Heat Wave Alert होने के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार अपना कहर बरसाना शुरू कर दी है। तेज धूप और लू के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। देखा जाए तो इस गर्मी में घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जाता है लेकिन अगर आपका बाहर निकलना ज्यादा जरूरी है तो ऐसे में काफी सावधानियां बरतनी चाहिए। क्योंकि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी चीजें अपने साथ रख सकते हैं। यहां आपको 5 विकल्प बताए गए हैं जिसमें छाता, पानी की बोतल, स्कार्फ, टोपी और सनग्लास दिए गए हैं जो आपको धूप से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, आप हल्के और सूती कपड़े पहन सकते हैं जो पसीना सोखकर आपको ठंडक देने में मदद कर सकता है। साथ ही, अगर लंबे समय तक बाहर रहना हो, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। हीट वेव के दौरान सही तैयारी और सावधानी ही आपको सुरक्षित और स्वस्थ रख सकती है।
देखें 5 बढ़िया विकल्प -
