होने वाली मां ही नहीं, बल्कि शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी आरामदायक नींद लेना बेहद आवश्यक माना जाता है। इस अवस्था में शरीर के हार्मोन में बदलाव के चलते, बढ़ते पेट और शरीर में होने वाले बदलावों के कारण सही तरीके से नींद लेना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ खास सामान आपकी नींद को बेहतर और आरामदायक बना सकते हैं। यहां मां बनने वाली महिलाओं के लिए आरामदायक नींद के कुछ जरूरी सामान के विकल्प दिए गए हैं जैसे, गर्भावस्था वाले तकिये, आरामदायक नाइटवियर, स्लीपिंग मास्क आदि जिसे चुना जा सकता है। साथ ही, ये सामान गर्भवती महिलाओं को चैन की नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपको बता दें, गर्भावस्था में अच्छी नींद लेना सिर्फ आराम के लिए ही नहीं, बल्कि आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।
चलिए देखते हैं गर्भावस्था में अच्छी नींद के लिए क्या-क्या चीजें जरूरी हैं;
