Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

इन दिनों किस तरह के Home Furniture का है ट्रेंड? विकल्प के साथ जानें

अपने घर में ट्रेंड के हिसाब से रखना चाहते हैं फर्निचर तो यहां देखें इसके ट्रेंडिंग डिजाइन, जो आपके घर को दे सकते हैं एकदम मॉडर्न और यूनिक लुक।

इन दिनों किस तरह के Home Furniture का है ट्रेंड? विकल्प के साथ जानें
इन दिनों किस तरह के Home Furniture का है ट्रेंड?

ट्रेंड हिसाब से हर काम करने वाले लोग सिर्फ कपड़ों, जूतों, ज्वैलरी, मेकअप और लुक्स में ही बदलाव नहीं करते हैं, बल्कि वे अपने घर को भी यूनिक और फ्रेश दिखाने के लिए हर साल उसकी सजावट में बदलाव करते रहते हैं। इसके लिए कुछ लोग हर साल अपने घर के पेंट्स, कलर्स, थीम, पर्दे और कार्पेट्स को भी बदलते रहते हैं। यहां तक कि कुछ लोग समय-समय पर घर के पुराने फर्निचर को भी बदल देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में रखा फर्निचर काफी पुराना हो गया है तो अब बारी है अपने बोरिंग फर्निचर को बदल कर कुछ नए और ट्रेंडिंग डिजाइन वाले फर्निचर लाने की। यहां साज-सज्जा के तहत आज हम ऐसे ट्रेंडिंग डिजाइन वाले फर्नीचर की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिन्हें आप अपने घर के लिए चुन सकते हैं। इनसे आपका घर पहले से ज्यादा आलीशान और सुंदर नजर आने लगेगा।  

किस तरह के फर्निचर कर रहे हैं ट्रेंड?

  • स्पेस-सेविंग फर्नीचर- बड़े शहरों आजकल ज्यादा स्पेस वाला घर मिल पाना मुश्किल हो गया है, जिस वजह से लोगों को छोटे से फ्लैट या घर में गुजारा करना पडता है। ऐसे में अब लोग ऐसे फर्निचर पसंद करने लगे हैं, जो न केवल आरामदायक और सुंदर हो बल्कि जगह भी बचाए। इसके लिए लोग फोल्डिंग फीचर वाले फर्नीचर लेने लगे हैं। फोल्डिंग फर्नीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये जगह तो बचाते ही हैं साथ ही जरूरत पड़ने पर इन्हें कहीं शिफ्ट भी किया जा सकता है।
  • मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर- आजकल मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर का ट्रेंड काफी चल रहा है। इस तरह के फर्नीचर का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। जैसे- सोफा कम बेड या फिर स्टोरेज वाला बेड
  • विंटेज फर्नीचर- ट्रेंडिंग फर्नीचर की लिस्ट में विंटेज फर्नीचर भी शामिल हैं। इस तरह के फर्नीचर में अक्सर पुराने जमाने की शिल्पकला, डिज़ाइन और सामग्री का उपयोग होता है, जो इसे एक अनोखा और आकर्षक बनाता है।
  • मॉड्यूलर फर्निचर- इन दिनों मॉड्यूलर फर्निचर भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह पोर्टेबल होता है। इसे अपनी जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। साथ ही इस तरह का फर्नीचर स्पेस सेविंग होता है, जिसे कम स्पेस वाले घर या ऑफिस में आसानी से रखा जा सकता है।
Top ProductsFeatureRating
NEST NATURE HAVEN Round Coffee Table, Modern Nestings Table Setकॉफी टेबल4.0
Sleepyhead Bae - 4 Seater Interchangeable L Shape Sofa Set सोफा सेट4.1
KENDALWOOD Furniture Sheesham Wood Dining Tableडाइनिंग टेबल 3.0
Indiid Homes Patio Seating Chair and Table Setचेयर टेबल सेट4.0
Wakefit Bed | Queen (78 X 60) Engineered Wood Bed with Storageस्टोरेज बेड4.3
01

NEST NATURE HAVEN Round Coffee Table, Modern Nestings Table Set

Check Price on Amazon

गोल आकार की यह कॉफी टेबल एकदम नए और ट्रेंडिंग डिजाइन में मिल रही है। इसमें आपको 2 कॉफी टेबल का सेट मिल रहा है। मॉर्डन स्टाइल वाली ये कॉफी टेबल लकड़ी की बनी हैं और इनमें मेटल का स्टैंड भी लगा हुआ है। क्वालिटी अच्छी होने के कारण के कॉफी टेबल लंबे समय तक आपका साथ निभाएगी। यूनिक डिजाइन वाली इन टेबल को आप एक साथ या फिर अलग-अलग भी रख सकते हैं। लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी, छोटी जगहों आदि के लिए यह टेबल बिल्कुल सही फर्नीचर हो सकती है। गोल्डन और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन इस टेबल को काफी आकर्षक बनाता है।

NEST NATURE HAVEN Round Coffee Table, Modern Nestings Table Set

Rs. 2699

Get This
02

Sleepyhead Bae - 4 Seater Interchangeable L Shape Sofa Set

Check Price on Amazon

अगर आपके घर में कम स्पेस है तो आप इस 4 सीटर सोफा सेट को ले सकते हैं। इस सोफा मे हाइ डेंसिटी वाले फोम लगे हुए हैं, जो बैठने में आरामदायक तो हैं ही, साथ ही ये जल्दी खराब भी नहीं होते हैं। ग्रे कलर का यह सोफा ठोस लकड़ी से बना है। इसमें आसानी से साफ करने के लिए हटाने योग्य सीट कुशन लगे हुए हैं। इस L Shape Sofa Set की लंबाई 75 इंच, गहराई 55 इंच और ऊंचाई 36 इंच है। वहीं इसकी वेट लिमिट 110 किलोग्राम है।

