Amazon Great Indian Festival Sale 2026: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के साथ छूट की बारिश होने लगती है। हालांकि, अभी तक इस सेल की आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन Rufus AI के मुताबिक इसकी शुरुआत 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर के बीच हो सकती है, और अमेजन प्राइम के सदस्यों को ऑफर 24 घंटे पहले लाइव हो सकते हैं। इसी के साथ अक्टूबर के अंत में या दिवाली-धनतेरस तक इसके खत्म होने का भी अनुमान है।
वैसे तो इस दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट व ऑफर देखने को मिलते हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा-से-ज्यादा बचत करनी है तो Rufus AI को ये 7 स्मार्ट शॉपिंग हैक्स दे सकते हैं जो हर किसी के काम आ सकते हैं। इसमें पहले से विशलिस्ट तैयार करना, कीमतों को समझना, प्रोडक्ट्स की तुलना और बैंक व कूपन ऑफर का फायदा उठाने जैसे कुछ आसान तरीके शामिल हैं। इनकी मदद से न सिर्फ ज्यादा बचत की जा सकती है, बल्कि शॉपिंग ज्यादा सुविधाजनक भी बनती है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में ये 7 शॉपिंग हैक्स आएंगे आपके काम
- विशलिस्ट करें तैयार- अभी से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को अमेजन की शॉपिंग विशलिस्ट में शामिल करना शुरू कर दें। इसके दो फायदे होंगे। पहला फायदा यह होगा कि सेल के दौरान प्रोडक्ट्स ढूंढने में आपको मेहनत नहीं करनी होगी और आपको पहले से पता होगा कि कौन-से प्रोडक्ट्स चुनने हैं। इसी के साथ, Rufus से पूछकर आप उन प्रोडक्ट्स पर Amazon की ग्रेट फ्रीडम Sale के दौरान मिलने वाले ऑफर को आसानी से समझ सकते हैं।
- अभी से नोट करना शुरू कर दें कीमतें और हिस्ट्री भी देखें- वैसे तो अभी 2026 कीअमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने में समय है, लेकिन इस दौरान आप जो भी चीजें घर लाने की योजना बना रहे हैं उनकी कीमत अभी से नोट करना शुरू कर लें। इसी के साथ आप उनकी पुरानी कीमतों की भी जानकारी ले लें। ऐसे करने से आप सेल के दौरान की कीमत से तुलना करते हुए सही छूट के साथ सबसे अच्छी डील का फायदा उठा सकते हैं। कीमतों की तुलना में Rufus AI की मदद लेने से आपका काम काफी आसान हो जाएगा।
- प्रोडक्ट्स की करें तुलना- कई बार ऐसा होता है कि हमें एक ही कैटेग्री के दो-तीन प्रोडक्ट्स पसंद आ जाते हैं और किसी एक का चयन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रफस AI आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप अपनी ज़रूरत, पसंद और सबसे जरूरी बजट को ध्यान में रखते हुए उससे प्रोडक्ट्स की तुलना करने के लिए कह सकते हैं और वह आपको उसी हिसाब से सबसे सटीक विकल्प चुनने में मदद करेगा।
- बैंक व कूपन ऑफर को हाथ से न जाने दें—जाहिर सी बात है कि हर बार की तरह Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान भी अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर खास ऑफर मिलेंगे ही। ऐसे में रफस AI आपक ऑफर की विस्तृत जानकारी देगा और यह बताएगा कि किस कार्ड के साथ अधिकतम बचत हो सकती है। ऐसा करने से आप सबसे शानदार डील का फायदा उठाकर बचत के साथ शॉपिंग कर सकेंगे।
- प्राइम मेंबरशिप होगी फायदेमंद- अगर आपके पास अमेजन प्राइम की मेंबरशिप है तो त्योहारों से पहले 2026 में आने वाली इस सेल में बड़ा फायदा मिल सकता है। प्राइम सदस्यों के लिए यह सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी । ऐसे में अगर आपको ज्यादा बचत करनी है तो प्राइम की सदस्यता पहले से ही ले लीजिए। वहीं, इसके साथ फ्री, फास्ट और सेम डे डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी।
- ‘बेस्ट सेलर’ चीजों को पहले ही कर लें ऑर्डर- Rufus के अनुसार कि अमेजन पर जिन प्रोडक्ट्स को ‘बेस्ट सेलर’ की श्रेणी में रखा गया है उनका स्टॉक काफी जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आपको आने वाली अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ऐसा ही कोई प्रोडक्ट घर लाना है तो यह काम सेल शुरू होते ही कर लें। बाद में वह चीज आउट ऑफ स्टॉक हो सकती है।
- जरूरत और बजट के हिसाब से Rufus भी देगा खास सुझाव- अगर आपको इस Amazon Sale के दौरान बिल्कुल भी मेहनत नहीं करनी है और अलग-अलग प्रोडक्ट ढूंढने, उनके फीचर्स को समझने और अन्य कीमतों की तुलना करने का समय नहीं है तो रफस सबसे उपयोगी है। आपको बस उसे अपनी जरूरत व बजट के बारे में बताना है और वह उसी हिसाब से 2-3 विकल्पों का सुझाव फटा-फट दे देगा जिनमें से किसी का भी चयन कर सकते हैं।
