Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

डबल बेड के लिए देखें Kurlon ब्रांड के गद्दे, जो आराम के साथ दे सकते हैं बेहतर नींद

क्या आप अपनी डबल बेड के लिए आरामदायक गद्दा लेने की सोच रहे हैं? तो यहां से Kurlon ब्रांड के डबल बेड गद्दों के विकल्प को देख सकते हैं।उच्च घनत्व वाले मेमोरी फोम से बने इन गद्दों पर सोकर आपको सुकून भरी नींद आ सकती है।

डबल बेड के लिए देखें Kurlon ब्रांड के गद्दे, जो आराम के साथ दे सकते हैं बेहतर नींद
डबल बेड के लिए Kurlon ब्रांड के गद्दे

दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद हर कोई सुकून भरी नींद चाहता है और इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक अच्छे से गद्दे का होना। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आ गए हैं डबल बेड मैट्रेस के विकल्प। ये सभी गद्दे Kurlon ब्रांड के हैं। उच्च घनत्व वाले मेमोरी फोम से बने ये मैट्रेस आपको आराम तो देंगे ही साथ ही आप इन पर सोकर चैन की नींद सो सकते हैं। इनमें आपको कुछ ऑर्थोपेडिक गद्दों के भी विकल्प मिल जाएंगे, जो रीढ़ को बेहतर सहारा देते हैं। साथ ये उन लोगों के लिए भी अच्छे हो सकते हैं, जिनको पीठ, कमर और गर्दन दर्द की शिकायत रहती है। वहीं कुछ गद्दे ज़ीरो मोशन ट्रांसफर के साथ मिल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि आपके बगल में सो रहे व्यक्ति के करवट बदलने या फिर उठने पर आपको बिल्कुल पता नहीं चलेगा। तो चलिए कर्लऑन ब्रांड के डबल बेड गद्दों के 5 बेहतरीन विकल्प पर नजर डालते हैं-

वहीं गद्दों के अलावा घर के लिए उपयोगी और सजावटी सामानों के बारे में जानकारी के लिए आप साज-सज्जा पर भी जा सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Kurlon Spinel Ortho Mattress | Orthopedic Mattress हाइपोएलर्जेनिक4.2
Kurl-On Orthopedic Mattress | High Density (HR) Foamलो मोशन ट्रांसफर4.1
Kurlon Supernova Mattress | 3 Zone Pocket Springमेमोरी फोम4.1
Kurlon Rutile Mattress | Natural Coir Mattressमीडियम फर्म सपोर्ट4.0
Kurlon Klassic Essential Mattress | ACD Technologyपोलर फ्लीस फैब्रिक0
01

Kurlon Spinel Ortho Mattress | Orthopedic Mattress

Check Price on Amazon

अगर आप पीठ और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं और इसके लिए आरामदायक गद्दा लेना चाहते हैं तो आपके लिए Kurlon ब्रांड का यह ऑर्थोपेडिक गद्दा सही हो सकता है। डबल साइज वाला यह ऑर्थोपेडिक गद्दा पीठ और जोड़ों के दर्द को कम में सहायक होने के साथ ही रीढ़ की हड्डी को भी सहारा देता है। इस गद्दे का आकार 72x48x6 इंच है। उच्च घनत्व वाले बॉन्डेड फोम से बना यह टिकाऊ है और लंबे समय तक यह अपना आकार भी नहीं खोता है। मुलायम पॉलीयूरेथेन सतह के साथ आने वाला यह आपको अतिरिक्त आराम प्रदान करता है। वहीं इसमें लगा मेमोरी फोम आपके शरीर के अनुसार ढल जाता है, जिससे आपको बेहतर आराम मिलता है और आप सुकून की नींद सो सकते हैं। वहीं इसका हवादार कपड़ा गर्मी और पसीने से भी बचाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- कर्ल-ऑन
  • साइज़- डबल
  • आकार- 182.9 लंबाई x 121.9 चौड़ाई x 15.2 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- टाइट टॉप
  • कवर मटेरियल- पॉलीयूरेथेन
  • कॉइल टाइप- सतत कॉइल

खूबियां

  • इसमें हटाने योग्य कवर लगा हुआ है।
  • हाइपोएलर्जेनिक फीचर के साथ आने वाला यह गद्दा एलर्जी से बचाता है।

कमी

  • अमेजन पर ग्राहकों ने इसके बारे में कोई खास कमी नहीं बताई है।

Kurlon Spinel Ortho Mattress | Orthopedic Mattress

Rs. 11499

Get This
02

Kurl-On Orthopedic Mattress | High Density (HR) Foam

Check Price on Amazon

कर्ल ऑन ब्रांड का यह गद्दा हाइपोएलर्जेनिक और प्रीमियम फिनिश के साथ मिलता है। इसका हाइपोएलर्जेनिक एलर्जी को कम करता है। वहीं इसका शानदार फिनिश और केमिकल फ्री मैटेरियल इसे बच्चों के लिए भी उपयुक्त बनाता है। इस डबल बेड गद्दे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई- 72x48x6 इंच है, जो आपको आरामदायक नींद के लिए पर्याप्त जगह और सहारा प्रदान करता है। मेमोरी फोम से बना यह डबल बेड गद्दा शरीर के वजन के अनुसार अपने आकार को समायोजित कर लेता है। साथ ही यह पीठ और रीढ़ की हड्डी को भी बेहतर सहारा देता है, जिससे आपको आरामदायक नींद मिलती है। इतना ही नहीं, इसकी सांस लेने योग्य सामग्री वायु प्रवाह को बढ़ाती है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी नींद पूरी कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- कर्ल-ऑन
  • साइज- डबल
  • आकार- 182.9 लंबाई x 121.9 चौड़ाई x 15.2 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- टाइट टॉप
  • कवर मटेरियल- पॉलिएस्टर ब्लेंड
  • रंग- सफ़ेद
  • मॉडल का नाम- ऑर्थोपेडिक रोल पैक

खूबियां

  • हाइपोएलर्जेनिक, जो एलर्जी से बचाता है।
  • लो मोशन ट्रांसफर होने की वजह से बगल में सो रहे व्यक्ति के करवट बदलने से परेशानी नहीं होगी।

कमी

  • अमेजन पर कुछ ग्राहकों के अनुसार इसकी साइज उम्मीद से 3-4 इंच छोटी है।

Kurl-On Orthopedic Mattress | High Density (HR) Foam

Rs. 9099

Get This
03

Kurlon Supernova Mattress | 3 Zone Pocket Spring

Check Price on Amazon

3 जोन पॉकेट स्प्रिंग के साथ आने वाला यह गद्दा रीढ़ की हड्डी को बेहतर सपोर्ट देता है। साथ ही यह मोशन को भी कम करता है, जिससे बगल में सो रहे व्यक्ति के करवट बदलने या फिर उठने पर आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती है। डबल साइज वाले इस गद्दे का आकार 72x48x8 इंच है। इसका यूरो-टॉप फिनिश आपको बेहतर आराम प्रदान करता है और शरीर के वजन के अनुसार अपने आकार को समायोजित करता है। एचआर और मेमोरी फोम से बना यह गद्दा मुलायम होने के साथ ही हवादार भी है। वहीं इसका साइडवॉल गद्दे को ढीला होने से रोकता है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। देखभाल संबंधी निर्देश की बात करें तो गद्दे को सीधा न रखें और इसे गीला होने से भी बचाएं।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ‎क्रीम, गोल्ड
  • मुख्य सामग्री- ‎मेमोरी फोम
  • ऊपरी सामग्री - ‎कॉटन
  • साइज- ‎डबल
  • ऊपरी फिनिश- ‎टाइट टॉप

खूबियां

  • मेमोरी फोम और पॉकेटेड स्प्रिंग बेहतर आराम प्रदान करता है।
  • इसका मोशन सेपरेशन तकनीक बिना किसी बाधा के आपको आरामदायक नींद पूरी करने की अनुमति देता है।

कमी

  • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने गद्दे का आकार ढीला होने की समस्या बताई है।

Kurlon Supernova Mattress | 3 Zone Pocket Spring

Rs. 13399

Get This
04

Kurlon Rutile Mattress | Natural Coir Mattress

Check Price on Amazon

कर्ल-ऑन ब्रांड का यह डबल बेड गद्दा 72x48x6 आकार में मिल रहा है, जो आपको सोने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। इस पर पूरा परिवार आराम से सो सकता है। इस गद्दे को प्राकृतिक कॉयर से डिजाइन किया गया है, जो आपकी पीठ को बेहतर सपोर्ट देता है और गद्दे को ढीला होने से भी बचाता है। साथ ही यह हवा के संचार को बढ़ाता है, जिससे कम गर्मी तो पैदा होती ही है, साथ ही आपको आरामदायक और गहरी नींद भी मिलती है। नारियल के छिलके के रेशे से बना इसका फैब्रिक सांस लेने योग्य और टिकाऊ है। साथ ही यह कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी मदद करता है। वहीं इसकी पीयू क्विल्टेड परत आपको बेहतर कोमलता प्रदान करती है। इसका हाइपोएलर्जेनिक फीचर आपको एलर्जी से भी बचाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 182.9 लंबाई x 121.9 चौड़ाई x 15.2 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- टाइट टॉप
  • कवर मटेरियल- पॉलीयूरेथेन
  • परतों की संख्या- 2
  • रंग- मैरून
  • मॉडल का नाम- रूटाइल

खूबियां

  • इसमें हटाने योग्य कवर कवर लगा हुआ है, जिसे निकाल कर साफ भी किया जा सकता है।
  • लो मोशन ट्रांसफर होने की वजह से आपके पार्टनर के करवट बदलने या उठने पर आपको परेशानी नहीं होगी।

कमी

  • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने गद्दे का आकार ढीला होने की समस्या बताई है।

Kurlon Rutile Mattress | Natural Coir Mattress

Rs. 7999

Get This
05

Kurlon Klassic Essential Mattress | ACD Technology

Check Price on Amazon

Kurlon ब्रांड का यह क्लासिक एसेंशियल गद्दा एचआर फोम से बना हुआ है, जो बेहतर आराम के लिए सही हो सकता है। इसका क्विल्टेड टॉप काफी ज्यादा कोमल होता है, जिससे इस पर सोने पर अधिक आराम मिलता है। खास बात यह है कि इस गद्दे में पोलर फ्लीस फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो नमी को सोखता है, जो पसीने या अन्य नमी को सोख कर आपको आरामदायक एहसास देता है। इस इस गद्दे में लगा सांस लेने योग्य रबर युक्त कॉयर हवा के संचार को बढ़ाता है। वहीं गद्दे में मौजूद एंटी-सैग एसीडी तकनीक इसे ढीला होने से बचाती है और लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। इस गद्दे में स्ट्रेट कॉयर पैड लगा हुआ है, जो शरीर के वजन के अनुसार समायोजित होता है, जिससे दबाव कम होता है और आपको बेहतर नींद मिलती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- कर्ल-ऑन
  • साइज- डबल
  • डायमेंशन- 182.9 लंबाई x 121.9 चौड़ाई x 15.2 सेंटीमीटर
  • टॉप स्टाइल- टाइट टॉप
  • परतों की संख्या- 3
  • कॉइल प्रकार- पॉकेटेड कॉइल
  • मॉडल का नाम- क्लासिक एसेंशियल

खूबियां

  • पोलर फ्लीस फैब्रिक और डबल लेयर्ड क्विल्ट फोम नमी को कम करने के साथ ही बेहतर आराम देता है।
  • ADC टेक्नोलॉजी गद्दे को ढीला होने से बचाती है।

कमी

  • अमेजन पर ग्राहकों द्वारा इस गद्दे के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Kurlon Klassic Essential Mattress | ACD Technology

Rs. 15399

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कर्लऑन ब्रांड के डबल बेड गद्दे की कीमत कितनी है?

अलग-अलग बनावट, क्वालिटी और मटेरियल के आधार पर कर्लऑन ब्रांड के डबल बेड गद्दे की कीमत 7 से 20 हजार रुपये के बीच में हो सकती है।

कर्लऑन स्पाइनल ऑर्थो गद्दे के क्या लाभ हैं?

कर्लऑन स्पाइनल ऑर्थो गद्दा विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी को सहारा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उच्च-घनत्व वाला बॉन्डेड फोम रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट देने के साथ ही आरामदायक नींद प्रदान करता है।

कर्लऑन ब्रांड के गद्दे की देखभाल कैसे करें?

कर्लऑन ब्रांड के गद्दे हमेशा समतल जगह पर रखें। इसे सीधा रखने से बचें और पानी गिरने से भी बचाएं।

You May Also Like