क्या आपको भी हरे-भरे पेड़ पौधे काफी पसंद आते हैं और अपने घर को सजाने के लिए इंडोर प्लांट्स की तलाश में हैं? अगर हां, तो यहां आपकी तलाश हो सकती है पूरी, क्योंकि यहां पर एक से बढ़ कर एक प्रकार के इंडोर प्लांट्स के बारे में बताया जा रहा है, जो आपके कमरे की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये सभी हैंगिंग प्लांट्स हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार कमरे में कहीं भी लटका सकते हैं। ये पौधे न केवल आपके घर को सजाने में मदद करते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करते हैं और नमी प्रदान करते हैं जिससे गर्मियों के मौसम में आरामदायक माहौल भी बना रहता है। इसके अलावा इन्हें घर में लगाने से घर की सुंदरता भी बनी रहती है। घर के किसी भी कमरे, बालकनी या लिविंग रूम की साज-सज्जा के लिए ये पौधे बढ़िया पसंद हो सकते हैं।
बेडरूम के लिए सबसे अच्छा हैंगिंग प्लांट कौन सा है?
बेडरूम किसी भी घर का वह हिस्सा होता है, जहां हम सुकून के पल बिताते हैं और दिन भर की थकान के बाद अपनी नींद पूरी करते हैं। ऐसे में इस जगह ऐसे Hanging Plant लगाएं जो दिखने में सुंदर होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हों। आप चाहे तो अपने बेडरूम में ऐसे भी इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं, जिनमें खुशबूदार फूल निकलते हों। अगर नेचुरल फूलों वाला पौधा नहीं मिल पाता है तो आप आर्टिफिशियल हैंगिंग प्लांट कर इनपर रोजाना परफ्यूम छिड़क सकते हैं। इससे आसपास का माहौल खुशनुमा हो सकता है और आपका मूड भी हमेशा फ्रेश रहेगा।
कौन से इनडोर प्लांट घर के लिए होते हैं सही?
आजकल कई सारी वैरायटी वाले इंडोर पौधे मार्केट में मिलने लगे हैं, जो हमारे घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं और वातारवण को भी खुशनुमा करते हैं। इनमें से कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो हवा से प्रदूषक तत्वों को खींच कर कमरे के वातावरण को शुद्ध करते हैं। वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इस कैटेगरी में आपको मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, ऑर्किड प्लांट, एलोवेरा का पौधा और एरेका पाम प्लांट जैसे ढेरों पौधों के विकल्प मिल जाएंगे। रात के समय में दरवाजे-खिड़कियां बंद होने के बाद भी ये पौधे वातावरण को ऑक्सीजन से भर देते हैं। हालांकि कुछ लोग वास्तु को ध्यान में रखकर इंडोर पौधे लगाते हैं, जिनमें मनी प्लांट, बंबू प्लांट या फिर जेड प्लांट जैसे कई पौधों के नाम शामिल हैं। वहीं जो लोग सिर्फ घर की सजावट के लिए इंडोर पौधा लेना चाहते हैं, उनके लिए कई सारे रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों वाले आर्टिफिशियल पौधों के ऑप्शन मिल जाएंगे।
इनडोर हैंगिंग प्लांट की देखभाल कैसे करें?
इनडोर पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। समय-समय पर बस थोड़े से देखभाल में ही ये अच्छे से विकास करते हैं। चलिए जानते हैं हैंगिंग Indoor Plants की सही देखभाल कैसे कर सकते हैं-
- कमरे में या घर में हैंगिंग प्लांट लगाने से पहले हमेशा ऐसे प्लांटर यानी गमले का चुनाव जिसका मुंह चौड़ा हो, ताकि पौधे को पर्याप्त मात्रा में हवा मिल सके।
- वहीं पौधों को नियमित रूप से पानी दें। हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि इनडोर प्लांट्स को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही पानी दें।
- गमले में एकदम पानी भरने के बजाय नमी बढ़ाने के लिए पौधे पर पानी का छिड़काव करें और गमले की मिट्टी की ऊपरी परत हल्की सूखने के बाद में उसमें पानी डालें।
- हालांकि अगर आपने बालकनी या फिर गार्डन में हैंगिंग प्लांट लगाया है, तो उसे पर्याप्त मात्रा में पानी देते रहें।
- आप गमले के नीचे एक प्लास्टिक का ढक्कन या ट्रे लगा सकते हैं, ताकि उनसे निकलने वाला पानी कमरे में न गीरे।
- हैंगिंग प्लांट को पर्याप्त रोशनी मिले, इस बात का भी ध्यान रखें। इन्हें सूरज की तेज रोशनी में भी न रखें वरना ये जल्दि सूख सकते हैं।
- समय-समय पर मृत या सूखी पत्तियों को हटाते रहे, ताकि दूसरी पत्तियों के विकास में बाधा न आए।
इन्हें भी देखें-