बारिश के मौसम की ठंडी फुहारें तो हर किसी को पसंद और यह मानसून का मौसम अपने साथ सुकून भरी ताजगी और हरियाली तो लाता है, लेकिन साथ ही कपड़े सुखाने की एक बड़ी समस्या भी लेकर आता है। इस मौसम में सूरज मानो छुट्टी पर चला जाता है और कपड़ों से नमी जाने का नाम नहीं लेती। अक्सर घर के कोनों में टंगे गीले कपड़े बदबू देने लगते हैं और फफूंदी जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल उठता है, बारिश में आखिर कपड़े कैसे सुखाएं? हम सभी इस परेशानी से कभी न कभी जरूर गुजरे हैं, जब धुले हुए कपड़े दो-तीन दिन तक भी पूरी तरह सूख नहीं पाते या फिर कमरे में फैलाकर रखने से बदबू और सीलन का माहौल बन जाता है। खासकर छोटे घरों और अपार्टमेंट्स में तो ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों से आप इस मौसम में भी कपड़े आसानी से सुखा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे मानसून में कपड़े सुखाने के 5 असरदार उपाय और उनके विकल्प, जिन्हें चुनकर आप बिना धूप के भी कपड़ों को जल्दी और अच्छे से सूखा सकते हैं। चाहे आप वर्किंग हों या हाउसवाइफ, ये विकल्प हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें उन 5 स्मार्ट तरीकों को विकल्पों के साथ जो मानसून के मौसम में कपड़े सुखाने का हल बन सकते हैं।
| Top Products | Feature | Rating |
|---|---|---|
| SEZNIK Portable Clothes Dryer | पोर्टेबल डिजाइन | 4.2 |
| Haier 10.5 kg 5 Star Inbuilt Butterfly heater | इनबिल्ट हीटर | 4.2 |
| H Houseware Foldable Cloth Drying Stand Stainless Steel | वाटरप्रूफ | 4.0 |
| OTISTORES Dryer Balls Laundry Stirring | सिलिकॉन से बनी है | 4.2 |
| SHARP dehumidifier with Air Purifier | डिह्यूमिडिफिकेशन क्षमता | 4.1 |
SEZNIK Portable Clothes Dryer
Check Price on Amazonमानसून में अब कपड़े सुखाने की परेशानी से मुक्ति के लिए आधुनिक जमाने के तरीकों को अपनाया जा सकता है। इन्ही में से एक है यह कपड़े सुखाने वाली मशीन। सेजनिक ब्रांड का यह Clothes Dryer पीटीसी सिरेमिक हीटिंग तकनीक का उपयोग करता है जो एक घंटे से भी कम समय में लगभग 6 से 8 कपड़ों को सुखा सकता है। यह बरसात या उमस भरे मौसम में गीले कपड़ों को जल्दी से सुखाने के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसकी खासियत है कि यह नाजुक कपड़ों की भी कोमलता के साथ देखभाल करता है, यानि 60° के कोमल वायु प्रवाह के साथ, यह ड्रायर रेशम, बच्चों के कपड़े, स्वेटर और कोट जैसे नाजुक कपड़ों को बढ़िया तरीके से सुखा सकता है। साथ ही, इसकी उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री एक सुरक्षित और गंध-मुक्त कपड़े सुखाने का अनुभव प्रदान कर सकती है। यह काफी हल्की और पोर्टेबल डिजाइन में आती है जिसकी मदद से इसे आसानी से यात्रा के दौरान भी कहीं लेकर जा सकते हैं। यह कॉम्पैक्ट कपड़े सुखाने की मशीन भारी मशीनों का एक किफायती विकल्प है और साथ ही, यह बिजली की बचत भी कर सकती है।
SEZNIK Portable Clothes Dryer, Compact Electric, UV Sterilizer, Wrinkle Remover with PTC Heating & Timer | Foldable, Hangable Dryer | Quick Drying for Home and Travel Use (SZ-CD07)
Rs. 5499
Haier 10.5 kg 5 Star Inbuilt Butterfly heater
