Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

बजट में रहते हुए कैसे करें Dining Room की कायापलट? जानें यहां

डाइनिंग रूम की करनी है सजावट हो भी कम बजट में? तो यहां मिलेंगे 10 बजट फ्रेंडली विकल्प जो दे सकते हैं आपके डाइनिंग रूम को एकदम नया लुक

बजट में रहते हुए कैसे करें Dining Room की कायापलट? जानें यहां
बजट में कैसे करें अपने Dining Room की कायापलट?

क्या आप भी काफी समय से अपने पुराने और बोरिंग डाइनिंग रूम को नया लुक देने के लिए उसकी सजावट करने की सोच रहे हैं, लेकिन कम बजट की वजह से यह काम नहीं कर पा रहे हैं तो अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां पर आपके काम को आसान बनाने के लिए हम लेकर आए हैं 10 ऐसे सामान की लिस्ट, जो आपके पुराने लुक वाले Dining Area की कायापलट कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये सभी चीजें ज्यादा महंगी भी नहीं हैं, जिस वजह से बिना बजट की चिंता किए आप इनकी मदद से अपने पूरे डाइनिंग एरिया के इंटीरियर में चार चांद लगा सकते हैं। डाइनिंग रूम की सजावट के अलावा हम आपके लिए घर, बेडरूम, लिविंग रूम और बालकनी से लेकर गार्डन तक के साज-सज्जा की जानकारी लेकर आते रहते हैं, जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। 

डाइनिंग रूम की सजावट क्यों जरूरी है?

घर की सजावट हो या फिर पहनावा, आज कल लोग सब कुछ ट्रेंड के अनुसार करना पसंद करते हैं। ऐसे में भला डाइनिंग रूम को कैसे अनदेखा किया जा सकता है? अगर आपको भी लगता है कि आपका Dining रूम का इंटीरियर थोड़ा आउटडेटेड हो गया है, तो इसे नया लुक देने में देर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि साफ सुथरा और सुंदर डाइनिंग एरिया देखने में काफी अच्छा लगता है। खास बात यह है कि डाइनिंग Room ऐसी जगह होती है, जहां पर पूरा परिवार एक साथ बैठ कर खाना खाता है और कुछ सुकून के पल बिताता है। वहीं मेहमान भी आते हैं तो यहीं बैठा कर उन्हें खाना खिलाया जाता है। इसलिए इस जगह का भी उतना ही खूबसूरत होना जरूरी है जितना घर के अन्य हिस्सों का। डाइनिंग एरिया अगर सुंदर और साफ सुथरा हो तो घर आए मेंहमानों पर सकारात्मक छाप छोड़ता है।

01

ELTON White & Gold Matt Marble Furniture Film Wallpaper

Check Price on Amazon

वॉलपेपर घर की पूरानी दीवारों को नया लुक देने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने डाइनिंग रूम को नया लुक देना चाहते हैं, तो आप इस वालपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के रंग का यह वॉलपेर छोटे से लेकर बड़े डाइनिंग Room के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह Wallpaper आपके डाइनिंग रूम को न सिर्फ नया बल्की वाइब्रेंट लुक भी देगा। PVC मटेरियल से बना यह वॉलपेपर वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और मॉइश्चर प्रूफ हैं। इसे आराम से गीले कपड़े या स्पंज से साफ किया जा सकता है। साथ ही इसे आराम से दीवार पर लगाया और निकाला भी जा सकता है। इस वॉलपेपर को आप डाइनिंग रूम की दीवार, रसोई के फर्श, कैबिनेट, ड्रेसर दराज, शेल्फ, दरवाजा या अलमारी पर भी लगा सकते हैं। 

ELTON White & Gold Matt Marble Furniture Film Wallpaper

Rs. 849

Get This
02

SVDK 3 Lamp Cluster Pendant Light, Tulip Cone Disc-Aluminium

Check Price on Amazon

किसी भी जगह की शोभा बढ़ाने के लिए झूमर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे में अपने डाइनिंग रूम को सुंदर सा लुक देने के लिए आप इस Hanging झूमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एल्यूमीनियम डिस्क में तीन शंकु यानी कोन आकार के लैंप लगे हुए हैं। यह सीलिंग लैंप है, जिसे छत की दीवार पर लगाया जा सकता है। यह Light 150 सेमी तक एडजस्ट हो जाने वाली केबल लंबाई के साथ आती है। इस झूम में लगे प्रत्येक लैंप में एक E27 बेस सॉकेट है, जिसमें 60W वाले बल्ब लगे हुए हैं, जो डाइनिंग एरिया में बढ़िया रोशनी देते हैं और इनके इस्तेमाल से ज्यादा बिजली खपत नहीं होती है। मैट ब्लैक फिनिश के साथ आने वाला यह झूमर आपके डाइनिंग रूम को नया लुक भी दे सकता है। 

