घर पर इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग तरह के फर्नीचर में से एक है शू रैक, जिसे ज्यादा महत्व तो नहीं दिया जाता लेकिन होता बहुत जरूरी है। वैसे तो कई तरह के मटेरियल से बने शू रैक काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन लकड़ी से बने विकल्पों को हमेशा से ही पसंद किया जाता है। लकड़ी के शू रैक घरों के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये टिकाऊपन, सुंदर डिजाइन और कार्यात्मक व्यवस्था प्रदान करते हैं। इनमें जूतों को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है, जिससे घर की स्वच्छता भी बनी रहती है। ये सिंथेटिक मटेरियल से बने विकल्पों की तुलना में ज़्यादा टिकाऊ होते हैं। इनमें आपको छोटे से लेकर बड़े हर साइज वाले विकल्प आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में हम आपको लकड़ी से बने कुछ शू रैक के विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो घर के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
घर की सजावट व फर्नीचर से जुड़े कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी साज-सज्जा पर
