Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

इन आकर्षक Decoration Ideas के साथ बोल उठेंगी घर की दीवारें!

क्या आप भी अपने घर के लुक को बदलना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि ऐसा क्या करें कि मेहमान तारीफ करते ना थके। तो देखें यहां आकर्षक और ट्रेंडी Wall Decoration Ideas, वह भी विकल्प के साथ, जो आपके हॉल से लेकर बेडरूम तक के दीवारों में जान भर सकते हैं।

दीवार सजावट के शानदार आइडियाज
दीवार सजावट के शानदार आइडियाज

कुछ समय पहले तक मेरे घर की दीवारें बिल्कुल खाली और साधारण लगती थीं, पर जैसे ही मैंने कुछ ट्रेंडी डेकोरेशन विकल्प अपनाए, पूरे घर की तस्वीर ही बदल गई। आपको बता दें, आपकी तरह मुझे भी घर सजाने का बड़ा ही शौक है, जिसकी शुरुआत मैंने Wall Decoration से की। वॉल लाइट, दीवार पर लगाने वाली पेंटिंग और मेटल वॉल आर्ट जैसे विकल्पों ने तो, समझो मेरी दीवार में जान-सी भर दी। फिर मैंने एक वॉल फोटो फ्रेम लगाया, जिसने हर दिन मुझे अपनी यादों से जोड़कर एक खास एहसास दिया। इन छोटे-छोटे बदलावों ने मुझे सिखाया कि दीवारें सिर्फ दीवारें नहीं होतीं, ये हमारे व्यक्तित्व और यादों का हिस्सा बन सकती हैं। अगर आप भी घर में ताजगी लाना चाहते हैं और अपने घर की दीवार को एक ऐसा लुक देना चाहते हैं जिससे देखने वाला बस देखते ही रह जाए, तो यहां मैंने कुछ विकल्प साझा किए हैं, जिन्हें आप घर सजाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

देखें 5 बेहतरीन विकल्प नीचे -

01

Rousrie 7 Horses Realistic Painting With Frame

Check Price on Amazon

7 घोड़ों वाला यह पेंटिंग आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने के साथ-साथ, हर मेहमान का मन मोहने में भी मददगार साबित हो सकती है। यह पेंटिंग आपको एकदम असली जैसा अनुभव दे सकती है। इसका आकार 18.5 X12.5 इंच है और यह 0.9 किलोग्राम की है। आयतकार आकर में आने वाली यह पेंटिंग जल्दी खराब नहीं होगी और लंबे समय तक टिकाऊ रहने के साथ ही, आपके घर का आकर्षक बिन्दु भी बन सकता है। सात दौड़ते घोड़ों वाली आधुनिक शैली की यह प्रेरणादायक आर्ट, आपको सकारात्मक ऊर्जा का एहसास करवा सकती है।

Rousrie 7 Horses Realistic Painting With Frame

Rs. 346

Get This
02

AMFIN (Pack of 12) 3D Metallic Butterfly Wall Stickers

Check Price on Amazon

12 पैक के साथ आने वाला यह मेटैलिक तितली डिजाइन वाला वॉल स्टिकर्स 3D में बना हुआ है, जिसे आप लिविंग रूम, बेडरूम या अपने बच्चों के रूम के दीवार पर भी लगा सकते हैं। यह 20 x 10 x 2 सेमी की है और इसे आप जब चाहे तब हटा कर भी रख सकते हैं। इसका आकर्षक रोजगोल्ड रंग घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। यह पेपर से बना हुआ है और इसे निकाल कर दुबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप ग्लू की मदद से चिपका सकते हैं। 

साज-सज्जा की कैटेगरी पर जाकर आप इस तरह के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

AMFIN (Pack of 12) 3D Metallic Butterfly Wall Stickers

Rs. 80

Get This
03

CraftVatika Jharokha Diyas with LED Candle

Check Price on Amazon

क्या आप भी मेरी तरह घर सजाने के शौकीन है? तो आज हम आपके लिए लेकर आएं है यह 6 पैक में आने वाला सजावटी झरोखा दीये, जिसे आप लिविंग रूम से लेकर बेडरूम और पूजा रूम तक के दीवार पर सजा सकते हैं और अपने रूम में दे सकते हैं खूबसूरत लुक। इसमें LED लाइट लगे हुए हैं जिसे आप अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार जला-बुझा सकते हैं। यह चौड़े आकार में आता है और 200 ग्राम का है जो वजन में भी हल्का है। साथ ही, यह पेपर कार्ड शीट से बना हुआ है और लाल, बैंगी, नीला और हरा रंग में आपको मिल जाएगा। वहीं, यह हस्तनिर्मित है यानी इसे हैंडमेड तरीके से बनाया गया है।

CraftVatika Jharokha Diyas with LED Candle

Rs. 524

Get This
04

Art Street A4 Size Photo Frame For Wall

Check Price on Amazon

यह 5 सेट में आने वाला ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फ्रेम आपके घर की दीवारों में आपकी यादों को ताजा करने में मददगार साबित हो सकता है। यह A4 साइज़ फोटो फ्रेम है जिसका डाईमेंशन 30.5L x 20.3W सेमी है और इसे दीवार पर टांग कर लगाया जा सकता है। इसके पीछे मौजूद लॉकर की मदद से इसमें आप तस्वीरें बदल भी सकते है, यह उच्च गुणवत्ता वाली सिंथेटिक लकड़ी, अटूट प्लेक्सी ग्लास और लंबे समय तक चलने वाले MDF बैक से बना हुआ है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। प्लेक्सी का फ्रंट पारदर्शी, गैर-विषाक्त है और आपके फोटो फ्रेम को टूटने से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आप इसे अपने किसी मित्र को उपहार स्वरूप भी भेंट कर सकते हैं।

Art Street A4 Size Photo Frame For Wall

Rs. 599

Get This
05

OJIT LIGHT DECORATION Golden Bird Wall Lamp

Check Price on Amazon

जब बात आती है दीवार को सजाने की तो हम भला वॉल लैम्प को कैसे भूल सकते हैं? चिड़िया के डिजाइन में बने हुए इस वॉल लाइट को आप लिविंग रूम, बेडरूम से लेकर अपने बच्चों के रूम और डाइनिंग रूम में भी लगा सकते हैं। इसमें LED लगे हुए हैं जो तेज चमक देने के साथ-साथ ऊर्जा की खपत को भी कम करते हैं। यह 3 रंगों में जल सकता है जिसमें वार्म व्हाइट, न्यूट्रल व्हाइट और कूल सफेद रंग दिया गया है जिसे आप अपने मूड के अनुसार सेट कर सकते हैं। साथ ही, यह उच्च-गुणवत्ता वाले मेटल और ऐक्रेलिक के मटेरियल से तैयार किया गया है, जो स्टाइलिश और टिकाऊ दोनों ही है और लंबे समय तक आपके दीवार की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। गोल्डन और ब्लैक रंग आपके दीवार में जान भरने में भी मदद कर सकते हैं।

OJIT LIGHT DECORATION Golden Bird Wall Lamp

Rs. 699

Get This

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

दीवार सजावट के लिए लोकप्रिय रंग कौन से हैं?

वैसे तो आजकल, हल्के और प्राकृतिक रंग जैसे कि बेज, सफेद और हल्के भूरे रंग काफी लोकप्रिय हो रहे हैं लेकिन यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप अपने घर की दीवार को किस रंग में रंगना चाहते हैं।

घर में DIY दीवार सजावट कैसे किया जा सकता है?

आप पुराने कपड़ों, कागज या अन्य रि-साइकिल होने वाली सामग्री का उपयोग करके DIY दीवार सजावट कर सकते हैं। यूट्यूब पर इसके कई वीडियो उपलब्ध हैं, जिनसे आप मदद भी ले सकते हैं।

क्या दीवार सजावट के लिए वॉलपेपर अभी भी चलन में हैं?

आमतौर पर, वॉलपेपर को दीवार सजावट का सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है जो अभी भी चलन में हैं, खासकर आधुनिक और ज्यामितीय पैटर्न वाले।

You May Also Like