घर भले ही किराए का क्यों ना हो, मगर उसे रहने के लिए साफ-सुथरा रखने के साथ ही सजाना भी लोगों को अक्सर पसंद आता है। हालांकी, घर किराए का है तो उसे किसी ऐसी चीज से नहीं सजा सकते हैं, जो हमेशा वहां पर लगी रहे। मगर, आज यहां पर दिए जा रहे विकल्प आपके किराए के मकान को सजाने के लिए काम आ सकते हैं और इन्हें आप जब चाहें तो वहां से आसानी से हटा भी सकेंगे। किराए के घर को सजाने के लिए आपको कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, जिससे जुड़ी जानकारी भी आप साज-सज्जा पर देख सकते हैं। घर को सुंदर और आकर्षक बनाने वाले ये डेकोरेशन आइडियाज काफी ट्रेंडी भी हैं, जिस वजह से आपके किराए के मकान को एक नया लुक भी मिल सकता है। वहीं, सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये सजावटी सामान आपके बजट में भी फिट हो सकते हैं, जिस वजह से आपको अधिक पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
किराए के घर के लिए ट्रेंडी डेकोरेशन आइडियाज
किराए के घर को सजाने के लिए आप अगर ट्रेंडी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, तो आपको कुछ खास सजावटी सामान को अपनी सूची में शामिल करना चाहिए। पुराने और बोरिंग लुक को बदलकर नया ट्रेंडी डेकोरशन करने के लिए आप इन आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं-
- आप घर के लिविंग रूम या फिर बेडरूम की दीवारों पर आकर्षक वॉलपेपर लगा सकते हैं। इसके लिए आप मॉर्डन आर्ट वाले Wallpaper से लेकर रंग-बिरंगे, फूलों वाले, कार्टून या फिर कोटेशन लिखे हुए वॉलपेपर भी लगा सकते हैं।
- किराए का घर देखने में एकदम सादा है, तो आप वहां पर झूमर, फ्लोर लैंप या टेबल Lamp जैसी स्टेटमेंट लाइट्स लगा सकते हैं। इस तरह की लाइट घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही वहां पर हल्की रोशनी देने का भी काम करेंगी।
- अगर आप किराए के घर को एक ताजा और सकारात्मक एहसास देना चाहते हैं, तो आप वहां पर कुछ इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं। इसके लिए आप Hanging प्लांटर्स, Plant स्टैंड या टेरारियम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वॉल मिरर आजकल काफी ट्रेंड में हैं और घर की दीवारों को आकर्षक लुक दे सकते हैं। ऐसे में आप इन्हें, घर के लिविंग रूम, बेडरूम या फिर गेस्ट रूम से लेकर बाथरूम तक में भी लगा सकते हैं।
- शोपीस, स्टेच्यू और हैंडमेड आइटम्स आपके किराए के घर को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इन्हें आप मेज, टीवी यूनिट या फिर शेल्व्स में रखकर एक नया और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं।
- इनके अलावा आप किराए के घर को सजाने के लिए Photo Frame, बुकशेल्फ, पेंटिंग्स या फिर कुछ खुद से बनाई गई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
