Top SearchesRufus AI Shopping Hacks Amazon Great Indian Festival Sale Gaming Projectors For HomeInduction Friendly Pressure Cooker Smart Kitchen Storage IdeasCookware Sets For Everyday Use

किचन में बिखरे रहते हैं बर्तन? इन 6 स्मार्ट तरीकों से पॉट्स और पैन को करें ऑर्गेनाइज

छोटी किचन में पॉट्स और पैन को सही जगह पर रखना अक्सर मुश्किल लगता है। ऐसे में आप यहां दिए गए 6 किचन स्टोरेज आइडिया और विकल्पों के साथ छोटे से जगह में भी पॉट और पैन को व्यवस्थित रख पाएंगे।

स्मार्ट किचन स्टोरेज ऑर्गेनाइजर
स्मार्ट किचन स्टोरेज ऑर्गेनाइजर

छोटी किचन में जगह कम होने की वजह से पॉट्स और पैन को व्यवस्थित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। बड़े बर्तन कैबिनेट की काफी जगह घेर लेते हैं और कई बार इन्हें निकालने के लिए दूसरे बर्तन भी हटाने पड़ते हैं। ऐसे में किचन न सिर्फ बिखरी हुई नजर आती है, बल्कि रोजमर्रा के काम में भी परेशानी होती है। हालांकि, थोड़ी-सी स्मार्ट प्लानिंग और सही स्टोरेज आइडियाज की मदद से कम जगह में भी पॉट्स और पैन को आसानी से व्यवस्थित किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे आसान तरीके और बढ़िया पॉट एंड पैन ऑर्गेनाइजर के विकल्प दिए गए हैं, जो आपकी छोटी किचन को ज्यादा साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखा सकते हैं। 

देखें 6 विकल्प नीचे-

01
LAPO 8 Tier Adjustable Pan Stand for Kitchen
Check Price on Amazon

खास बातें 

  • 8-टियर और एडजस्टेबल डिज़ाइन के साथ आने वाला इस पैन और पॉट स्टैंड के डिवाइडर रैक को बर्तन के आकार यानी कढ़ाई, तवा, फ्राई पैन या बड़े पतीले के अनुसार ऊपर-नीचे सेट किया जा सकता है।
  • इसके शेल्फ में गहरा U-आकार का कट दिया गया है, जिससे बर्तनों के ढक्कन का हैंडल आसानी से फंस जाता है और ढक्कन फिसलकर गिरता नहीं है।
  • एंटी-रस्ट ब्लैक कोटिंग की वजह से इसमें जंग नहीं लगता है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
LAPO 8 Tier Adjustable Pan Stand for Kitchen

Rs. 899

Get This
02
Mustorn Pots and Pans Organizer Black Pan Racks for Kitchen
Check Price on Amazon

खास बातें

  • इसमें 7 अलग-अलग लेयर दिए गए हैं, जिससे आप एक ही रैक में कई बर्तन, पैन और ढक्कन आसानी से रख सकते हैं।
  • यह Kitchen Organiser टिकाऊ और मजबूत कोटेड मेटल से बना है, जो आपके पॉट और पैन का भारी वजन सहने में सक्षम रहेगा। 
  • इसके रैक स्लॉट्स में ढक्कन होल्डर डिज़ाइन दिया गया है जो बर्तनों के ढक्कन को फिसलने से रोकने में मदद करता है।
Mustorn Pots and Pans Organizer Black Pan Racks for Kitchen

Rs. 2499

Get This
03
Multipurpose Pan, Pot & Lid Organizer Rack
Check Price on Amazon

खास बातें

  • कॉम्पैक्ट डिजाइन में बने होने की वजह से यह छोटे किचन के लिए बढ़िया रहेगा और किचन काउंटरटॉप या कैबिनेट के अंदर बहुत कम जगह घेरेगा। 
  • इसे जोड़ने या असेंबल करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह रेडी टू यूज डिजाइन में आता है। जिससे इसे सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अगर आपके पॉट भारी है तब भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह मजबूत लोहे से बना हुआ है जो भारी वजन आसानी से संभाल लेता है।
Multipurpose Pan, Pot & Lid Organizer Rack

Rs. 299

Get This
04
Amazon Brand - Umi Pot & Pan Organizer Rack for Cabinet
Check Price on Amazon

खास बातें

  • कड़ाही, तवा, फ्राई पैन या सॉसपैन का आकार अक्सर अलग-अलग होता है। ऐसे में इस ऑर्गेनाइजर को चुनना बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें एडजस्टेबल शेल्व्स दिए गए हैं जिसे आप बर्तन की ऊंचाई और साइज के अनुसार ऊपर या नीचे एडजस्ट कर सकते हैं।
  • इस Rack For Kitchen के डिवाइडर्स में ढक्कन के हैंडल को फंसाने के लिए U-शेप का पॉट लिड होल्डर बना हुआ है जिससे ढक्कन फिसलेगा नहीं।  
  • मल्टी-पर्पस स्टोरेज की सुविधा की वजह से इसमें एक साथ कई पैन, बर्तन और उनके ढक्कन व्यवस्थित रखे जा सकते हैं, जिससे किचन कैबिनेट में जगह की काफी बचत हो सकती है।
Amazon Brand - Umi Pot & Pan Organizer Rack for Cabinet

