Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

मेमोरी फोम वाले 5 शानदार गद्दे, जो गहरी नींद और आराम के लिए रहेंगे बढ़िया

रात की नींद सही से पूरी नहीं हो पाती है या शरीर में दर्द बना रहता है तो एक बार अपना पूराना गद्दा बदल कर देखें। यहां पर मेमोरी फोम वाले 5 शानदार मैट्रेस की जानकारी दी जा रही है, जो बेहतर आराम और गहरी नींद के लिए सही माने जाते हैं।

मेमोरी फोम वाले शानदार गद्दे
मेमोरी फोम वाले शानदार गद्दे

क्या रात में आपकी नींद सही से पूरी नहीं हो पाती है या फिर सुबह उठने पर गर्दन और कमर में दर्द रहता है? इसका कारण आपका पुराना गद्दा भी हो सकता है। कई बार सही गद्दा न होने पर भी सही से नींंद पूरी नहीं हो पाती है और दिन भर शरीर में जकड़न बनी रहती है। ऐसे में आपको अपने पुराने गद्दे को बदल कर नया गद्दा ले लेना चाहिए। यहां पर 5 शानदार मैट्रेस के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो उच्च घनत्व वाले मेमोरी फोम से बने हैं। इन गद्दों की खासियत यह है कि ये शरीर के आकार के अनुसार ढल जाते हैं और सोते समय बेहतर आराम और सपोर्ट देते हैं। साथ ही आपकी रीढ़ की हड्डी भी सही स्थिति में रहती है। मेमोरी फोम वाले गद्दे शरीर के खास हिस्सों जैसे कंधे, पीठ और कमर पर दबाव कम करते हैं, जिससे दर्द और अकड़न की समस्या कम हो सकती है। तो चलिये जानते हैं मेमोरी फोम वाले इन गद्दों के बारे में विस्तार से-

ऐसे ही जरूरी सामानों की जानकारी के लिए आप साज-सज्जा पर भी जा सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Centuary Mattresses Sleepables 6-Inch Single Size Orthopedic Memory Foam आर्थोपेडिक बैक सपोर्ट4.5
Insleep Green Core Memory Foam Mattress Medium Firm 8 Inches Dual Comfort Back Support मेमोरी फोम टॉप4.2
Springtek Dreamer - 3 Layered Orthopedic Memory Foam Mattressजीरो पार्टनर डिस्टर्बेंस4.4
Wakefit ShapeSense Orthopedic Classic Memory Foam Mattress प्रीमियम फैब्रिक4.4
Torque High Resilience Queen Bed Mattress 78x60x6 Inches |Orthopedic Memory Foam Mattress हाई मेमोरी फोम4.7
01

Centuary Mattresses Sleepables 6-Inch Single Size Orthopedic Memory Foam

Check Price on Amazon

Centuary Mattresses ब्रांड का यह गद्दा सिंगल साइज में मिल रहा है, जिसकी लंबाई 182 सेमी, चौड़ाई 91 सेमी और ऊंचाई 15 सेमी है। ऑर्थोपेडिक मेमोरी फोम से बना 6-इंच मोटा गद्दा बेहतर बैक सपोर्ट के साथ मिल रहा है। यह गद्दा एंटी-माइक्रोबियल उपचारित उच्च घनत्व प्रोफाइल वाला पीयू फोम से बना है, जो कि बेहतर वायु प्रवाह के साथ मिलता है और दबाव को कम करता है, जिससे दर्द और अकड़न की समस्या नहीं होती है। यह गद्दा 3 लेयर वाले फोम से मिलकर बना है। इस गद्दे के ऊपर धोने योग्य ज़िप कवर लगा हुआ है, जिसे गंदा होने पर आप निकाल कर साफ भी कर सकते हैं। एंटी-सैग तकनीक के साथ आने वाला यह गद्दा समय के साथ ढीला नहीं होता है और यह मीडियम सॉफ्ट फर्म के साथ मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- सेंचुरी मैट्रेस
  • आकार- सिंगल
  • उत्पाद का आकार- 182 लंबाई x 92 चौड़ाई x 15 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- सामान्य टॉप
  • कवर सामग्री- कपड़ा
  • परतों की संख्या- 3
  • विशेषता- मेमोरी फोम
  • रंग- सफ़ेद

खूबियां

  • अतिरिक्त आराम और दबाव से राहत देने वाला मेमोरी फ़ोम।
  • आर्थोपेडिक बैक सपोर्ट और स्पाइन अलाइनमेंट।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका आकार छोटा है।

Centuary Mattresses Sleepables 6-Inch Single Size Orthopedic Memory Foam

Rs. 6598

Get This
02

Insleep Green Core Memory Foam Mattress Medium Firm 8 Inches Dual Comfort Back Support

Check Price on Amazon

8 इंच मोटा यह Insleep ब्रांड का मैट्रेस है। मेमोरी फोम वाला यह गद्दा शरीर के आकार के अनुसार ढल जाता है, जिससे आपको बेहतर आराम मिलता है। वहीं इसकी एयरो स्लीप टेक्नोलॉजी शरीर को ठंडा रखती है। वहीं इसका ग्रीन टी फोम कीटाणुओं को दूर रखता है और ताजगी बनाए रखता है। यह क्वीन साइज का गद्दा है, जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई- 72x66x8 इंच है। यह डुअल कम्फर्ट वाला गद्दा है। इसमें एक तरफ सॉफ्ट और दूसरी तरफ हार्ड परत मिलती है, जिसका इस्तेमाल अपनी जरूरत और मूड के हिसाब से कर सकते हैं। इसका सांस लेने योग्य प्रीमियम फैब्रिक रोगाणु-सुरक्षित सुरक्षित है, जिस वजह से यह शरीर के लिए आरामदायक होने के साथ ही त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- इनस्लीप
  • आकार- 72x66
  • उत्पाद आयाम- 182.9 लंबाई x 167.6 चौड़ाई x 20.3 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- टाइट टॉप
  • भरण सामग्री- मेमोरी फ़ोम
  • रंग- सफ़ेद

खूबियां

  • मेमोरी फोम टॉप, जो कि शरीर के आकार के अनुसार ढल जाता है।
  • ऑर्थोपेडिक गद्दा रीढ़ की हड्डी और पीठ के दर्द को कम करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी सही नहीं लगी।

Insleep Green Core Memory Foam Mattress Medium Firm 8 Inches Dual Comfort Back Support

Rs. 17639

Get This
03

Springtek Dreamer - 3 Layered Orthopedic Memory Foam Mattress

Check Price on Amazon

3 लेयर वाला ऑर्थोपेडिक मेमोरी फोम वाला यह गद्दा सिंगल साइज में मिल रहा है। यह गद्दा 5 इंच मोटा है। वहीं इसकी लंबाई 78 इंच और चौड़ाई 30 इंच है। 3 परत वाले ऑर्थोपेडिक मेमोरी फोम से बने इस गद्दे में एक मध्यम-नरम फोम, एक कूल ट्रांजिशन बॉडी कॉन्टूरिंग परत और एक उच्च-घनत्व वाला एचआर फोम बेस है। ये तीनों परतें मिलकर आपको बेहतर आराम, ऑर्थोपेडिक सपोर्ट और लंबे समय तक टिकाऊपन प्रदान करती हैं। रिवर्सिबल डिजाइन वाले इस मैट्रेस का इस्तेमाल आप दोनों तरफ से कर सकेंगे, जिसमें एक तरफ आपको मुलायम और दूसरी तरफ थोड़ी कठोर परत मिलेगी। दबाव से राहत देने वाला यह गद्दा जोड़ों के दर्द और पीठ दर्द से राहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- इनस्लीप
  • आकार- 72x66
  • उत्पाद आयाम- 182.9 लंबाई x 167.6 चौड़ाई x 20.3 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- टाइट टॉप
  • भरण सामग्री- मेमोरी फोम
  • रंग- सफ़ेद

खूबियां

  • यह जीरो पार्टनर डिस्टर्बेंस के साथ मिलता है, जिससे बगल में सो रहे व्यक्ति के उठने पर आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
  • एंटी-सैगिंग तकनीक के साथ आने वाला यह गद्दा जल्दी ढीला नहीं होता है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स द्वारा कोई कमी नहीं बताई गई है।

Springtek Dreamer - 3 Layered Orthopedic Memory Foam Mattress

Rs. 6041

Get This
04

Wakefit ShapeSense Orthopedic Classic Memory Foam Mattress

Check Price on Amazon

अगर आप अपने घर के लिए क्वीन साइज वाला मैट्रेस लेने की सोच रहे हैं, तो Wakefit ब्रांड के इस मैट्रेस के बारे में विचार कर सकते हैं। यह ऑर्थोपेडिक क्लासिक मेमोरी फोम वाला गद्दा 6-इंच मोटा है। क्वीन साइज वाले इस मैट्रेस की लंबाई 198.12 सेमी और चौड़ाई 152.4 सेमी है। वेकफिट का यह मैट्रेस ट्रूडेंसिटी तकनीक से तैयार किया गया है और इसके हर परत में 100% प्योर फोम है, जिससे यह गद्दा न तो ढीला होता है और न ही अपना आकार खोता है। इसका कवर हवादार प्रीमियम फैब्रिक से बना है और इसमें उच्च घनत्व वाले मेमोरी फोम का इस्तेमाल किया गया है, जो पीठ दर्द में बेहतर आराम देता है। यह मैट्रेस जीरो पार्टनर डिस्टर्बेंस के साथ मिलता है। यानी आपके बगल में सो रहे व्यक्ति उठने या करवट बदलने पर आपको पता नहीं चलेगा।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- वेकफिट
  • साइज़- क्वीन
  • उत्पाद आयाम- 78L x 60W x 6Th सेंटीमीटर
  • परतों की संख्या- 4.0
  • वज़न सीमा- 352 पाउंड

खूबियां

  • इसमें हवा पार होने योग्य प्रीमियम फैब्रिक से बना कवर लगा है।
  • मीडियम फर्म वाला यह मैट्रेस आपके शरीर के अनुसार ढल जाता है।

कमी

  • यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Wakefit ShapeSense Orthopedic Classic Memory Foam Mattress

Rs. 11297

Get This
05

Torque High Resilience Queen Bed Mattress 78x60x6 Inches |Orthopedic Memory Foam Mattress

Check Price on Amazon

ऑर्थोपेडिक मेमोरी फोम से बना यह Torque ब्रांड क्वीन साइज वाला गद्दा है। इस गद्दे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 78x60x6 इंच है। यह मैट्रेस स्मार्ट ज़िपर कवर के साथ मिलता है। यानी इसके कवर के गंदा होने पर खोल कर आप इसे मशीन में साफ भी कर सकते हैं। इसका ऑर्थोपेडिक मेमोरी फोम पीठ दर्द को ठीक करता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इसका हवा पार होने योग्य प्रीमियम फैब्रिक गर्मी को कम करते हुए शरीर को ठंडा रखता है। रखरखाव संबंधी निर्देश की बात करें तो इस पर लगे दाग को आप गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं। हाई मेमोरी फोम से बने इस गद्दे पर सोते वक्त आपके शरीर को आरामदायक एहसास मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- टॉर्क
  • साइज़ क्वीन
  • सामग्री- मेमोरी फोम
  • वजन- 25 किलोग्राम
  • साइज- क्वीन

खूबियां

  • यह गद्दा उच्च गुणवत्ता वाले मेमोरी फ़ोम से बना है।
  • इसमें जिप क्लोजर के साथ कवर लगा हुआ है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Torque High Resilience Queen Bed Mattress 78x60x6 Inches |Orthopedic Memory Foam Mattress

Rs. 10899

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

मेमोरी फोम वाला गद्दा कितने में मिल जाएगा?

मेमोरी फोम वाले गद्दे की कीमत उसके आकार, क्वालिटी और ब्रांड पर निर्भर करता है। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत की बात करें तो यह आपको 6 हजार रुपये तक की कीमत में मिल सकता है।

मेमोरी फोम वाले गद्दे की खासियत क्या है?

मेमोरी फोम वाला गद्दा शरीर के आकार के अनुसार ढल जाता है और सोते समय बेहतर आराम और सपोर्ट देता है।

मेमोरी फोम वाला गद्दा किन लोगों के लिए सही होता है?

मेमोरी फोम वाला गद्दा वैसे सभी के लिए सही होता। हालांकि जिन लोगों की पीठ या कमर में दर्द रहता है, वो लोग खासतौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

You May Also Like