क्या आपने यह महसूस किया है कि घर के अंदर भी सही ढंग से सांस नहीं ले पाते है और हमेशा कोई-ना कोई सदस्य बीमार पड़ जाता है? आपको बता दें यह सब हमारी बदलती दिनचर्या और प्रदूषित हवा की वजह से हो रहा है। यदि देखा जाए तो प्रदूषण आजकल की एक बड़ी समस्या बन चुका है। घर के अंदर की हवा भी कई बार प्रदूषित हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ सकता है और हम बीमार हो सकते हैं। इस स्थिति में आप कुछ शानदार इंडोर पौधों को घर में लगाकर न केवल आप अपने घर की सजावट को बढ़ा सकते हैं बल्कि हवा को भी शुद्ध रखा जा सकता है। साज-सज्जा में मौजूद आज हम कुछ ऐसे पौधों के विकल्पों को लेकर आएं हैं जो एयर प्यूरीफिकेशन में बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। इनमें आपको स्नैक प्लांट्स, एलोवेरा, मनी प्लांट्स, पीसी लिली आदि जैसे पौधों के बेहतरीन और विभिन्न प्रकार के विकल्प मिल सकते हैं जो ना सिर्फ हवा को स्वच्छ बनाने में मदद कर सकते हैं बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को भरने का भी काम कर सकते हैं।
इंडोर प्लांट्स की देखभाल कैसे कर सकते हैं?
क्या आपको भी लगता है कि इंडोर प्लांट्स की देखभाल मुश्किलों वाले काम है? आपको बता दें, थोड़ी सी सावधानी और हल्की जानकारी की मदद से यह काम काफी आसान हो सकता है। ये पौधे कम जगह में भी पनपते हैं और ज्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन नियमित देखभाल से ये और भी ज्यादा सुंदर और ताजगी से भरपूर बने रह सकते हैं। इंडोर पौधों को अधिक पानी देने से ये खराब हो सकते हैं, इसलिए इन्हें हफ्ते में 1 से 2 बार पानी देना ही काफी होता है। कई सारे Indoor Plants तेज धूप को नहीं सह पाते हैं और खराब हो सकते हैं इसलिए इन्हें ऐसी जगह रखनी चाहिए जहां से सूरज की हल्की रोशनी आती हो और साथ ही, ऐसी जगह भी जहां से ताजी हवा आती रहे। आप इसे खिड़की के पास रख सकते हैं क्योंकि पूरी तरह बंद कमरे में पौधों का दम घुट सकता है। साथ ही, हफ्ते में एक बार पत्तियों को पोंछ सकते हैं ताकि धूल न जमे। हर 1-2 महीने में हल्की जैविक खाद डालते रहने से पौधे स्वस्थ रहते हैं। यदि आपको पत्तियों पर छोटे-छोटे कीड़े दिखें, तो नीम ऑयल या घरेलू स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हवा को शुद्ध रखने वाले इंडोर प्लांट्स को लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
क्या आप भी अपने घर के लिए हवा को शुद्ध रखने वाले पौधों को ढूंढ रहें हैं, लेकिन आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि इनको लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? तो आपको बता दें कि बस थोड़ी-सी जानकारी के जरिए आप अपने घर के लिए बढ़िया एयर प्युरीफिकेशन वाले पौधे ले सकते हैं। जैसे, एक बात का ध्यान रखें कि हर पौधा एयर प्यूरीफायर नहीं होता। इसलिए जब भी इसे लेने जाएं तो इनकी वैरायटी की पहचान जरूर कर लें। आप स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, पीस लिली, स्पाइडर प्लांट, एलोवेरा जैसे पौधों को अपने घर के लिए ले सकते हैं। ये सारे पौधे प्रदूषित हवा को सोखकर शुद्ध हवा देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, हर पौधे की रोशनी की जरूरत अलग होती है। आप ऐसे पौधे चुन सकते हैं जो आपके घर के रोशनी के अनुसार आसानी से पल-बढ़ सकें। घर के भीतर पौधा लगाना है तो गमले की आवश्यकता तो होगी ही, इसलिए आप कोशिश करें कि Air Purification वाले इंडोर Plants के लिए ड्रेनेज वाले गमले लें ताकि इससे अतिरिक्त पानी बाहर निकल सकें। आपको बता दें, सावधानी से चुनें गए पौधों की मदद से आपको लंबे समय तक शुद्ध हवा मिल सकती है और आपके घर में हरियाली बनी रह सकती है।
इन्हें भी पढ़ें -
- अपने Bedroom की दीवर को कैसे करें Decorate? देखिए आकर्षक आइडिया
- बगीचे को खूबसूरत लुक देने के लिए कौन-से आउटडोर Lights हो सकते हैं बेहतर?
- किराए के मकान को कैसे करें Decorate? विकल्पों के साथ जानिए
Faq's
क्या सभी इंडोर पौधे हवा को शुद्ध करते हैं?
नहीं, सभी इंडोर पौधे हवा को शुद्ध नहीं करते हैं। कुछ विशेष पौधे जैसे स्नेक प्लांट, पीस लिली, स्पाइडर प्लांट आदि के बारे में माना गया है कि ये वायु में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोखने की क्षमता रखते हैं और हवा को स्वच्छ बनाते हैं।
क्या इन पौधों को बहुत धूप की जरूरत होती है?
अधिकतर एयर-प्यूरीफाइंग Indoor Plants कम रोशनी में भी जीवित रह सकते हैं, लेकिन हल्की धूप या रोशनी मिलती रहे तो ये ज्यादा स्वस्थ रह सकते हैं, हां लेकिन इन्हें ज्यादा धूप की आवश्यकता नहीं होती है।
क्या इंडोर प्लांट्स का देखभाल बहुत मुश्किल होता है?
नहीं, कुछ सावधानियों का ख्याल रखके आप आसानी से इंडोर प्लांट्स की देखभाल कर सकते हैं। जैसे, इन्हें ऐसी जगहों पर लगाए जहां धूप की रोशनी ज्यादा ना हो और साथ ही इनमें इनकी जरूरत के हिसाब से पानी समय-समय पर देते रह सकते हैं।
क्या यह पौधे बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित हैं?
कुछ पौधे जैसे एलोवेरा और स्पाइडर प्लांट सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन कुछ जैसे पीस लिली और स्नेक प्लांट पालतू जानवरों के लिए हल्के विषैले हो सकते हैं। इसलिए पालतू जानवरों वाले घरों में पौधे चुनते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।