दिन-पर-दिन बढ़ते पारे के कारण घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं ऐसे में जिन महिलाओं को जॉब या बिजनेस के लिए घर से बाहर निकलकर जाना पड़ता है, उनके लिए तो गर्मी का मौसम और भी जानलेवा लगता है। घर में रहकर तो आप एसी या कूलर के सामने बैठकर आराम कर सकती हैं, मगर जब बाहर निकलना हो, तो खुद को गर्म हवा, धूप, धूल से बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उत्पादों के विकल्प दे रहे हैं, जो गर्मियों के मौसम में आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। फिर चाहे आपको ऑफिस जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी हो या ऑफिस से बाहर रहकर फील्ड पर काम करना हो, ये प्रोडक्ट्स आपको गर्मी से काफी हद तक बचाने में मददगार हो सकते हैं।
| Top Products | Feature | Rating |
|---|---|---|
| GUESS Gradient Cat Eye Women Polarized Sunglasses | गोल्डन रंग फ्रेम | 4.4 |
| 7 season's Cotton Scarf Cum Mask Scarves | ब्रिथेबल | 4.2 |
| Foxtale SPF 50 Vitamin C Glow Sunscreen | विटामिन-सी | 4.1 |
| Borosil Hydra Gosports Stainless Steel 900 ml Water Bottle | 100% स्टेनलेस स्टील | 4.3 |
| PLIX - THE PLANT FIX Tender Coconut Water Premix Powder | विटामिन-डी के गुण | 3.9 |
GUESS Gradient Cat Eye Women Polarized Sunglasses
Check Price on Amazonगर्मी के मौसम में धूप जितना चेहरे को नुकसान पहुंचाती है उतना ही आंखों पर भी असर डालती है। ऐसे में Guess ब्रांड के ये सनग्लासेज आपकी मदद कर सकते हैं। भूरे रंग में आने वाले इन सनग्लासेज में गोल्डन रंग का फ्रेम मिल जाएगा। 54 मिलिमीटर के साइज वाला लेंस और 19 मिलीमीटर के नोज ब्रिज के साथ आने वाले इन सनग्लासेज की टेंपल लेंथ 140 मिलीमीटर है। इन Sunglasses For Women की खासियत यह भी है कि ये आपकी आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाएंगे। 35 ग्राम वज़न वाले ये सनग्लासेज दिखने में भी काफी स्टाइलिश है और हर तरह के कपड़ों के साथ मैच हो जाएंगे। अगर आप ड्राइव करके या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस जाती हैं तो यह चश्मा काफी उपयोगी हो सकता है।
GUESS Gradient Cat Eye Women Polarized Sunglasses
Rs. 2799
7 season's Cotton Scarf Cum Mask Scarves
Check Price on Amazonगर्मी से खुद को बचाने के लिए सिर, कान और चेहरे का ढ़का होना काफी जरूरी होता है। इसी कड़ी में यह स्कार्फ कम फेस मास्क आपके काम आ सकता है। अगर आप स्कूटी चलाकर या ऑटो-रिक्शा से ऑफिस जाती हैं तो इसका इस्तेमाल कर चेहरे को अच्छी तरह ढ़क सकती हैं। इस स्कार्फ के साथ चेहरा, गर्दन, सिर, कंधे और कान आसानी से ढ़के रहेंगे। बढ़िया क्वालिटी के कपड़े से बनाए गए इस Face Mask For Women के साथ लू लगने का खतरा कम हो जाएगा और साथ-साथ आप धूल से भी बच सकती हैं। इस फेस मास्क का कपड़ा काफी पतला है जिस वजह से चेहरे को पर्याप्त हवा लगती रहेगी और हल्के रंग की वजह से गर्मी भी नहीं होगी।
और पढ़ें: ठंडक भरी राहत के लिए गर्मी में अपने घर को कैसे करें तैयार? जानें
7 season's Cotton Scarf Cum Mask Scarves
Rs. 284
Foxtale SPF 50 Vitamin C Glow Sunscreen
Check Price on Amazonसूरज की तेज व हानिकारक किरणों का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर होता है और अक्सर कई महिलाओं को सन ऐलर्जी या सनबर्न की समस्या हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए Foxtale ब्रांड की यह सनस्क्रीन काफी मददगार हो सकती है। विटामिन-सी और नायासिनेमाइड के गुणों से तैयार की गई इस SPF 50 सनस्क्रीन के साथ आपकी त्वचा चमकदार बन सकती है और साथ-साथ ड्राय भी नहीं होगी। इस Sunscreen For Face को आपकी त्वचा में अच्छी तरह सोख लेगी और कोई सफेद निशान भी पीछे नहीं छूटेगा। ऑइली, ड्राय और कॉम्बिनेशन हर तरह की त्वचा वाले लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और यह चेहरे को खराब होने से बचाएगी
Foxtale SPF 50 Vitamin C Glow Sunscreen
Rs. 314
Borosil Hydra Gosports Stainless Steel 900 ml Water Bottle
Check Price on Amazonगर्मियों में पानी पीना कितना जरूरी होता है यह तो सबको ही पता है और इसीलिए एक पानी की बोतल को बाहर जाते वक्त साथ जरूर रखना चाहिए। 900 मिलीलीटर क्षमता वाली यह बोतल Borosil ब्रांड की है जिसमें पानी 18 घंटों तक ठंडा रह सकता है। इंसुलेटेड डबल-वॉल वैक्यूम वाली कॉपर (तांबा) कोटिंग के साथ आने वाली यह बोतल गर्मियों में आपकी साथी बन सकती है और इसमें गर्म चीजों को भी 14 घंटे तक उसी तापमान पर रखा जा सकता है। 100% स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी यह Flask Bottle लीकप्रूफ है। इसका मतलब है कि इसमें से पानी बाहर नहीं गिरेगा। इस बोतल को बेफिक्र होकर आप अपने बैग में रख सकेंगी और यात्रा पर ले जाने के लिए भी यह सही विकल्प हो सकती है।
और पढ़े: इन 8 प्रोडक्ट्स के साथ खुद को गर्मियों के लिए करें तैयार, देखें शानदार विकल्प
Borosil Hydra Gosports Stainless Steel 900 ml Water Bottle
Rs. 999
PLIX - THE PLANT FIX Tender Coconut Water Premix Powder
Check Price on Amazonगर्मी में अक्सर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है जिससे बचने के लिए नारियल पानी काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है। अब हर जगह नारियल लेकर जाना तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है ऐसे में ये सैशे आपके काम आ सकते हैं। दक्षिण भारत से चुनें गए नारियलों के पाउडर से बनाया गया ये पाउडर शरीर को हायड्रेट रखेगा और साथ-साथ ऊर्जा भी देगा। इस पाउडर की सबसे अच्छी बात है कि यह पैकेट में आता है और इसे अपने साथ कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। जब भी आपको कुछ पीने का मन करेगा तो एक पैकेट को ठंडे पानी में घोलकर Coconut Water तैयार किया जा सकता है। इस पाउडर में कैल्शियम, आयर्न और विटामिन-डी के गुण मौजूद हैं जो शरीर के लिए भी काफी जरूरी होते हैं। इसमें आपको 15, 20, 30, 40, 60 और 90 सैशे वाले पैक मिल जाएंगे।
PLIX - THE PLANT FIX Tender Coconut Water Premix Powder
Rs. 265
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
