Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

गर्मियों के लिए Cotton Bed Sheets क्यों होती हैं बेहतरीन? जानिए फायदे और बेहतरीन विकल्प

आरामदायक और हल्की माने जाने वाली कॉटन मटेरियल से बनीं चादरें गर्मियों में किस तरह से आपके लिए हो सकती है सही पसंद? जानिए इसके फायदे और देखिए कुछ विकल्पों को भी।

Summer के लिए Cotton Bed Sheets क्यों सही रहेंगी?
Summer के लिए Cotton Bed Sheets क्यों सही रहेंगी?

आरामदयक नींद के लिए एक अच्छे गदे के साथ सही चादर का भी होना काफी जरूरी होता है। वहीं, जब बात आती है गर्मियों के लिए एक सही चादर चुनने की तो हर कोई डिजाइन और रंग के साथ-साथ आराम को भी प्राथमिक्ता देता है। इसी कड़ी में कॉटन मटेरियल से बनी चादरें हमेशा से ही लोगों के बीच लोकप्रिय रही हैं। लेकिन, क्या आपके कभी इस बात पर विचार किया है कि क्यों गर्मी के मौसम के लिए कॉटन की चादरों को पसंद किया जाता है? अगर नहीं तो हम आपकी मदद करेंगे। यहां आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी और साथ-साथ आप अपने घर के लिए कुछ हाई क्वालिटी Summer Bed Sheets के विकल्पों को भी देख सकेंगे। तकिए के कवर के साथ आने वाली ये चादरें कॉटन मटेरियल से तो बनी ही हैं, साथ-साथ देखने में भी काफी आकर्षक हैं। इनके साथ आपके कमरे की साज-सज्जा बेहतर हो सकती है और इन्हें आप किसी को तोहफे में देने के लिए भी चुन सकते हैं। 

गर्मियों के लिए कॉटन बेड शीट क्यों चुनें?

गर्मियों में इस्तेमाल के लिए कॉटन बेड शीट की सलाह दी जाती है क्योंकि इनमें हवा के अंदर जाने की सुविधा, नमी सोखने के गुण और प्राकृतिक कोमलता होती है। ये चादरें हवा को प्रसारित करते और पसीने को सोखते हुए शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, जिससे आप रात भर ठंडे और सूखे रहते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां काफी उमस वाला मौसम होता है तो कॉटन से बनी चादरें आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती हैं। कॉटन के प्राकृतिक रेशे और ढीली बुनाई एक अत्यधिक सांस लेने योग्य कपड़ा बनाती है जो हवा को स्वतंत्र रूप से प्रसारित करने की अनुमति देता है, जिससे गर्मी कम लगती है और ठंडक का एहसास भी होता है। वहीं, ये चादरें त्वचा पर मुलायम लगती हैं, जिससे सोते वक्त आपको आराम मिलता है और रात में नींज भी अच्छी आती है। Cotton Bed Sheets का रखरखाव भी काफी आसान होता है। इन्हें धोने और सुखानेके लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे यह गर्मियों में के लिए एक अच्छा विकल्प रहती हैं। सही देखभाल के साथ उच्च गुणवत्ता वाली कॉटन चादरें वर्षों तक चल सकती हैं।

Top ProductsFeatureRating
elanorhomes Hand Block Printed 240TC 100% Cotton Double King Size Bedsheet थ्रेड काउंट 2404.3
LOOMLYFE Microfiber Soft Cotton Bedsheet for Double Bedफ्लोरल डिजाइन 4.0
haus & kinder Double Size Bedsheet For Bedमल्टीकलर4.0
Huesland by Ahmedabad Cotton 144 TC Cotton King Size Bedsheetकिंग साइज4.1
Story@Home Bedsheet for Double Bed Cotton 10 रंगों के विकल्प4.1
01

elanorhomes Hand Block Printed 240TC 100% Cotton Double King Size Bedsheet

Check Price on Amazon

100% कॉटन मटेरियल से बनी इस चादर का थ्रेड काउंट 240 है और यह काफी मुलयाम क्वालिटी की रहेगी। इसमें आपको 93x108 इंच साइज वाली चादर और 28x28 इंच साइज वाले दो तकिए के कवर भी मिलेंगे। सांस लेने योग्य कपड़े से बनाई गई यह बेड शीट गर्म मौसम के लिए एकदम सही विकल्प हो सकती है, जो हवा के संचार को बढ़ावा देगी, जिससे आप रात भर ठंडा और आरामदायक महसूस करेंगे। त्वचा के अनुकूल मटेरियल से बनाई गई यह किंग साइज चादर हाइपोएलर्जेनिक हैं, जो सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित और आरामदायक नींद के लिए सही पसंद हो सकती है। इस कॉटन बेड शीट के रखरखाव में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और बार-बार धोने के बावजूद इसका रंग आसानी से हल्का नहीं पड़ेगा। फूलों के डिजाइन वाली इस चादर को आप आसानी से डबल बेड पर भी बिछा सकेंगे। 

