घर की सजावट अधूरी सी लग रही है? क्या जमीन पर बार-बार धूल जमने से आप परेशान हो चुके हैं? आपके लिविंग रूम या बेडरूम को सीमित बजट के साथ एक अच्छा लुक देना है? चिंता की बात नहीं है, क्योंकि आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है एक आकर्षक दिखने वाला कार्पेट। घर की सजावट के लिए वैसे तो कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन जब बात आती है ज़मीन को सजाने की तो ज्यादा विकल्प नहीं मिलते और इसके लिए Carpets सही पसंद हो सकता है। कार्पेट को कालीन भी कहा जाता है, जो एक तरह का साज-सज्जा का सामान है जिसे मोटे कपड़े से बनाया जाता है। इसे लोग अक्सर अपने लिविंग रूम और बेडरूम में बिछाते हैं, जो सजावाट को बेहतर तो करता ही है साथ-साथ इसपर आसानी से बैठा भी जा सकता है। मार्केट में वैसे तो कई तरह के कालीन देखने को मिलते हैं, जिन्हें मशीन में या पूरी तरह से हाथ से बनाया जाता है। इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे कि किस तरह के कार्पेट आपके घर के लिए सही पसंद हो सकते हैं और साथ-साथ कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में भी बताएंगे जो आपके लिए सही निवेश साबित हो सकते हैं। अलग-अलग तरह के मटेरियल से बने कार्पेट को आप अपनी जरूरत, कमरे के आकार, पसंद व बजट के हिसाब से आसानी से चुन सकते हैं।
घर के लिए किस तरह का कार्पेट रहेगा सबसे अच्छा?
मार्केट में वैसे तो कई तरह के कार्पेट की एक बड़ी रेंज उपलब्ध है लेकिन नायलॉन मटेरियल से बने कार्पेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। नायलॉन से बने कालीनों को टिकाऊ माना जाता है, और लिविंग रूम या बेडरूम में लगाने के लिहाज से ये बढ़िया पसंद हो सकते हैं। साथ ही इन्हें साफ करना और इनका रखराखव करना भी आसान रहता है। ट्राइएक्सटा मटेरियल से बने कालीन भी आजकल काफी प्रचलन में है। ये एक नए तरहा का मटेरियल है जो अपनी टीकाऊ क्वालिटी और दाग प्रतिरोधी क्षमता के लिहाज से पसंद किया जाता है। वहीं, पॉलिस्टर नायलॉन मटेरियल से बने कार्पेट भी काफी टिकाऊ होते हैं और इनमें भी दाग लगने की समस्या आसानी से नहीं होती। ठंड के मौसम में बिछाने के लिहाज से ऊनी मटेरियल से बने कालीन काफी बढ़िया रहते हैं। ये मुलायम तो रहते ही हैं साथ-साथ इन्हें बिछाने से जमीन भी बहुत ज्यादा ठंडी नहीं होती। इन सभी तरह के Carpet For Home Floor में आपको हाथ से बने और मशीन से बने दोनों तरह के विकल्प मिल जाएंगे। जहां, एक तरफ हाथ से बने कार्पेट थोड़े महंगे होते है, मशीन से बने कार्पेट में आपको किफायती और महंगे दोनों विकल्प मिल जाएंगे।
कार्पेट, रग्स और रनर के बीच का अंतर समझिए
घरो में कार्पेट के साथ-साथ आजकल रनर और रग को भी काफी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो तीनों के बीच के अंतर को नहीं समझ पाते और इसी वजह से उन्हें सही प्रोडक्ट का चुनाव करने में परेशानी होती है। सबसे पहले तो ये समझ लीजिए की कालीन, Rugs और रनर के बीच का सबसे बड़ा अंतर उनके आकार, रखने की जगह और इस्तेमाल का है। कालीन को अक्सर दीवार से दीवर तक जुड़ी जमीन को ढकने क लिए किया जाता है। जबकि, रग या गलीचे छोटे होते हैं और इन्हें उन फर्शों पर रखा जाता है जहां लोग चलते हैं। वहीं, रनर लंबे और पतले होते हैं, जिन्हें अक्सर बिस्तर या सीढ़ियों के किनारे पर इस्तेमाल किया जाता है। कार्पेट का वजन सबसे ज्यादा होता है और रनर वजन में सबसे हल्का होता है। Living Room में सोफे के पास वाली जमीन पर कार्पेट बिछाया जाता है, बेडरूम में बिस्तर के सामाने या स्टडी रूम में बिछाने के लिए रग सही पसंद होगा और रनर को बिस्तर के कोने पर, बालकनी के गेट पर या सीढ़ियों के किनारे बिछाया जा सकता है।
