Top SearchesRufus AI Shopping Hacks Amazon Great Indian Festival Sale Gaming Projectors For HomeInduction Friendly Pressure Cooker Smart Kitchen Storage IdeasCookware Sets For Everyday Use

अपनी Kitchen Pantry को कैसे करें Organize? विकल्पों के साथ जानिए आसान तरीके

क्या आपकी Kitchen Pantry रहती है फैली? चिंता की नहीं है बात क्योंकि हम उसे ऑर्गनाइज करने में कर सकते हैं मदद। यहां जानिए आसान तरीके वो भी कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट्स के विकल्पों के साथ जो आपका काम बनाएंगे आसान।

कैसे करें Kitchen Pantry को Organise?
कैसे करें Kitchen Pantry को Organise?

पैंट्री को हर किचन की जान माना जाता है। एक व्यवस्थित रसोई पैंट्री समय बचाती है क्योंकि चीजें आसानी से मिल जाती है। यह भोजन की बर्बादी को कम करती है, क्योंकि आप एक्सपायरी डेट से पहले चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, एयरटाइट कंटेनरों से कीटों से बचाव होता है और स्वच्छता बनी रहती है। यह तनाव कम करके खाना पकाने के अनुभव को बेहतर बनाती है। लेकिन सवाल उठता है कि Kitchen Pantry को अच्छी तरह से Organize कैसे किया जाए? परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान तरीके जिनकी मदद से आप अपनी पैंट्री को व्यवस्थित करके रख सकेंगे। इसके साथ ही यहां आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के विकल्प भी देखने मिलेंगे जिनकी मदद से यह काम आसानी से भी हो सकेगा।

01

VOLTURI Air Tight Kitchen Containers Set

Check Price on Amazon

1200 मिलीलीटर की क्षमता वाले ये एयर टाइट पार्दर्शी जार 6 के सेट में आपको मिलेंगे। उच्च-गुणवत्ता, खाद्य-ग्रेड सामग्री से बने ये स्टोरेज कंटेनर बॉक्स BPA-मुक्त हैं, जो आपके भोजन की सुरक्षा की गारंटी देते हैं। इनमें आप किचन की पैंट्री में सामान को हानिकारक रसायनों से मुक्त रख सकेंगे और साथ ही अपनी सामग्री की ताज़गी भी बनी रहेगी। स्टैकेबल डिजाइन के साथ आपकी पैंट्री की जगह का अधिकतम उपयोग हो सकेगा। इनकी पारदर्शी डिजाइन से सामान की पहचान आसान हो जाएगी, जिससे आपका समय और मेहनत बचेगी। इन स्टोरेज कंटेनर्स के साथ आपकी किचन पैंट्री में कार्यक्षमता और स्टाइल का मेल-जोल दिखेगा।

VOLTURI Air Tight Kitchen Containers Set

Rs. 489

Get This
02

Abja Novelties Kitchen Countertop Organizer

Check Price on Amazon

43D x 43W x 40H सेंटीमीटर साइज वाला यह रैक आपकी किचन पैंट्री को ऑर्गनाइज करने के लिए सही पसंद हो सकता है। 2 टियर वाला यह शेल्फ मेटल मटेरियल से बना है और इसका सुंदर घुमदावर फ्रेम इसे काफी आकर्षक फिनिश दे रहा है। यह आपकी Kitchen Pantry को ऑर्गनाइज करने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है और इसपर मसालों के डिब्बे या कोई अन्य सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसकी मदद से पैंट्री के शेल्फ या काउंटर पर ज्यादा जगह बन सकती है। इसपर 30 छोटे/20 मीडियम जार रखे जा सकते हैं। लकड़ी के तख्तों और मजबूत 15 सेमी मोटे जंग-रोधी पाउडर कोटेड फ्रेम इसे टिकाऊ बनाएंगे। हर टियर पर आसानी से 10 किलोग्राम वजन रखा जा सकता है।

Abja Novelties Kitchen Countertop Organizer

Rs. 1550

Get This
03

Kuber Industries Multipurpose Solitaire Storage Basket with Lid

Check Price on Amazon

लिड के साथ आने वाली यह किचन स्टोरेज बास्केट पैंट्री को व्यवस्थित करने में मदद कर सकती है। इसमें आपको 3, 6, 9, 12 और 24 पीस के सेट मिल जाएंगे। स्मॉल, मीडियम व लार्ज साइज के विकल्पों में आने वाली ये बास्केट प्लास्टिक मटेरियल से बनी हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये काफी गहरी हैं जिस वजह से इनमें काफी सारा सामान आसानी से फिट हो सकता है। इसी के साथ इन्हें स्टैक भी किया जा सकता है, जिस वजह से जगह की भी काफी बचत होगी। इनमें मसालों के पैकेट, बिस्किट के पैकेट, रेडी-टू-इट फूड के पैकेट व अन्य सामान आसानी से स्टोर हो सकता है। ये आपको तीन रंगों के विकल्पों में मिलेंगे।

