एक बढ़िया क्वालिटी का बेड तो हर कमरे के लिए जरूरी होता है और लकड़ी के बने बेड सबसे मजबूत और स्टाइलिश माने जाते हैं। आजकल कमरे के लिए तरह-तरह के वुडेन बेड देखने मिलते हैं, जो आपके कमरे को एक आलीशान लुक दे सकते हैं। लोगों के बीच तरह-तरह की डिजाइन वाले वुडेन बेड्स लोकप्रिय हो रहे हैं जो आधुनिक से लेकर पारंपरिक डिजाइन वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकते हैं। अगर बात की जाए अमेजन की तो वहां पर भी आपको कई तरह के Wooden Bed मिल जाएंगे जो अपनी डिजाइन से कमरे की सजावट को भी निखार सकते हैं। फिर चाहे आपको एक किंग साइज बेड की तलाश हो या क्वीन साइज बेड की ये आपके लिए एक सही पसंद हो सकते हैं। इन बेड में आपको मॉडर्न से लेकर ड्रेडिशनल Design वाले विकल्प देखने मिल जाएंगे। तो आइए अब जानते हैं विस्तार से कि अमेजन पर किस तरह की डिजाइन वाले वुडेन बेड मिल सकते हैं।
अमेजन पर मिल सकती हैं वुड बेड की ये डिजाइन
- लो प्रोफाइल- अगर आपको अपने कमरे को एक आधुनिक व स्लीक लुक देना है तो लो प्रोफाइल वाले वुडेन बुड काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। इन्हें Floor Bed भी कहा जाता है और ये उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जिनके घर में छोटे बच्चे हैं क्योंकि इनकी कम हाइट की वजह से गिरने का खतरा कम हो जाता है। वहीं, लो प्रोइफाइल वाले बेड्स जगह का भी कम घेराव करते हैं जिस वजह से कमरा बड़ा लग सकता है। इनमें आपको सिंगल और डबल दोनों साइज वाले विकल्प मिल सकते हैं।
- अपहोल्सट्री बेड- अगर आपको अपने कमरे को किसी होटल के रूम जैसा लुक देना है तो Upholstery बेड काफी अच्छे माने जाते हैं। इनमें लगी मुलायम कुशनिंग आपको भरपूर आराम देने का काम करती है। इनपर बैठकर टीवी देखने, किताब पढ़ने या कोई अन्य काम करने में आपको सुविधा मिलेगी। इनमें आपको अलग-अलग डिजाइन व कलर वाले विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें कमरे की स्कीम के हिसाब से चुना जा सकता है।
- हायड्रोलिक स्टोरेज बेड- अतिरिक्त सामान रखने के लिए स्टोरेज वाले बेड हमेशा से पसंद किए जाते हैं। लेकिन अब वो जामाना नहीं रहा जब बेड बॉक्स से सामान निकालने के लिए मेहनत करनी पड़े, क्योंकि Hydraulic Bed आपको भरपूर सुविधा दे सकते हैं। इनमें सामान रखने के लिए ज्यादा जगह तो होती ही है, साथ-साथ इनके फ्लैप को आसानी से उठाया भी जा सकता है। इनकी वजह से भारी गद्दे को उठाने की समस्या कम हो सकती है और ये उन कमरों के लिए सही हो सकते है जहां स्टोरेज के लिए जगह कम होती है।
- पोस्टर बेड- विंटेज डिजाइन वाले पोस्टर बेड आपके कमरे को एक लग्जरी लुक दे सकते हैं। इनपर लगे चारों खंभे बंद माहौल बनाते हैं और सुरक्षित होने का एहसास कराते हैं, जिससे चिंता कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इन बेड्स पर आसानी से लाइट्स, पर्दे व अन्य तरह का सजावटी सामान लगाकर इन्हें और भी आकर्षक बनाया जा सत
- आर्क हेडबोर्ड बेड- अगर आपको एक ऐसे बेड डिजाइन की तलाश है जो आराम और आकर्षक डिजाइन का सही मेल हो तो आर्क हेडबोर्ड वाले विकल्प सही पसंद हो सकते हैं। इनमें पीछे की तरफ आपको एक बोर्ड मिलेगा, जो बैठते समय सिर, गर्दन कंधों को सहारा देने का काम करेगा। ये बेड कमरे को एक आधुनिक लुक देने का भी काम करते हैं और इनमें तरह-तरह की डिजाइन और रंगों वाले विकल्प देखने मिल सकते हैं।
घर की सजावट को करिए अपग्रेड साज-सज्जा के साथ
तो आइए अब नजर डालते हैं अलग-अलग वुडेन बेड डिजाइन वाले विकल्पों पर जो अमेजन पर उपलब्ध हैं।
