इन दिनों घर में पौधे लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। अधिकतर लोग अपने घर को प्राक्रितिक खूबसूरती देने के लिए प्लांट्स लगाते हैं। पेड़-पौधे ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि वह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि कुछ पौधे हवा को शुद्ध बनाने के साथ ही 24 घंटे ऑक्सीजन भी देते हैं। घर की सुंदरता और हरियाली के लिए लोग अपने घरों की छत पर, बालकनी पर, दरवाजों के बाहर या फिर गार्डन में पेड़-पौधों को लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन से पौधे सही होते हैं तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। साज-सज्जा के तहत यहां पर कुछ ऐसे ही पौधों की लिस्ट दी जा रही है, जो घर को आलीशान लुक दे सकते हैं। इसमें आपको इनडोर और आउटडोर प्लांट के ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप घर के अंदर और घर के बाहर लगा सकते हैं।
घर की खूबसूरती के लिए कौन से पौधे सही विकल्प होते हैं?
- ऐरेका पाम- घर की खूबसूरती के लिए एरेका पाम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे एक खूबसूरत से गमले में लगाकर बेडरूम या लिविंग रूम में सजाया जा सकता है। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।
- स्नेक प्लांट- घर की सजावट के लिए आप स्नेक प्लांट को भी चुन सकते हैं। यह एक एयर प्यूरीफायर पौधा है, जो घर को सुंदर दिखाने के साथ ही हवा को भी शुद्ध करता है। इस पौधे को बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है साथ ही पानी भी इसमें कम ही दिया जाता है।
- डम्ब केन- आजकल लोग अपने घर में डम्ब केन भी लगाना काफी पसंद कर रहे हैं। इस पौधे में डबल शेड वाले पत्ते होते हैं जो देखने में काफी सुंदर लगते है।
- एलोवेरा- एलोवेरा घर की हवा को प्यूरीफाई करता और सजावटी पौधे की तरह भी काम करता है। इसके कई फायदे भी होते हैं जैसे कि यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है।
- तुलसी- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे से भी ऑक्सीजन मिलती है? ऑक्सीजन देने वाला यह पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।
- पीस लिली- यह पौधा दिखने में काफी सुंदर लगता है और यह आपके घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। इसे आप अपने लिविंग रूम में लगा सकती हैं।
