क्या आप हर बार अपने इंडक्शन कुकटॉप पर रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा डोसा बनाना चाहते हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह का तवा बढ़िया रहेगा। तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर भारत में मिलने वाले 5 बढ़िया और अलग-अलग ब्रांड के तवों के बारे में जानकारी दी गई है जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं। ये सभी नॉन-स्टिक हैं, जिनकी वजह से इनमें काफी कम तेल में डोसा बन सकता है और यह चिपकता भी नहीं है, जिससे आप बढ़िया और क्रिस्पी डोसा बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये सभी Dosa Tawa एल्यूमीनियम से बने हैं, जो काफी जल्दी गर्म होने के साथ डोसे को झटपट बनाने में मदद करते हैं। बता दें कि ये इंडक्शन तवे गैस पर भी बढ़िया तरीके से काम कर सकते हैं। साथ ही, ये सभी अलग-अलग साइज़ में आते हैं जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
इस तरह के लेख के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