Rs. 999

Get This
05
Pots and Pan Organizer Rack for Kitchen
Check Price on Amazon

खास बातें

  • इसे आप अपनी जरूरत और किचन स्पेस के हिसाब से 3 तरीकों से सेट कर सकते हैं। जिसमें एक ही स्टैंड के दोनों ओर 8 शेल्फ बनाकर काउंटरटॉप पर खड़ा रखा जा सकता है। अलमारी के अंदर एक साइड शेल्फ लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है और काउंटरटॉप के अंदर हॉरिजॉन्टल तरीके से रखकर भी बर्तन व्यवस्थित रख सकते हैं। 
  • यह उच्च गुणवत्ता वाले लोहे से बना हुआ है, जो भारी से भारी कड़ाही और तवे का वजन आसानी से संभाल सकता है।
  • इस पर खास जंग-रोधी कोटिंग की गई है, जिससे यह रसोई की नमी और पानी से खराब नहीं होता और इसे साफ करना आसान हो जाता है।
Pots and Pan Organizer Rack for Kitchen

Rs. 1349

Get This
06
Craft Expertise Pan Pot Rack Organizer with Lid Holder
Check Price on Amazon

खास बातें

  • रसोई में सबसे ज्यादा परेशानी कढ़ाई और पैन के ढक्कन को संभालने में होती है। इस रैक में ढक्कन रखने के लिए U-शेप का डिजाइन दिया गया है, जिससे कांच या स्टील के ढक्कन बिना फिसले और बिना गिरे सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
  • जब आप पैन और तवे को एक के ऊपर एक रखते हैं, तो उनके नॉन-स्टिक कोटिंग पर स्क्रैच आ जाते हैं और वे जल्दी खराब हो जाते हैं। इस ऑर्गनाइजर में हर बर्तन अलग-अलग स्लोट में रहता है जिससे खरोंच आने का डर नहीं रहता है। 
  • 6 एडजस्टेबल स्लोट्स वाला यह पॉट और पैन होल्डर ब्लैक कोटेड फिनिश के साथ आता है जिससे जंग नहीं लगता है और मजबूत लोहे की वजह भारी बर्तन आसानी से रखा जा सकता है।
Craft Expertise Pan Pot Rack Organizer with Lid Holder

Rs. 449

Get This

इन्हें भी पढ़ें 

  • 5 इंडक्शन फ्रेंडली Pressure Cooker के साथ, मॉडर्न किचन में खाना बनाना होगा आसान!
  • कटलरी होल्डर के साथ इन बर्तन स्टैंड में प्लेट, कटोरी, चम्मच रखने की मिलेगी भरपूर जगह

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख। 

Faqs:

1.छोटी किचन में पॉट्स और पैन को कैसे व्यवस्थित किया जा सकता है?

छोटी किचन में पॉट्स और पैन को व्यवस्थित करने के लिए सबसे पहले इस्तेमाल के हिसाब से बर्तनों को अलग करना चाहिए। रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को आसानी से पहुंच वाली जगह पर रखना चाहिए, जबकि कम इस्तेमाल होने वाले पॉट्स और पैन को ऊपर या पीछे की कैबिनेट में रखा जा सकता है। रैक, हुक और डिवाइडर का इस्तेमाल करने से कम जगह में भी ज्यादा बर्तन व्यवस्थित किए जा सकते हैं।

2.पैन को रखने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

अगर कैबिनेट में जगह कम है, तो पैन को एक-दूसरे के ऊपर रखने के बजाय हुक या वर्टिकल रैक का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इससे पैन आसानी से दिखाई देते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें निकालना भी आसान रहता है। पैन को टांगने से कैबिनेट की शेल्फ स्पेस भी बचाई जा सकती है।

3.किचन में पॉट्स और पैन के ढक्कन कैसे रखना चाहिए?

ढक्कनों को बर्तनों के साथ रखने पर अक्सर काफी जगह खराब हो जाती है। इन्हें व्यवस्थित रखने के लिए कैबिनेट के दरवाजे के पीछे ढक्कन होल्डर या डिवाइडर लगाया जा सकता है। इससे सभी ढक्कन एक जगह रहेंगे और खाना बनाते समय सही ढक्कन ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।

4.क्या पॉट्स और पैन को एक के ऊपर एक रखना सही है?

आमतौर पर यह सही हो सकता है, लेकिन उन्हें साइज के हिसाब से स्टैक करना चाहिए। बड़े पॉट के ऊपर छोटा पॉट या पैन रखने से जगह बचती है और बर्तन ज्यादा व्यवस्थित रहते हैं। हालांकि, नॉन-स्टिक पैन को सीधे एक-दूसरे के ऊपर रखने से बचें और उनके बीच सॉफ्ट कपड़ा या प्रोटेक्टर रखें, ताकि उनकी कोटिंग खराब न हो।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like