ठंड के मौसम में रजाई और कंबल ओढ़कर सुकून भरी नींद आती है, लेकिन जब तापमान गिर जाता है तो बिस्तर पर बिछी चादर कभी-कभी इतनी ठंडी हो जाती है कि उसपर सोना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो चादर पर कंबल बिछाना पड़ जाता है, लेकिन कंबल के मोटे कपड़े की वजह से खुजली और रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में Woolen Bedsheet आपके लिए सही पसंद साबित हो सकती है। अलग-अलग प्रिंट व डिजाइन में आने वाली इन चादरों को हाई क्वालिटी मटेरियल से बनाया जाता है जो आपको आरामदायक महसूस कराएंगी और साथ ही आपके कमरे की शोभा को भी दोगुना कर सकती हैं। इनके साथ आपको Pillow Cover भी मिल जाएगा, जिनके साथ तकिए को भी साफ व गर्म रखा जा सकता है। तो अब सर्दी के मौसम में ठंडी चादर की वजह से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
घर की साजवट की ऐसे ही विस्तृत जानकारी मिलेगी साज-सज्जा पर
