खासकर गर्मियों के मौसम के लिए हल्की और आरामदायक चादर की ज़रूरत होती है। ऐसे में लिनन से बनी बेडशीट बढ़िया है जो आपको गर्मी से राहत दिलाने में भी मदद करती है। इन Bed Sheet में आपको अलग-अलग साइज, रंग और डिज़ाइन भी मिलते हैं जिन्हें आप अपने कमरे के रंग और बेड के आकार के अनुसार चुन सकते हैं।
हमने इसे क्यों चुना?
बता दें कि लिनन बेडशीट हल्की होती हैं, साथ ही यह शरीर से निकलने वाले पसीने को सोखती हैं जिससे आपको ठंडक का एहसास होगा। इसलिए ज़्यादातर लोग लिनन चादर का चुनाव करते हैं। लिनन मटेरियल से बनी बेडशीट त्वचा अनुकूल भी होती है, जिसके कारण रेसेस और पसीने से होने वाली खुजली भी नहीं होती है।
