर्फ मस्कारा लगा सकती हैं और बीबी क्रीम या फिर हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे मेकअप के साथ न्यूड शेड वाली लिपस्टिक अच्छी रहेगी।
  • ज्वैलरी- ऑफिस में स्टाइलिश लुक के लिए साड़ी के साथ कानों में स्टड्स या फिर छोटे झुमके पहन सकती हैं। वहीं ऑफिस के लिए गले में स्लीक चेन भी डाली जा सकती है और आप चाहें तो इसे छोड़ भी कर सकती हैं।
  • फुटवियर- ऑफिस में साड़ी के साथ आप अलग-अलग तरह की फुटवियर पहन सकती हैं, जो कि आपके लिए आरामदायक रहें। ऐसे में आप साड़ी के साथ फ्लैट्स, जूतियां, हील्स कुछ भी पहन सकती हैं। बस किसी भी फुटवियर को पहनते वक्त आपको यह ध्यान रखना चाहिए, कि वो घंटों पहनने के लिए आरामदायक हैं या नहीं।
  • एक्सेसरीज- ऑफिस में साड़ी के साथ कुछ खास एक्सेसरीज जैसे कि एनालॉग घड़ी, ब्रेसलेट्स या फिर रिंग्स को भी पेयर कर सकती हैं। यह पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है। हालांकी, घड़ी आपको एक शानदार फॉर्मल लुक दे सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या कॉटन सिल्क साड़ियां ऑफिस में पहनी जा सकती हैं?

कॉटन सिल्क से बनी साड़ियों को आप ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं। ये साड़ियां हल्की और आरामदायक होती हैं, जिससे ऑफिस में घंटों पहनने पर भी आप असहज महसूस नहीं करेंगी। वहीं ये पहनने पर आपको फॉर्मल लुक भी देती हैं।

ऑफिस के लिए कौन-सी साड़ियां अच्छी रहती हैं?

ऑफिस के लिए कॉटन, लिनेन, सिल्क-कॉटन मिक्स और जॉर्जेट जैसे मटेरियल से बनी साड़ियां अच्छी साबित हो सकती हैं। इन मटेरियल से बनी साड़ियां ना सिर्फ आरामदायक रहती हैं, बल्कि इन्हें पहनकर आपको ऑफिस के लिए शानदार फॉर्मल लुक भी मिल सकता है।

ऑफिस में किस रंग की साड़ियां पहनी जा सकती हैं?

ऑफिस के लिए आप हल्के और पेस्टल रंग वाली साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। आप अपने लिए काला, नेवी, ग्रे, बेज या फिर हल्के नीले रंग वाली साड़ियां ऑफिस के लिए ले सकती हैं। वहीं ट्रेंडी रंगों की बात करें, तो लेवेंडर, ऑलिव ग्रीन या फिर रस्ट भी अच्छा हो सकता है।

क्या ऑफिस में साड़ी के साथ झुमके पहन सकती हैं?

बिल्कुल, आप ऑफिस में साड़ी के साथ झुमके पहन सकती हैं। हालांकी, इसके लिए आपको थोड़े हल्के और छोटे साइज के झुमके चुनने चाहिए। भारी झुमके ऑफिस में आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं।

You May Also Like