Check Price on Amazonइस मानसून अगर आप अपने घर के लिए एक भरोसेमंद और स्मार्ट वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, जो कप धोने के साथ-साथ सुखाने में भी मदद करें तो Haier की यह Fully Automatic Washing Machine आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इनबिल्ट हीटर जैसी खूबियां इसे बाकी मशीनों से अलग बनाती हैं। इस वॉशिंग मशीन में ओशनस वेव ड्रम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कपड़ों को बेहतर तरीके से और कोमलता के साथ धोने में मदद करता है।साथ ही, इसमें 780 RPM की हाई स्पिन स्पीड होती है, जिससे कपड़े तेजी से सूख सकते हैं। इसमें 15 तरह के वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं, जैसे हैवी, स्पोर्ट्स, बेबी केयर, सिल्क, वूल, डेलिकेट, क्विक वॉश आदि। चाहे आपके कपड़े भारी हों या नाजुक, यह मशीन हर तरह के कपड़ों की धुलाई के लिए बढ़िया चॉइस हो सकती है। इनवर्टर तकनीक के कारण यह बिजली की भी बचत कर सकती है। साथ ही, इसकी ऑटो रिस्टार्ट जैसी खूबी इसे और भी सुविधाजनक बना सकती हैं।
Haier SmartChoice 10.5 kg 5 Star Inbuilt Butterfly heater, Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM105-H688BK,Black)
Rs. 25990
H Houseware Foldable Cloth Drying Stand Stainless Steel
Check Price on Amazonयह स्टेनलेस स्टील से बना 3-टियर भारी-भरकम कपड़ा सुखाने वाला स्टैंड न सिर्फ मजबूत है, बल्कि इसकी डिज़ाइन भी काफी सुविधाजनक है। इसके तीन स्तरों वाले रैक में करीब 58 फीट की ड्राइंग स्पेस मिलती है, जिसमें 14 हैंगर स्लॉट्स भी दिए गए हैं। इससे आप अपने रोजमर्रा के कपड़े, तौलिए और यहां तक कि बेडशीट्स भी आसानी से सुखा सकती हैं। इस स्टैंड की सबसे खास बात है कि यह फोल्डेबल है। आप अपने कपड़े के आकार के अनुसार अलग-अलग रैक को मोड़ सकते हैं। इससे यह छोटे स्थानों में भी आसानी से समा जाता है और लंबे कपड़े जैसे साड़ी या दुपट्टा भी आसानी से सुखाए जा सकते हैं। इस Drying Stand में व्हील्स लगे हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान हो जाता है और इसके पहियों में लॉकिंग सिस्टम भी है, जिससे आप इसे स्थिर रख सकते हैं, चाहे वह बालकनी हो या घर का कोई कोना। आपको बता दें, स्टेनलेस स्टील की रॉड्स न सिर्फ जंग-रोधी हैं, बल्कि पूरी तरह से वाटरप्रूफ भी हैं। इसका मतलब यह है कि यह स्टैंड नमी वाले मौसम में भी खराब नहीं होता और सालों-साल चल सकता है।
H Houseware Foldable Cloth Drying Stand Stainless Steel 3 Tier Heavy-Duty Clothes Dryer for Balcony Indoor & Outdoor Use with Wheels & Hanger Slots Rust-Proof (Blue) 121.9 x 68.6 x 167.6 Cm
₹2,590.00
OTISTORES Dryer Balls Laundry Stirring
Check Price on Amazonमुलायम सिलिकॉन से बनी यह ड्रायर बॉल मानसून के मौसम में आपके कपड़ों की देखभाल करने में मददगार साबित हो सकती है। यह धुलाई के दौरान यह ध्यान रखने में मदद करते हैं कि कपड़ों को किसी भी तरह के कोई नुकसान ना हो और वे सुरक्षित रहें। फैब्रिक सॉफ़्नर बॉल धुलाई के दौरान कपड़ों से बाल, धागे और दाग-धब्बों को प्रभावी ढंग से सोख लेती हैं, जिससे आपके कपड़ों की सफाई बेहतर तरीके से हो सकती है। लंबे समय तक चलने के लिए डिज़ाइन की गई, इन Dryer Balls को कई बार दुबारा उपयोग किया जा सकता है, जिससे समय और लागत दोनों बच सकता है। इन ड्रायर बॉल्स की मदद से अपने कपड़ों को टम्बल ड्रायर में सुखाकर, आप सिलवटों और झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
