Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

अनारकली सूट या फिर गाउन, शाम की पार्टी के लिए कौन है सही पसंद?

शाम की पार्टी के लिए अनारकली या गाउन में से कौन है सही आउटफिट? विकल्पों के साथ यहां मिलेगी जानकारी, जानिए आपके लिए कौन रहेगा अच्छा।

अनारकली सूट या फिर गाउन शाम की पार्टी में क्या पहनें?
अनारकली सूट या फिर गाउन शाम की पार्टी में क्या पहनें?

यह बात सच है कि अनारकली सूट और गाउन दोनों ही शाम की पार्टी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, लेकिन जब भी इन दोनों में से किसी एक को चुनना होता है तो यह हमारे लिए काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आपके पास भी दोनों विकल्प मौजूद हैं जिन्हें आप शाम की पार्टी के लिए पहनना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप यह जरूर जानें कि आपको शाम की पार्टी में कैसा दिखना है। अगर आप पारंपरिक दिखना चाहती हैं तो आप अनारकली सूट पहन सकती हैं। तो वहीं, अगर आप आधुनिक दिखना चाहती हैं तो आप गाउन का चयन कर सकती हैं। वैसे, आपको बता दें कि इन दोनों को ही आप अपने फैशन का अहम हिस्सा भी बना सकती हैं, लेकिन इससे पहले आपको इन दोनों के बीच का अंतर पता होना चाहिए।

अनारकली और गाउन में क्या अंतर है? 

अनारकली और गाउन दोनों लगभग एक जैसे दिखते हैं, जिन्हें आप अलग-अलग अवसर पर पहन सकती हैं। अगर अनारकली सूट की बात की जाए तो इनका ऊपरी हिस्सा फिटेड होता है, जबकि कमर के नीचे काफी ज्यादा घेर दिया होता है जो इन्हें खास बनाता है।। खास बात यह है कि अनारकली सूट के घेर को कलियों से तैयार किया जाता है, जिस कारण ये काफी रॉयल दिखते हैं। इनमें आपको भारी कढ़ाई से लेकर हल्की कढ़ाई देखने को मिलती हैं। इनके साथ पैरों में चूड़ीदार पैजामा भी पहना  जाता है, साथ ही दुपट्टा  भी मिलता है, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। वहीं, गाउन एक प्रकार की वेस्टर्न ड्रेस है, जो लगभग अनारकली सूट की तरह दिखता है लेकिन इनकी लंबाई में काफी फर्क हो सकता है। इनमें आपको ए-लाइन गाउन मिल सकता है जिसका ऊपरी भाग कसा हुआ होता है और नीचे से ढ़िला होता है जो काफी सुंदर दिख सकता है। वहीं बॉल गाउन को प्रिंसेस गाउन भी कहते हैं और साथ ही,टी लेंथ गाउन जैसे अलग-अलग तरह के विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप पार्टी के अनुसार चुन सकती हैं।

Top ProductsFeatureRating
Mizaz Women Floral Printed Kurta स्लिप-ऑन क्लोजर3.9
U&F Women Pink Solid Elevated Gown Dressस्लीव्लेस4.3
Libas Woven Design Chanderi Silk Kurta हेम फ्लेयर्ड 4.4
The Roadster Lifestyle Co Sequined Maxi Gown Dressपॉलिएस्टर4.1
Sangria Green Floral Embroidered Regular Anarkali Kurta कॉटन3.7
bebe Embellished Gown Dressमैक्सी लेंथNA
01

Mizaz Women Floral Printed Kurta

Check Price on Myntra

यह अनारकली सूट प्योर कॉटन मटेरियल से बना हुआ है और इसका दुपट्टा और पैंट भी कॉटन फैब्रिक में हैं। यह काफ लेंथ में मिलता है, जिसका हेम सीधा है। इसका गोल गला है और तीन-चौथाई आस्तीन हैं। फूलों की डिजाइन में आने वाला यह सूट स्लिप-ऑन क्लोजर के साथ आता है। यह अनारकली सूट प्रिंटेड पैटर्न और मिरर वर्क के साथ आता है। इसमें S से लेकर XXL तक के साइज मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपने फिट के अनुसार चुन सकती हैं।

02

U&F Women Pink Solid Elevated Gown Dress

Check Price on Myntra

गुलाबी रंग में आने वाला यह गाउन पॉलिएस्टर मटेरियल से बना है, जिसे आप हर मौसम में पहन सकती हैं। घेरदार डिजाइन के साथ आने वाला यह गाउन स्लीव्लेस है। इस ड्रेस का गला चौकार आकार में है। मेक्सी लंबाई में आने वाला यह गाउन ज़िप क्लोजर के साथ आता है, जिसे आप आसानी से बंद कर सकती हैं। इस गाउन को आप काले रंग की क्लच पर्स, गोल इयरिंग और हील के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपको आकर्षक दिखा सकता है।

