Amazon Prime Day Sale 2026: अमेजन पर प्राइम मेंबर्स के लिए साल की सबसे बड़ी सेल 4 जुलाई को लाइव होने वाली है, 72 घंटे तक चलने वाली इस सेल का अंतिम दिन 6 जुलाई रहेगा। ये तारीख अमेजन इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लाइव कर दी हैं। वहीं ये अमेजन की 10वीं एनिवर्सरी है, जिसमें आपको शानदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ कई सारे लाभ मिलने वाले हैं।
इस बार मिलने वाले ऑफर्स कुछ इस प्रकार हैं:-
शानदार बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI
- Prime Day Sale के दौरान ग्राहकों को एक्सट्रॉ बचत करने के लिए कई बैंक ऑफर्स और कैशबैक दिए जा रहे हैं:
- अगर आप SBI या एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10% की तुरंत छूट मिलेगी।
- Amazon Pay ICICI Credit Card से भुगतान करने पर प्राइम मेंबर्स को 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
- Amazon Pay UPI से पेमेंट करने पर गोल्ड रिवॉर्ड्स में 5% तक की छूट दी जाएगी।
- अगर आप कोई भी सामान खरीदते हैं, तो आपको तुरंत पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप बिना किसी ब्याज के 3 दिन के अंदर पेमेंट कर सकते हैं।
