Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

कौन-से Furniture Designs का चल रहा है इस समय ट्रेंड? विकल्प के साथ जानें

किस तरह के डिजाइन वाले फर्नीचर को लोग कर रहे हैं पसंद? फर्नीचर के लिए आजकल कौन-सी डिजाइन कर रही है ट्रेंड? घर के लिए ट्रेंडी फर्नीचर चुनते वक्त किन बातों का रखना है ध्यान? इन सभी सवालों के जवाब के साथ देखिए कुछ शानदरा विकल्पों को भी।

Furtniture के ट्रेंडी Design कौन से हैं?
Furtniture के ट्रेंडी Design कौन से हैं?

घर चाहे नया हो या पुराना, आधुनिक डिजाइन वाला हो या पारंपरिक और चाहे कोई फ्लैट हो या बंगला; अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर तो आजकल हर घर के लिए जरूरी होता है। जहां हर रोज फैशन जगत में कोई-न-कोई नया ट्रेंड आ रहा है तो घर की सजवाट का अहम हिस्सा माने जाने वाला फर्नीचर क्यों पीछे रहे? तो इसी कड़ी में हम आपको कुछ Trendy Furniture डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपके घर के लिए काफी बढ़िया पसंद साबित हो सकते हैं। आधुनिक और सबसे नई शैली में आने वाले पलंग, डाइनिंग टेबल, सोफा, सेंटर टेबल और अन्य तरह की चीजें आपके घर की साज-सज्जा को तो बेहतर करेंगी ही, साथ-साथ मजबूती की वजह से लंबे समय तक चलेंगी भी। इनमें आपको रंगों, शैलियों, प्रिंट और आकार के अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे; जिन्हें घर की सजावट और अपनी पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। इन नवीनतम फर्नीचर ट्रेंड के साथ आप अपने पारंपरिक घर को एक आधुनिक लुक दे सकेंगे और आधुनिक डिजाइन वाले घर में परंपरा का स्पर्श जोड़ सकेंगे। 

आजकल के लोकप्रिय फर्नीचर डिजाइन के बारे में जानें

अगर हम बात करें आजकल की ट्रेंडी फर्नीचर डिज़ाइन की तो लोग आधुनिक, घुमावदार फर्नीचर और लकड़ी व बांस जैसी टिकाऊ सामग्री को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग अपने घर के लिए ऐसी चीजें चुनना चाहते हैं जो दिखने में तो आकर्षक हो ही साथ-साथ काफी व्यवहारिक हो और उसे तरह-तरह से इस्तेमाल किया जा सके। इसी के साथ पर्यावरण के अनुकूल और ईको-फ्रेंडली सामग्री से बना फर्नीचर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आजकल नरम व घुमावदार किनारे और गोल आकार काफी चलन में हैं। ये पारंपरिक डिजाइनों की तुलना में घर की सजावट को ज्यादा आकर्षक बनाने में मदद करते हैं। इसी के साथ पुरानी डिजाइन वाले फर्नीचर को भी काफी पसंद किया जाता है। आधुनिक जमाने में कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने घर की सुंदरता को एक पारंपरिक और पुराने ज़माने जैसा एहसास देना चाहते हैं, इसके लिए पुराने शैली वाले सोफे, डाइनिंग टेबल और पलंग को प्राथमिक्ता देते हैं। बड़े शहरों में आजकल घर काफी छोटी  होते हैं और उनमें भारी-भरकम फर्निचर रखने की जगह कम होती है, ऐसे में सोफा बेड और मुडने वाला डाइनिंग टेबल जैसी चीजों की लोकप्रियता भी काफी बढ़ रही है। वहीं, आधुनिक फर्नीचर शैलियों को देखते हुए लोग अपने घर में बहुत बड़ा फर्नीचर रखने की जगह कम या एक कोई आकर्षक डिजाइन वाला पीस भी रखना पसंद कर रहे हैं।

Top ProductsFeatureRating
ANTIQUE WOOD ART Velvet Couch हाइट 17 इंच 4.9
SONA ART & CRAFTS Solid Sheesham Wood & Jute Fabric Round Dining Table 4 Seaterशीशम की लकड़ी4.2
AMATA Eagle 3 Seater Sofa Cum Bedवेल्वेट फैब्रिक4.4
SiedA Wing Chair for Living Room, Bedroom with Ottomanपीला कलर4.7
Kunjal Furniture Solid Sheesham Wood King Size Bed 4 दराज 4.4
01