elanorhomes Hand Block Printed 240TC 100% Cotton Double King Size Bedsheet

Rs. 899

Get This
02

LOOMLYFE Microfiber Soft Cotton Bedsheet for Double Bed

Check Price on Amazon

पिंक फ्लोरल डिजाइन में आने वाली यह डबल साइज बेड शीट मुलायम क्वालिटी वाले कॉटन मटेरियल से बनी है और इसके साथ आपको मैचिंग पिलो कवर भी मिल जाएंगे। इस चादर का साइज 90x100 इंच और तकिए के कवर 17x27 इंच साइज वाले हैं। 240 थ्रेंड काउंट वाली यह कॉटन की चादर काफी आकर्षक डिजाइन में आती है। पारंपरिक तरीके से बनाई गई यह चादर करके हाथ से बनी है। इस फ्लोरल प्रिंट बेड शी का इस्तेमाल स्टाइलिश टॉपशीट की तरह भी किया जा सकता है। अपने किसी खास को तोहफे में देने के लिए भी यह चादर सही पसंद हो सकती है।

LOOMLYFE Microfiber Soft Cotton Bedsheet for Double Bed

Rs. 610

Get This
03

haus & kinder Double Size Bedsheet For Bed

Check Price on Amazon

3 के सेट में मिलने वाला डबल साइज बेड शीट का यह सेट काफी आरामदायक कॉटन मटेरियल से बना है और इसका थ्रेड काउंट 186 है। यह चादर शांतिपूर्ण रात की नींद के लिए एक नरम, सांस लेने योग्य और आरामदायक सतह प्रदान करती है। इस चादर का साइज 90x100 इंच है और इसे क्वीन साइज बेड के लिए डिजाइन किया गया है, जो पर्याप्त कवरेज के साथ चिकना और सिकुड़न रहित लुक प्रदान करती है। इसका बगीचे से प्रेरित आकर्षक पैटर्न आपके कमरे में ताजगी भरा और खुशनुमा माहौल दे सकता है। इस फ्लोरल प्रिंट बेड शी के साथ आपको 2 मैचिंग पिलो कवर भी मिलेंगे। इस चादर को आप आसानी से वॉशिंग मशीन में ही साफ कर सकेंगे और कई बार धोने के वाबदूद इसकी कोमलता बनी रहेगी। 

haus & kinder Double Size Bedsheet For Bed

Rs. 899

Get This
04

Huesland by Ahmedabad Cotton 144 TC Cotton King Size Bedsheet

Check Price on Amazon

कॉटन मटेरियल से बनी यह बेड शीट किंग साइज बेड के लिए सही विकल्प हो सकती है। 110x108 इंच साइज वाली इस आकर्षक चादर के साथ आपको 17x27 इंच साइज वाले तकिए के कवर भी मिल जाएंगे। फ्लोरल प्रिंट वाली यह चादर आसानी से घर पर ही वॉशिंग मशीन या हाथ से धोई जा सकती है। इस डबल बेड शीट में आपको सफेद-नीला, बैंगनी, हरा, गुलाबी और गुलाबी-सफेद जैसे रंगो का विकल्प मिल जाएगा। वहीं, बिछाने के बाद यह चादर सिर्फ आपके बिस्तर को ही नहीं पूरे कमरे को एक आकर्षक लुक दे सकती है। 

