हर इंसान चाहता है की उसका घर सुंदर और आकर्षक दिखे। जब बात गार्डन की आती है तो हम खास ध्यान देते हैं क्योंकि यह वह जगह है जहां ना सिर्फ हरियाली होती है बल्कि यहां लोग शांति और सुकून की तलाश के लिए आते हैं, बैठते हैं और खुद के साथ समय बिताते हैं। बगीचा हमारे घर को ना सिर्फ ताजगी देता है बल्कि दिन के समय फूल-पत्तियां से वातावरण खुशनुमा हो जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा है, यदि रात के वक्त भी यह बगीचा आकर्षक लग सकता है और सुकून का जरिया बन सकता है? जी हाँ, रात के समय यदि बगीचे को सही Lights से सजाय जाए तो यह दिन की अपेक्षा और अधिक सुंदर दिख सकते हैं। साथ ही, यह आपके पूरे बगीचे में एक सकरात्मकता भर सकती है। आप इसे कई सारे लाइट जैसे, LED Light, स्पॉट लाइट, हैंगिंग लाइट, अंडरवाटर लाइट आदि की मदद से सजा सकते हैं। यह आपके साज-सज्जा में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
बगीचे को सुंदर कैसे रख सकते हैं?
बगीचे की सुंदरता का ख्याल रखना है तो शुरुआत इसकी सफाई के साथ करें, साफ बगीचा वातावरण में स्वच्छता प्रदान करते हैं। इसलिए आप गार्डन में मौजूद गंदे चीजों को रोज दिन हटा कर इसकी स्वच्छता का ख्याल रख सकते हैं। साथ ही आप अपने जगह, मौसम और मिट्टी के हिसाब से पौधों को चुन कर लगा सकते हैं, क्योंकि आपके गार्डन के लिए सही पौधा ही काफी दिनों तक चल सकता है और इसे अच्छा दिखा सकता है। साथ ही, पौधों को पोषण देने के लिए समय-समय पर उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब पौधे अच्छे रहेंगे तभी आपके बगीचे सुंदर लगेंगे, इसीलिए पौधों का खास ख्याल रखें। साथ ही, आप अपने बगीचे में सुंदर और रंग-बिरंगी फूलों के ऐसे पौधे लगा सकते हैं जो साल भर खिलते हैं, यह दिन में आपको मनमोहक वातावरण प्रदान कर सकते है तथा लाइट की मदद से रातों में भी अपने गार्डन की सुंदरता बनाए रखा जा सकता है।
आउटडोर लाइट्स किस प्रकार से गार्डन को सुंदर बना सकते हैं?
क्या आपको लगता है कि घर के बाहर जो लाइट लगाते हैं उनका उपयोग सिर्फ रोशनी के लिए करते हैं, तो ऐसा नहीं है, इनका काम सिर्फ रोशनी देना नहीं होता है, बल्कि यह बगीचे की सुंदरता को निखारने का भी काम करता है और साथ ही वातावरण को पूरी तरह बदल कर मनमोहक बना देता है। सही जगह और सही तरीके से लाइट का उपयोग करके आप साधारण से दिखने वाले बगीचे को बेहद आकर्षक बना सकते हैं। आप Outdoor spotlights का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो किसी भी खास पौधे, पेड़ और फाउंटेन पर फोकस डाल कर, रात में भी पूरे बगीचे को एक शानदार लुक दे सकता है। साथ ही जब आप अपने बगीचे में अलग-अलग जगहों पर और थोड़े ऊँचाई पर लाइट लगाएंगे तो यह हर जगह रोशनी फैला सकता है और घर के बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुविधा का काम कर सकता है। अपने बगीचे को सजा कर आप इसमें डिनर पार्टी या शाम की कोई पार्टी भी कर सकते हैं और-तो-और यह दिवाली, क्रिसमस आदि में भी एक रंगीन माहौल तैयार करके सुंदर दिख सकता है।
आउटडोर लाइट्स लगाने के क्या फायदे हो सकते हैं?
आउटडोर लाइट्स केवल सजावट के लिए ही काम नहीं आता है, बल्कि इसके कई सारे उपयोग हो सकते हैं और साथ ही यह सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। अंधेरे में चोरी का खतरा अधिक होता है, लेकिन जब आपके बगीचे में लाइट लगे होंगे तो चोरी का खतरा कम हो सकता है। Motion Sensor Lights की मदद से अगर रात में जरा भी हलचल हुई तो यह जल उठेंगे जो सुरक्षा के नजरिए से बहुत सही है। साथ ही, शाम के समय टहलने में या रात में खाने के बाद बगीचे में टहलने हुआ तो ये रोशनी आपको गिरने से बचाए रखेंगे। Outdoor Lights लगाने से आपके बच्चे भी आराम से बिना किसी परेशानी रात में खेल सकते हैं। परिवार के साथ सुकून से समय व्यतीत करने में भी यह आपकी मदद कर सकता है। साथ ही, आपके घर की खूबसूरती में भी चार चाँद लगा सकता है।
गार्डन में आउटडोर लाइट्स को कहां लगाए?
अगर आप भी गार्डन में आउटडोर लाइट्स लगाने की सोच रहें लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां लगा सकते हैं, तो आपको बात दें गार्डन को सजाने के लिए कई प्रकार के Lights आते हैं जो अलग-अलग जगहों पर लगाया जा सकता है। जैसे; Pathway Light को आप अपने मेन गेट से लेकर गार्डन के रास्तों तक में लगा सकते हैं, जिससे रात के समय भी यह आपको रोशनी देगी और गिरने से बचा सके। कुछ लाइट को पेड़ों के नीचे भी लगाया जा सकता है, जिससे यह आकर्षक लुक देगा। Accent Light को आप फूलों के ऊपर या घास के पास लगा सकते हैं जो सुंदरता को निखारने का काम कर सकती है। इसी तरह आप हल्की लाइट को बैठने वाले स्थान के साइड लगा सकते हैं। कुछ ऐसे लाइट भी आते हैं जिनको आप दीवारों पर लगा सकते हैं। साथ ही, अगर कोई पर्व-त्योहार या पार्टी है तो आप झाड़ियों में लाइट लगा कर इनकी सुंदरता बढ़ा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
- घर को नया और फ्रेश लुक देने के लिए कैसे करें उसकी सजावट?
- छोटे साइज की किचन रहती है फैली हुई?विकल्प के साथ जानें व्यवस्थित करने के तरीके
- मॉडर्न डिजाइन वाली हैं ये Wall Clock, लिविंग रूम को दे सकती हैं रॉयल लुक