Sleepyhead Bae - 4 Seater Interchangeable L Shape Sofa Set

Rs. 24699

Get This
03

KENDALWOOD Furniture Sheesham Wood Dining Table

Check Price on Amazon

अपने घर के लिए 6 सीटर डाइनिंग टेबल की तलाश है तो यह डाइनिंग टेबल अच्छी पसंद हो सकती है। यह डाइनिंग टेबल मजबूत क्वालिटी के शीशम की लकड़ी से बनी हुई है, जो कि लंबे समय तक खराब नहीं होती है। इस डाइनिंग टेबल के साथ यूनिक डिजाइन वाली 6 कुर्सियां मिल रही हैं, जो कि आपके डाइनिंग एरिया को आकर्षक लुक दे सकती हैं। इसका रखरखाव करना भी आसान है। आप इसे एक सूखे कपड़े से पोंछ कर भी साफ कर सकते हैं। ग्रे कुशन के साथ इसका वेलनट फिनिश देखने में काफी अच्छा लगता है।

KENDALWOOD Furniture Sheesham Wood Dining Table

Rs. 36999

Get This
04

Indiid Homes Patio Seating Chair and Table Set

Check Price on Amazon

छट, घर की बालकनी या फिर गार्डन में रखने के लिए चेयर टेबल की तलाश है तो यह कुर्सी और टेबल सेट आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकता है। इसमें आपको 1 टेबल और 2 कुर्सियां मिल रही हैं। इस टेबल सेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वाटर रेजिस्टेंट, UV लाइट रेजिस्टेंट है और इसका रंग भी खराब नहीं होता है, जिस वजह से इसे खुली जगह में आराम से रखा जा सकता है। इसके साथ मिलने वाली टेबल गोल आकार में मिल रही है, जिसका ऊपरी मैटेरियल ग्लास का है। गंदा होने पर इन्हें धोया भी जा सकता है।

Indiid Homes Patio Seating Chair and Table Set

Rs. 8299

Get This
05

Wakefit Bed | Queen (78 X 60) Engineered Wood Bed with Storage

Check Price on Amazon

यह वेकलिफ्ट ब्रांड की बेड है। स्टोरेज के साथ आने वाली यह बेड क्वीन साइज में मिल रही है, जिसकी लंबाई और 78 X 60 है। 18 मिमी यूरोपीय ग्रेड इंजीनियर्ड लकड़ी से बनी यह बेड 20% मोटी है, जो अतिरिक्त मजबूती प्रदान करती है। इसके 25% मोटे एज बैंड बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करते हैं। इस बेड का वजन 92 किलोग्राम है और इसकी वेट लिमिट 250 किलोग्राम है। मैट फिनिश वाली यह बेड आपके कमरे को सुंदर लुक देगी। वहीं इसमें स्टोरेज होने के कारण आप काफी सारा सामान भी इसमें रख सकते हैं।

Wakefit Bed | Queen (78 X 60) Engineered Wood Bed with Storage

Rs. 12997

Get This

कैसे करें अपने घर के लिए सही फर्नीचर का चुनाव?

  • लंबे समय तक ट्रेंड में रहने वाला- अगर आप घर के लिए बड़ा फर्नीचर जैसे सोफा बेड या फिर अलमारी लेने की सोच रहे हैं तो ऐसा डिजाइन चुनें जो जिसका ट्रेंड सिर्फ साल या दो साल नहीं बल्कि लंबे समय तक हो। क्योंकि बड़े फर्नीचर को हर साल बदलना आसान नहीं होता है।
  • कमरे की बनावट और आकार- हमेशा कमरे की बनावट और आकार के अनुसार ही फर्नीचर का चुनाव करना चाहिए। अगर आपका कमरा कमरा छोटा है तो ज्यादा बड़ा फर्नीचर न चुनें।
  • रंग- अपने घर के रंग और इंटिरियर से मैच करता हुआ ही फर्नीचर चुनें। आजकल ज्यादातर लोग हल्के रंगों को ज्यादा महत्व देने लगे हैं, जो कि घर को सिंपल और खूबसूरत लुक देते हैं।
  • बजट- फर्नीचर लेने से पहले निर्धारित करें कि आप किस फर्नीचर पर कितना खर्च करना चाहते हैं और उसके लिए आपका बजट कितना है।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

घर के लिए कौन-कौन से फर्नीचर हैं जरूरी?

बेड, सोफा, सेंटर टेबल, आलमारी, बॉल शेल्फ, साइड टेबल, डाइनिंग टेबल और ड्रेसिंग टेबल समते काफी सारी चीजें हैं, जो घर लिए जरूरी हो सकती हैं।

फर्नीचर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

घर के लिए फर्नीचर लेते समय बजट, रंग, आकार और जरूरत जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

सोफा सेट के लिए कितना बजट होना चाहिए?

वैसे तो यह बात सोफा के आसार और उसके मैटेरियल पर निर्भर करता है, लेकिन इनकी शुरुआती कीमत की बात करें तो ये आपको 15 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकते हैं।

कौन सी लकड़ी से बने फर्नीचर ज्यादा सही होते हैं?

शीशम की लकड़ी को फर्नीचर के लिए सही माना जाता है। यह लकड़ी जल्दी खराब नहीं होती है और इसमें जल्दी दीमक भी नहीं लगते हैं।

You May Also Like