Huesland by Ahmedabad Cotton 144 TC Cotton King Size Bedsheet

Rs. 899

Get This
05

Story@Home Bedsheet for Double Bed Cotton

Check Price on Amazon

इस 100% कॉटन बेड शीट को त्वचा के अनुकूल बनाया गया है और इसमें लचीले मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे समय तक चलने वाली क्वालिटी के साथ आता है। यह डबल बेड शीट क्वीन-साइज़ बेड के लिए सही पसंद हो सकती है। इस चादर के साथ अपने बेडरूम की सजावट को भी बढ़ाया जा सकता है। इस सेट में आपको 1 चादर के साथ तकिए के दो कवर भी मिलेंगे। यह कॉटन बेड शीट सेट आपके सोने की जगह को एक स्टाइलिश लुक देने के लिए डिज़ाइन की गई है और इसे अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बेड शीट किसी भी इंटीरियर डेकोर स्कीम के लिए सही पसंद हो सकती है। इसका थ्रेड काउंट 190 है और इसमें आपको ब्लू-ग्रे समेत करीब 10 अन्य रंगों के भी विकल्प मिल जाएंगे। 

Story@Home Bedsheet for Double Bed Cotton

Rs. 999

Get This

कॉटन बेड शीट के प्रकार और उनकी विशेषताएं

कॉटन की बेड शीट कई प्रकार की होती हैं, जिसमें हर की अलग-अलग खूबियां और फायदे हो सकते हैं। इनमें परकेल कॉटन की चादरों को अपने क्रिस्प और ठंडी अनुभूति के लिए जाना जाता है। ये बारीकी से बुने हुए कपास से बनाई जाती हैं, जो सांस लेने योग्य और टिकाऊ विकल्प हो सकती हैं। साटन से बनी चादरें चिकनी, रेशमी स्पर्श और चमकदार डिजाइन वाली होती हैं, जो उन्हें एक शानदार विकल्प बनाती हैं। पिमा कॉटन एक लंबे समय तक चलने वाला विकल्प है जो अपनी कोमलता और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। अन्य कॉटन प्रकारों की तुलना में इसमें सिकुड़न और पिल्स होने की संभावना कम होती है। सुपीमा कॉटन की बेड शीट हाई क्वालिटी और लंबे रेशे वाले मटेरियल से बनती हैं। ये असाधारण कोमलता, टिकाऊपन और रंग प्रतिधारण के लिए जाना जाता है। इजिपशियन कॉटन से बनी चादरों को सबसे अच्छा माना जाता है। ये अपनी कोमलता, टिकाऊपन और सांस लेने योग्य कपड़े की वजह से पसंद की जाती हैं। कॉटन ब्लेंड मटेरियल से बनी चादरों में टिकाऊपन बढ़ाने या लागत कम करने के लिए कपास को पॉलिएस्टर, लिनन या ऊन जैसी अन्य सामग्रियों के साथ मिलाया जाता है। इनकी क्वालिटी भी काफी अच्छी रहती है और ये आपको किफायती दाम में आसानी से मिल जाएंगी। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गर्मियों में कॉटन की चादरें ही क्यों बेहतर, अन्य विकल्प क्यों नहीं?

गर्मियों में कॉटन की चादरें अन्य विकल्पों से बेहतर हैं क्योंकि वे आरामदायक, सांस लेने योग्य और नमी सोखने वाले होते हैं। कॉटन पसीने को सोख लेता है, जिससे आपको ठंडा और सूखा महसूस होता है, जबकि अन्य सामग्री, जैसे कि पॉलिएस्टर, पसीने को सोखने में कम प्रभावी हो सकते हैं और गर्म महसूस कर सकते हैं।

गर्मियों के लिए सबसे अच्छी कॉटन की चादर कैसे चुनें?

गर्मियों में आरामदायत नींद के लिए, आप हल्के और सांस लेने योग्य कॉटन की चादर चुनें। कॉटन परकेल (cotton percale) या लिनन जैसे कपड़े बेहतर विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वे हल्के और क्रिस्प होते हैं, जो हवा के प्रवाह की अनुमति देते हैं, जिससे आपको रात में ठंडा रहने में मदद मिलती है।

कॉटन की चादरों की देखभाल कैसे करें ताकि वे लंबे समय तक चलें?

कॉटन की चादरों को लंबे समय तक चलाने के लिए, उन्हें ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट से धोएं, कठोर केमिकल से बचें, और कम गर्मी पर सुखाएं या बाहर सुखाएं।

क्या कॉटन की चादरों में थ्रेड काउंट देखना जरूरी होता है?

कॉटन की चादरें खरीदते समय थ्रेड काउंट देखना ज़रूरी नहीं है, लेकिन यह चादर की गुणवत्ता और आराम का एक अनुमानित संकेत हो सकता है। थ्रेड काउंट एक वर्ग इंच कपड़े में बुने गए धागों की संख्या को कहा जाता है।

You May Also Like