03

Libas Woven Design Chanderi Silk Kurta

Check Price on Myntra

यह अनारकली कुर्ता चंदेरी सिल्क मटेरियल से बना हुआ है, जिसे आप हर मौसम में पहन सकती हैं। लंबी आस्तीन और स्कूप नेक के साथ आने वाला यह कुर्ता सेट बुनी हुई डिज़ाइन में है। यह कुर्ता सॉलिड प्लाजो और दुपट्टा के साथ आता है। इस अनारकली कुर्ता की लंबाी है, साथ ही इसका हेम घेरदार डिजाइन में है। हरे और गोल्डन रंग में आने वाले इस Libas ब्रांड के इस कुर्ता सेट के दुपट्टा पर प्रिंट किया गया है, जो इसको काफी आकर्षक बनाता है। इसमें XS से लेकर XXL तक के साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी फिटिंग के अनुसार ले सकती हैं। इस सूट को आप भारी इयररिंग के साथ पहन सकती हैं।

04

The Roadster Lifestyle Co Sequined Maxi Gown Dress

Check Price on Myntra

काले रंग में आने वाला यह गाउन मैक्सी वाली लंबाई में आता है। इस गाउन में कीहोल-वाला गला दिया गया है। यह स्लीवलेस ड्रेस है, जिसमें सीधा हेम मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह जिप क्लोजर और रेगुलर फिट के साथ आता है, जिसे आप आसानी से पहन सकती हैं। इस गाउन में S से लेकर XL तक के साइज मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं। पॉलिएस्टर मटेरियल से बने इस ड्रेस पर सीक्विन्स वर्क किया गया है, जो काफी शानदार दिखता है।

05

Sangria Green Floral Embroidered Regular Anarkali Kurta

Check Price on Myntra

यह अनारकली कुर्ता सेट ट्राउजर और दुपट्टा के साथ आता है जिसमें स्लिप-ऑन क्लोजर दिया गया है, जिसे आप आसानी से पहन सकती हैं। हरे रंग में आने वाला यह सूट सिल्क मटेरियल से बना है जिसपर एंब्रायडरी वर्क किया गया है और इसका दुपट्टा कॉटन मटेरियल में है। अनारकली कुर्ता सेट में S से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकता है, जिन्हें आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं। इसमें नारंगी-गोल्डन और टील-गोल्डन रंग मौजूद है, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

06

bebe Embellished Gown Dress

Check Price on Myntra

काले रंग में आने वाला यह गाउन मैक्सी लेंथ के साथ आता है जिसे आप शाम की पार्टी में पहन सकती हैं। इसका हेमलाइन घेरदार है, जो काफी आकर्षक लगता है। पॉलिएस्टर मटेरियल से बने इस गाउन की आस्तीन लंबी हैं। इस गाउन में वी-आकार का गला मिलता है जिसे आप अलग-अलग ज्वैलरी जैसे कि पेंडेंट, चेन के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अनारकली सूट शाम की पार्टियों के लिए क्यों लोकप्रिय हैं?

अनारकली सूट शाम की पार्टियों के लिए इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि ये काफी आरामदायक होने के क्लासी लगते हैं। इनमें आपको अलग-अलग रंग डिजाइन और पैटर्न मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुलार चुन सकती हैं।

गाउन किस प्रकार की शाम की पार्टियों के लिए सबसे उपयुक्त है?

गाउन अलग- अलग प्रकार की शाम की पार्टियों के लिए उपयुक्त हैं जैसे कि इन्हें आप औपचारिक पार्टियों में पहन सकती हैं। इसके अलावा, इन्हें आप ग्लैमरस पार्टी और कॉटेले पार्टी में भी पहन सकती हैं।

अनारकली सूट और गाउन के साथ किस तरह के फुटवियर हो सकते हैं सही?

अनारकली सूट और गाउन दोनों के साथ अलग-अलग तरह के फुटवियर पहना जा सकता है जैसे कि अनारकली सूट के साथ आप जूती, सैंडल हील्स पहन सकती हैं। वहीं ही गाउन के साथ अलग-अलग प्रकार की हील्स पहन सकती हैं जैसे कि ब्लॉक हील्स, प्लेटफ़ॉर्म हील्स, वेज हील्स।

You May Also Like