घर के लिए कार्पेट का चुनाव करते वक्त रखें कुछ बातों का ध्यान
- कमरे का एरिया- आपको जिस कमरे में कार्पेट बिछाना है उसके एरिया को ध्यान में रखते हुए सही साइज वाले कार्पेट का चुनाव करना चाहिए। बहुत छोटा कार्पेट लेने से वह जमीन को सही तरह से ढकेगा नहीं और बहुत बड़ा कार्पेट कमरे की सजावट को खराब कर सकता है।
- कमरे की कलर स्कीम- हमेशा ऐसे Carpet का चुनाव करें जो कमरे की कलर स्कीम से आसानी से मेल खाए। कमरे की दीवारों, फर्नीचर और अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए सही रंग व आकार वाले कार्पेट का चयन करना चाहिए।
- कार्पेट का मटेरियल व क्वालिटी- बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल से बने कार्पेट को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है और आसानी से खराब भी नहीं होगा। हमेशा देखें की कार्पेट का निचला हिस्सा स्लिपप्रूफ रहे, जिससे उसपर बैठने या खड़े होने से कोई फिसलेगा नहीं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं तो उनके लिए सुरक्षित मटेरियल से बने कार्पेट का चुनाव करें।
- सफाई व रखाव- कोशिश करें की ऐसे कार्पेट का चुनाव करें जिसे धोने और साफ करने में आपको परेशानी न हो। ज्यादातर कार्पेट को आसानी से वैक्यूम क्लीनर या डस्टर की मदद से साफ किया जा सकता है। कई Carpet Floor Type ऐसे होते हैं जिनपर धूल का जमाव बहुत ज्यादा नहीं होता और दाग भी आसानी से नहीं पड़ते।
- वजन- बहुत ज्यादा हल्के वजन वाले कार्पेट आसानी से खराब हो सकते हैं और जमीन पर टिककर नहीं रहेंगे। दूसरी तरफ बहुत भारी वजन वाले कार्पेट को उठाकर सफाई करने में आपको परेशानी हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
घर के लिए कार्पेट क्यों जरूरी होता है?
कालीन घरों में आराम बढ़ाने, शोर कम करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार करने और सजावट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह एक इन्सुलेटर के रूप में काम करते हैं, जो सर्दियों में कमरों को गर्म और गर्मियों में ठंडा रखते हैं। वहीं, कार्पेट धूल और एलर्जी को भी रोक सकते हैं।
क्या कार्पेट को सिर्फ लिविंग रूम में बिछाया जाता है?
नहीं, कार्पेट सिर्फ लिविंग रूम के लिए ही उपयोगी नहीं होते। आप इन्हें बेडरूम, डाइनिंग रूम और यहां तक कि हॉलवे में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें कमरे की साइज और कलर स्कीम के हिसाब से चुना जा सकता है।
क्या कार्पेट किसी को तोहफे में दिए जा सकते हैं?
हां, कार्पेट किसी को उपहार में दिए जा सकते हैं। यह एक यूजफुल और आकर्षक उपहार हो सकता है, खासकर अगर आप जानते हैं कि जिसे गिफ्ट दिया जा रहा है उसे कार्पेट पसंद है या घर को सजाने के लिए इसकी आवश्यकता है। गृह प्रवेश जैसे कार्यक्रमों के लिए इसे एक अच्छा तोहफा माना जाता है।
क्या कार्पेट को घर पर धोया जा सकता है?
हां, कुछ कार्पेट को घर पर धोया जा सकता है, लेकिन यह कार्पेट के प्रकार और फाइबर पर निर्भर करता है। सिंथेटिक कार्पेट को मशीन से धोया जा सकता है, जबकि प्राकृतिक फाइबर कार्पेट को हल्के डिटर्जेंट और गर्म पानी से साफ किया जा सकता है। वहीं, कुछ कार्पेट को सिर्फ ड्राय क्लीन करानी की ही सलाह दी जाती है। किसी भी कार्पेट को धोने से पहले उसपर दिए धुलाई संबंधित निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए।