तीन साल की उम्र बच्चों के जीवन का वो समय होती है जब वे धीरे-धीरे चीजें समझना व सीखना शुरू करते हैं और इस उम्र की बच्चियों के लिए इस वजह से सही खिलौनों का चयन करना भी जरूरी है। ऐसे में माता-पिता या कोई भी रिश्तेदार अपनी लाडली के लिए ऐसे टॉयज की तलाश में रहते हैं जो न केवल सुरक्षित और टिकाऊ रहें, बल्कि बच्ची की जिज्ञासा को जगाएं, उसकी कल्पना को उड़ान दें और जिनके साथ उसके मानिस विकास हो। आजकल कई बच्चे टैबलेट या मोबाइल फोन देखते हैं, लेकिन अगर इस तरह के खिलौनें आपकी बेटी के पास होंगे तो उसका स्क्रीन टाइम भी कम होगा और वो रोज कुछ-न-कुछ सीखती रहेगी।
एक नजर डालिए ऐसे ही कुछ खिलौनों के विकल्पों पर जो तीन साल की बच्ची के लिए सही रहेंगे-
Faq's
तीन साल की बच्चियों के लिए किस तरह के खिलौने सही रहते हैं?
तीन साल की बच्चियों के लिए ऐसे खिलौने सबसे अच्छे होते हैं जो उनकी कल्पना, सोचने की क्षमता, और मोटर स्किल बढ़ाते हैं। उनके लिए क्ले, किचन सेट, बिल्डिंग ब्लॉक, फ्लैश कार्ड और मॉन्टेसरी टॉय काफी अच्छे होते हैं।
तीन साल की बच्चियों के खिलौने किस मटेरियल से बने होने चाहिए?
तीन साल की बच्चियों के खिलौने हमेशा सुरक्षित मटेरियल (लकड़ी, कपड़े या फूड-ग्रेड सिलिकॉन) से बने होने चाहिए। ये मटेरियल बच्चों की संवेदनशील त्वचा और स्वास्थ्य के लिए सबसे सुरक्षित होते हैं।
क्या अलग-अलग रंगों व डिजाइन वाले खिलौने तीन साल की बच्ची के लिए सही रहते हैं?
हां, अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाले खिलौने तीन साल की बच्ची के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इस उम्र में बच्चे चीजों को तेजी से सीखते हैं। अलग-अलग रंग और डिजाइन उनकी सोचने की क्षमता, कल्पना, और आंखों व हाथों के तालमेल को बढ़ाते हैं
तीन साल की बच्चियों के लिए खिलौने किस बजट रेंज में मिलेंगे?
आपको तीन साल की बच्चियों के लिए खिलौने अलग-अलग बजट रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। ये करीब ₹300 से लेकर ₹1,000+ तक की रेंज में आते हैं। खिलौनों के प्रकार, क्वालिटी व मटेरियल के हिसाब से कीमत अलग-अलग होती है।