OTISTORES Dryer Balls Laundry Stirring Ball Reusable Dryer Balls for Tumble Dryers New Washer Liquid Dispenser Ball Reusable Dryer Balls, Soft Gel Laundry Balls Anti-Tangle Laundry Balls (Pack Of 3)
₹293.00
SHARP dehumidifier with Air Purifier
Check Price on Amazonयह भारत का इकलौता ऐसा एयर प्यूरीफायर है जिसमें प्लाज़्माक्लस्टर तकनीक ट्रू HEPA, एक्टिव चारकोल फ़िल्टर और प्री-फ़िल्टर एक साथ दिए गए हैं। इसका मतलब है, यह न केवल धूल और एलर्जन हटाने में मदद कर सकता है, बल्कि बदबू और बैक्टीरिया से भी राहत दिला सकता है। इस Air Purifier की 20 लीटर प्रति दिन की डिह्यूमिडिफिकेशन क्षमता इसे मानसून के मौसम के लिए, कपड़े सुखाने वाली मशीनों के विकल्प में एक परफेक्ट चॉइस बना सकती है। साथ ही, इसमें 4.6 लीटर की टैंक क्षमता है और जैसे ही टैंक फुल हो जाता है, सेंसर आपको अलर्ट कर देता है। इसकी क्लीन एयर डिलीवरी रेट 258 m³/hr है, जो 550 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए सही हो सकता है। इसमें ऑटो, स्लीप, डिओडोराइजिंग, लॉन्ड्री जैसे कई मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे चला सकती हैं। इसके सेंसर PM2.5, तापमान और ह्यूमिडिटी को रियल टाइम में मॉनिटर करते हैं। साथ ही यह इन्वर्टर ऑपरेशन के साथ भी काम करता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है, जैसे डिह्यूमिडिफिकेशन मोड में 260 वॉट और केवल एयर प्यूरीफायर मोड में सिर्फ 50 वॉट और इसकी अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन और सफेद रंग इसे किसी भी घर की शोभा बढ़ाने लायक बनाते हैं।
SHARP dehumidifier with Air Purifier I Plasmacluster Tech fight against Mold, Fungus, VOCs I Absorb Moisture I Clothe Dryer I HEPA+Carbon+Pre-Filter I Area Covers 550 ft² I Drain 20L/day I DW-J20FM-W
₹35,930.00
कपड़े सुखाने के लिए क्यों चुनें इन तरीकों को मानसून में?
जब मानसून के मौसम में धूप निकलना बंद हो जाता है तो कपड़े सुखाने में काफी परेशानी होने लगती है? क्या आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं और आपके कपड़ों में से भी बदबू आनी शुरू हो गई है? तो आप आजकल के कुछ नए स्टाइल के तरीकों को अपना सकती हैं। आपको बता दें, बरसात में जब धूप का इंतजार करना बेकार लगता है, तब नए स्टाइल वाले Dryer Machine आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकते हैं। ये कुछ ही घंटों में कपड़ों को सुखा सकते हैं, वो भी बिना किसी प्राकृतिक धूप के। यह तो हम सभी जानते हैं कि गीले कपड़े अगर देर तक सूखें नहीं तो उनमें से एक अजीब सी गंध आने लगती है। ये कपड़े सुखाने वाली मशीनें कपड़ों से नमी को पूरी तरह हटा सकती हैं जिससे वो ताजा बने रह सकते हैं। साथ ही, कुछ आधुनिक स्मार्ट ड्रायर्स UV तकनीक के साथ आते हैं जो कपड़ों से बैक्टीरिया और फंगस को भी मारते हैं। ये खासकर बच्चों और एलर्जी वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता हैं और अधिकतर मशीनों का डिजाइन ऐसा होता है कि वो फोल्ड होकर कम जगह घेर सकते हैं। अपार्टमेंट या छोटे घरों के लिए ये बहुत सुविधाजनक भी हो सकते हैं। साथ ही ये बिजली की खपत भी कम कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