Kuber Industries Multipurpose Solitaire Storage Basket with Lid

Rs. 375

Get This
04

HomeWiz Multi-Purpose 360 Rotating Organizer Tray

Check Price on Amazon

5 रंगों के विकल्पों में आने वाली यह रोटेटिंग ट्रे आपकी किचन पैंट्री के लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकती है। पेंट्री में सुविधा के लिए डिज़ाइन की गई इस घूमने वाली टर्नटेबल ट्रे के साथ मसालों, सॉस, जार या तेल तक आसान पहुंच मिलेगी। यह रसोईघर की पैंट्री में स्टोरेज स्पेस को बढ़ा देगी, जिससे आपको अव्यवस्था से मुक्त रहने में मदद मिलेगी। लंबे समय तक उपयोग के लिए इसे उच्च गुणवत्ता वाले BPA मुक्त प्लास्टिक से बनाया गया है, जो साफ करने में आसान और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रहेगा। इसके आकर्षक रंग व डिजाइन आपकी किचन पैंट्री की सजावट में एक स्टाइलिश स्पर्श जोड़ेंगे, साथ ही आवश्यक वस्तुओं को व्यवस्थित भी रखेंगे।

HomeWiz Multi-Purpose 360 Rotating Organizer Tray

Rs. 189

Get This
05

GLUN 100 Piece Waterproof Vinyl Black Labels Stickers

Check Price on Amazon

100 के सेट में आने वाले ये लेबल स्टीकर्स आपकी किचन पैंट्री को अच्छी तरह से व्यवस्थित करने में काफी मदद कर सकते हैं। इन्हें आप जार, बोतल, डिब्बों या किसी अन्य कंटेनर पर लगा सकेंगे, जिससे यह आसानी से पता चल जाएगा कि अंदर क्या रखा है। ये स्टीकर्स दाग-धब्बों और नमी के प्रति प्रतिरोधी रहेंगे और इनका लंबे समय तक उपयोग किया जा सकेगा। ये काले लेबल किसी भी कंटेनर को आधुनिक, स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आपके किचन Pantry Organization को आसान बनाने के साथ-साथ ये काफी सुविधाजनक भी रहेंगे। इनके साथ आपको एक व्हाइट पेंसिल भी मिलेगी और बिना किसी नुकसान के फिर से लेबलिंग के लिए आसानी से साफ भी हो जाएंगे।

GLUN 100 Piece Waterproof Vinyl Black Labels Stickers

Rs. 199

Get This

कैसे करें किचन पैंट्री को व्यवस्थित?

  • सभी चीजों को बाहर निकालें और छांटें: सबसे पहले, पैंट्री को पूरी तरह से खाली करना होगा। सभी डिब्बों, जार और पैकेटों को एक बार में बाहर निकालें। एक्सपायरी डेट वाली और उन सामग्रियों को फेंक दें जिनका उपयोग आप अब नहीं करते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि आपके पास वास्तव में कितना सामान है।
  • दालों और मसालों को पारदर्शी एयरटाइट कंटेनरों में रखें: भारतीय पैंट्री में सबसे अधिक जगह दालें, चावल, आटा और मसाले लेते हैं। इन्हें नमी और कीटों से बचाने के लिए एयरटाइट और पारदर्शी कंटेनरों में रखें। दालों/चावल के लिए बड़े जार का उपयोग करें और मसालों को छोटे, लेबल वाले डिब्बों में रखें। पारदर्शी कंटेनरों से सामग्री की पहचान करना आसान होता है।
  • जगह का सही इस्तेमाल और लेबलिंग: पैंट्री में ऊंचाई का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। टियर वाले शेल्फ ऑर्गेनाइजर का उपयोग करके मसालों की छोटी बोतलों या चटनी की बोतलों को आगे-पीछे रखें ताकि पीछे की चीज़ें भी दिखाई दें। हर कंटेनर पर स्पष्ट रूप से लेबल लगाएं, जिसमें सामग्री का नाम और पैक करने की तारीख लिखी हो।
  • जोनिंग और कार्यक्षमता: पैंट्री को जोन में बांट दें। रोजमर्रा के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को आंखों के सामने रखें। भारी और कम इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को सबसे नीचे या ऊपर के शेल्फ पर रखें।
  • बास्केट और टर्नटेबल्स का उपयोग करें: छोटी-छोटी या अनियमित आकार की वस्तुओं को एक जगह रखने के लिए किचन बास्केट का उपयोग करें। कोनों वाले शेल्फ पर टर्नटेबल्स का उपयोग करें ताकि तेल की बोतलें या सॉस आसानी से घुमाकर निकाला जा सके, जिससे कोने की जगह बेकार न जाए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किचन पैंट्री को ऑर्गनाइज करना क्यों जरूरी होता है?

किचन पैंट्री को ऑर्गनाइज करना इसलिए जरूरी है ताकि सामग्री आसानी से मिल सके और समय की बचत हो। यह भोजन की बर्बादी को कम करता है, क्योंकि आप स्टॉक पर नजर रख सकते हैं। साथ ही, साफ-सफाई और एयरटाइट स्टोरेज से कीटों के संक्रमण को रोका जा सकता है।

किन प्रोडक्ट्स की मदद से किचन पैंट्री को ऑर्गनाइज किया जा सकता है?

किचन पैंट्री को ऑर्गनाइज करने के लिए एयरटाइट और पारदर्शी कंटेनर, टियर वाले शेल्फ ऑर्गेनाइज़र बास्केट का उपयोग किया जा सकता। कोनों के लिए टर्नटेबल्स और हर चीज के लिए लेबल बहुत जरूरी हैं।

किचन पैंट्री को ऑर्गनाइज करते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

पैंट्री को ऑर्गनाइज करते समय सबसे पहले पुरानी चीज़ों को हटाए। फिर, एयरटाइट कंटेनर का उपयोग करें और सभी पर स्पष्ट लेबल लगाए। रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीजों को आंखों के स्तर पर रखें और ऊंचाई का फायदा लेने के लिए वर्टिकल ऑर्गेनाइजर का इस्तेमाल करें।

You May Also Like