ANTIQUE WOOD ART Velvet Couch

Check Price on Amazon

5 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आने वाला यह सोफा आधुनिक आधुनिक चेस्टरफील्ड शैली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको गहरे बटन टफ्टिंग, नेलहेड एक्सेंट, स्क्रॉल्ड आर्म्स और मुड़े हुए पैर मिल जाएंगे, जो इसके लुक को काफी आकर्षक बना रहे हैं। 198.1D x 73.7W x 68.6H सेंटीमीटर साइज वाले इस सोफे की सीट हाइट 17 इंच की है और यह बैठने में काफी आरामदायक हो सकता है। इस Vintage Style Couch की अलग डिजाइन को सिंगल रोल्ड आर्म, बैक पैनल और सीट के साथ हाथ के टफ्ट्स को उभारा गया है। इसके सीट, बैक और आर्मरेस्ट मोटे गद्देदार हैं। इस सोफे को मजबूत क्वालिटी की लकड़ी से बनाया गया है। इसे आप अपने लिविंग रूम, बेडरूम या लाउंज एरिया में रख सकते हैं। आयताकार आकार वाले इस सोफे का फ्रेम लकड़ी से बना है और इसकी डिजाइन काफी आधुनिक है। 

ANTIQUE WOOD ART Velvet Couch

Rs. 17999

Get This
02

SONA ART & CRAFTS Solid Sheesham Wood & Jute Fabric Round Dining Table 4 Seater

Check Price on Amazon

शीशम की लकड़ी से बना यह गोल आकार वाला डाइनिंग टेबल 4 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आता है। इस डाइनिंग टेबल की लंबाई 48 इंच, चौड़ाई 48 इंच और ऊंचाई 30 इंच है। वहीं, इसके साथ आने वाली कुर्सियां H30xW16xD16 इंच साइज वाली है। सॉलिड शीशम वुड डिजाइन वाला यह Round Dining Set आपको वॉलनट, हनी टीक और महागोनी जैसे रंगों के विकल्पों में मिल जाएगा। मल्टीपर्पस डिजाइन वाला यह डाइनिंग टेबल स्टडी टेबल, सर्विंग टेबल और वर्किंग टेबल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह डाइनिंग टेबल आपके लिए एक टिकाऊ फर्नीचर विकल्प हो सकता है और यह घर में ज्यादा जगह भी नहीं लेगा। पॉलिश्ड फिनिश वाला यह डाइनिंग टेबल काफी ट्रेंडी शैली में आपको मिलेगा। 

SONA ART & CRAFTS Solid Sheesham Wood & Jute Fabric Round Dining Table 4 Seater

Rs. 28499

Get This
03

AMATA Eagle 3 Seater Sofa Cum Bed

Check Price on Amazon

कैजुअल शैली वाला यह 3 सीटर सोफा कम बेड उन लोगों के लिए सही विकल्प हो सकता है जिनके घर में कम जगह नहीं है। मखमली कपड़े और तह वाले भागों के साथ इसे बनाया गया है। यह फोल्डिंग फोम मैट्रेस स्लीपर और सोफे के रूप में दोगुना हो जाता है, जिससे बैठने में काफी आराम मिलता है। अगर आपके घर में मेहमान आ गए और सोने के लिए जगह कम पड़ जाए तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। रॉयल लुक वाला यह Sofa Bed घुमवदार पाओं के साथ आता है और इसकी डिजाइन भी काफी आकर्षक है। आयतकार आकार वाला यह सोफा कम बेड लकड़े के फ्रेम से बना है और इसमें आपको करीब 22 रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

AMATA Eagle 3 Seater Sofa Cum Bed

Rs. 16499

Get This
04

SiedA Wing Chair for Living Room, Bedroom with Ottoman

Check Price on Amazon

30 किलोग्राम वजन वाली यह कुर्सी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जिनके घर में सोफा रखने के लिए ज्यादा जगह नहीं है। लकड़े के मटेरियल से बनाई गई इस चेयर की खासियत है कि यह काफी टिकाऊ क्वालिटी है और इसपर आप आरामदायक तरह से बैठ सकेंगे। ओवल आकार वाली यह Sofa Chair एक ओटमन स्टूल के साथ आती है जिसे आप बैठने के लिए यहा फुटरेस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। इस चेयर की साइज 177.8D x 195.6W x 229H सेंटीमीटर साइज वाली इस चेयर का आकर्षक पीला कलर आपके घर की सजावट में चार-चांद लगा सकता है। वहीं, इसमें आपको ग्रे, पिंक और रेड रंगों के भी विकल्प मिल जाएंगे।

SiedA Wing Chair for Living Room, Bedroom with Ottoman

Rs. 15001

Get This
05

Kunjal Furniture Solid Sheesham Wood King Size Bed

Check Price on Amazon

अगर आपको अपने घर में विंटेज डिजाइन वाला फर्नीचर रखने का शौक है तो यह किंग साइज बेड काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। सॉलिड शीशम की लकड़ी से बना यह पलंग किंग साइज वाला है जिसमें आपको चीजों को रखने के लिए 4 दराज भी मिलेंगे। इस Vintage Design Bed में एक आधुनिक शैली वाला हेडबोर्ड भी दिया गया है, जिसमें आप सजवाट का सामान या किताबें रख सकते हैं। 2.03L x 1.88W x 1.07H मीटर साइज वाले इस पलंग का वजन 100 किलोग्राम और यह 150 किलोग्राम तक का वजन झेल सकता है। इसमें आपको 20 अलग-अलग शैली और और रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। हनी फिनिश वाला यह पलंग आधुनिक डिजाइन वाले घरों के लिए सही पसंद हो सकता है।

Kunjal Furniture Solid Sheesham Wood King Size Bed

Rs. 40999

Get This

अपने घर के हिसाब से ट्रेंडी फर्नीचर डिजाइन का चयन कैसे करें?

अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा कि घर के हिसाब से ट्रेंडी फर्नीचर का चयन कैसे करें तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आपको घर के लिए सही फर्नीचर चुनने के लिए साइज, डिजाइन, कलर स्कीम, सजावट और बजट जैसी बातों को ध्यान में रखना होगा।

  • साइज- आपको अपने घर की साइज को देखते हुए ही चीजों का चुनाव करना होगा। अगर आपका घर छोटा है तो वहां बहुत बड़े आकार वाला फर्नीचर नहीं रखा जा सकता, ऐसा करने से घर की सजवाट तो खराब होगी ही साथ-साथ जगह भी कम हो जाएगी। इसी तरह, बड़े घरों में छोटे आकार वाली चीजें रखना सही फैसला नहीं रहेगा। हमेशा घर के जिस हिस्से में आपको फर्नीचर रखना है उसे नापने के बाद ही चीजों का चयन करें।
  • डिजाइन- आपको घर के जिस कमरे या हिस्से में फर्नीचर रखना है उसके आकार को देखते हुए ही सही फर्नीचर का चयन करें। अगर आपका कमरा लंबा है तो वहां आयतकार आकार वाली चीजें सही लगेंगी। इसी तरह से थोड़े बड़े और चौड़े कमरे में चौकोर या गोल आकार वाली चीजें सही लगती हैं।
  • कलर स्कीम- अपने घर के रंगों को समझने के बाद ही सही फर्नीचर तका चयन करना चाहिए। अगर आपके घर की दीवारों पर हल्का रंग हुआ है तो गहरे रंग वाले सोफा, डायनिंग टेबल, कुर्सियां व पलंग चुनें। वहीं, गहरे रंग की दीवारों के साथ हल्के रंग वाला फर्नीचर मेल खाएगा।
  • सजावट- आपने अपने घर में किस तरह की सजावट कर रखी है उसे देखते हुए ही सही चीजों का चयन करें। अगर आपके घर की सजावट साधारण है तो थोड़े चटक रंग व डिजाइन वाला फर्नीचर चुनें, लेकिन अगर आपने घर में थोड़ी आकर्षक और चटक सजावट की है तो साधारण डिजाइन वाला फर्नीचर वहां के लिए सही होगा।
  • बजट- किसी भी चीज को खरीदने से पहले बजट एक सबसे बड़ा कारक होता है और इसी के आधार पर हम अपने खर्चे को सेट करते हैं। कोशिश करें की आपका बजट थोड़ा सा ज्यादा ही हो, क्योंकि महंगे दाम में आपको अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर मिल सकता है जो लंबे समय तक चलेगा और सही निवेश साबित होगा। 

इन्हें भी पढें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

आजकल के सबसे लोकप्रिय फर्नीचर डिजाइन कौन-से हैं?

कारीगरों द्वारा बनाए गए फर्नीचर , जिन्हें ध्यान और बारीकी से बनाया जाता है, आजकल काफी लोकप्रिय हैं। लोग अपने घरों के लिए अलग और मजबूत डिजाइन वाले फर्नीचर की तलाश करते हैं। हाथ से बनाए गए फर्नीचर और मिनिमलिस्ट डिजाइन वाले विकल्पों को काफी प्राथमिक्ता दी जाती है।

आजकल फर्नीचर डिजाइनों में कौन से रंग सबसे अधिक चलन में हैं?

आजकल फर्नीचर डिजाइनों में Neutral Colors, जैसे कि सफेद, ग्रे, बेज, और Taupe बहुत लोकप्रिय हैं। ये रंग बहुमुखी हैं और विभिन्न सजावट शैलियों में फिट हो सकते हैं। इसके अलावा, बोल्ड और चमकीले रंग, जैसे कि नीले, हरे, और लाल, भी कुछ लोगों के लिए आकर्षक हो सकते हैं।

किस प्रकार के फर्नीचर की मांग है?

पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ, लोग बांस, लकड़ी और री-साइकिल्ड मेटल जैसी टिकाऊ सामग्रियों से बने फर्नीचर की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फर्नीचर ब्रांड भी उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल फिनिश और नॉन-टॉक्सिक पदार्थों पर जोर दे रहे हैं।

छोटे घरों के लिए किस तरह का आधुनिक फर्नीचर सही रहेगा?

छोटे घरों के लिए आधुनिक फर्नीचर के लिए मल्टीपर्पस और स्थान-बचाने वाले विकल्प सबसे अच्छे हो सकते हैं। इनमें फोल्डेबल टेबल, सोफा-कम-बेड, और दीवार पर लगे शेल्फ शामिल हैं। इसके अलावा, ऐसे फर्नीचर चुनें जिनमें साफ-सुथरी रेखाएं और सरल आकार हों।

You May Also Like