समय-समय पर हम अपने घर के हर कोने की सफाई करते करते रहते हैं, लेकिन स्टोर रूम की तरफ कभी भी ध्यान नहीं देते हैं। दिवाली, होली या फिर अन्य किसी त्योहार पर स्टोर रूम की सफाई करने के हम पूरा साल उसकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं। इससे आपका स्टोर रूम न केवल देखने में गंदा लगता है बल्कि वहां की जगह का भी सही इस्तेमाल नहीं होता है। यही वजह है कि घर के अन्य हिस्सों की सफाई के साथ ही समय-समय पर स्टोर रूम की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपने स्टोर रूम की सफाई करने के लिए कुछ आसान तरीकों की तलाश में हैं, तो यहां बताए जा रहे कुछ विकल्प आपके काम आ सकते हैं। इन तरीकों की मदद से आप स्टोर रूम में जमी धूल-मिट्टी और गंदगी को आसानी से साफ कर पाएंगे।
स्टोर रूम की सफाई के लिए कौन सी चीजें आ सकती हैं काम?
स्टोर रूम की सफाई के लिए आप चीजों की मदद ले सकते हैं। इनकी मदद से आप कम समय में और आसानी से स्टोर रूम की सफाई कर सकेंगे। स्टोर रूम की में जमी धूल और गंदगी को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको झाड़ू और डस्टपैन की जरूरत होगी। सबसे पहले झाड़ू की मदद से स्टोर रूम के कोने-कोने में जमी धूल को साफ करें और दीवारों को भी झाड़ें, ताकि धूल-मिट्टी के साथ मकड़ी के जाले भी अच्छे से साफ हो जाएंगे। इसके बाद कूड़ा या कचरा उठाकर फेंकने के लिए आपको डस्टपैन की भी जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा आप स्टोर रूम की अच्छे से सफाई के लिए आप वैक्यूम क्लीनर की भी मदद ले सकते हैं। वहीं सफाई के बाद Store Room पड़े सामानों, फर्नीचर, दीवारों, खिड़की और दरवाजे आदि को पोछने के लिए कपड़े और वाइप्स मददगार हो सकते हैं। इसके बाद पोछा की मदद से आप स्टोर रूम की फर्श को साफ कर सकते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की फ्लोर क्लीनर लिक्विड भी मिलने लगी हैं। ऐसे में आप चाहें तो फर्श की बेहतर सफाई के लिए पानी में फ्लोर क्लीनर लिक्विड डालकर पोछा लगा सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो समय-समय पर इस रूम में कीटनाशक दवाई का भी छिड़काव कर सकते हैं, जिससे इसमें रखे सामान या फर्नीचर खराब नहीं होंगे।