SVDK 3 Lamp Cluster Pendant Light, Tulip Cone Disc-Aluminium

Rs. 945

Get This
03

Kuber Industries PVC 6 Seater Transparent Dining Table Cover

Check Price on Amazon

डाइनिंग टेबल पर आप प्लास्टिक का कवर भी लगा सकते हैं। यह 6 सीटर पारदर्शी डाइनिंग Table कवर है। इस Cover में गोल्डन कलर का लेस लगा हुआ है, जो इसे और आकर्षक बनाता है। आयताकार शेप में मिलने वाला यह प्लास्टिक कवर पॉलीविनाइल क्लोराइड मैटेरियल से बना है, जो वाटरप्रूफ भी है, जिससे पानी या फिर कोई भी तरल पदार्थ गिरने से आपका डायनिंग टेबल खराब नहीं होगा। सॉलिड पैटर्न वाला यह कवर स्टेन रेजिस्टेंट है यानी इस पर खाने या फिर अन्य चीजों के दाग लगने का भी डर नहीं रहता है। 

Kuber Industries PVC 6 Seater Transparent Dining Table Cover

Rs. 298

Get This
04

WOOD ART STORE Decorative Round Wooden Tray

Check Price on Amazon

डाइनिंग टेबल की सेंटर में रखने के लिए आप इस लकड़ी की ट्रे को भी ले सकते हैं। गोल आकार वाली लकड़ी की यह ट्रे आपके Dining रूम को यूनिक लुक दे सकती है। यह लकड़ी की ट्रे ब्राउन कलर में मिल रही है, जिसका डायमेंशन 27.5L x 27.5W x 2H सेंटीमीटर है। यह सेंटर Tray चिकनी, सपाट और टिकाऊ बबूल की लकड़ी से तैयार की गई है, जो दिखने में तो सुंदर लगती ही है, साथ ही लंबे समय तक खराब भी नहीं होती है। बेस सपाट होने की वजह से यह ट्रे किसी चिकनी जगह से सरकती भी नहीं है। इसका इस्तेमाल मल्टीपर्पस तरीके से किया जा सकता है। 

WOOD ART STORE Decorative Round Wooden Tray

Rs. 298

Get This
05

Ancient Shoppee Wooden 1 Glass Test Tube Home Decor Planter Modern Flower Vase

Check Price on Amazon

अपने डाइनिंग एरिया को एक बेहतरीन लुक देने के लिए डाइनिंग टेबल के सेंटर में फूलदान रख सकते हैं। ब्राउन रंग का यह Vase For Table लकड़ी का बना है। इस फूलदान में लकड़ी का फ्रेम बना है, जिसका आकार 12x11.5x4 सेमी है। साथ ही इस लकड़ी के फ्रेम के अंदर शीशे का टेस्ट ट्यूब लगा हुआ है, जिसका आकार 15x2.5 सेमी है। इस फूलदान में आप आर्टिफिशियल या फिर रोजाना फ्रेश फूल रखते हैं। इससे आपका डाइनिंग एरिया सुंदर दिखेगा और यहां ताजगी भी बनी रहेगी।

Ancient Shoppee Wooden 1 Glass Test Tube Home Decor Planter Modern Flower Vase

Rs. 139

Get This
06

Habere India-All the Cultures Fabricating India Jute Storage Baskets

Check Price on Amazon

अक्सर लोग अपनी डाइनिंग टेबल पर फ्रूट बास्केट रखते हैं। ऐसे में अगर आप काफी समय से एक ही फ्रूट बास्केट का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप वक्त है, उसे बदल कर कुछ नया ट्राई करने की। इसके लिए आप जूट से बने इस स्टोरेज बास्केट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बेज कलर के जूट Box Storage को हाथ से बनाया गया है और इसका आकार L20 x B20 x H12 सेमी है। आयाताकार वाला यह फ्रूट बास्केट आपके डाइनिंग एरिया को सुंदर बना सकता है। इसे मेंटेन करके रखना भी आसान है। गंदा होने पर इसे हल्के गीले कपड़े से पोंछ कर साफ किया जा सकता है।  

Habere India-All the Cultures Fabricating India Jute Storage Baskets

Rs. 649

Get This
07

Gleeson Modern Soft Fluffy Shag Carpet,Rugs for Bedroom,Carpet

Check Price on Amazon

कारपेट से डाइनिंग एरिया काफी शानदार लगने लगता है। ऐसे में इस कार्पेट को डाइनिंग रूम के इंटीरियर में आप शामिल कर सकते हैं। 3 x 5 फीट साइज वाले इस कार्पेट को बनाने के लिए पॉलिएस्टर मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसका बैक जूट हितेक्स से बना है। एंटी स्किड बैक होने की वजह से यह कारपेट Floor से फिसलता नहीं है। इस कारपेट मशीन से बनाया गया है। आयताकार आकार वाला यह Carpet 2 इंच मोटा है और इसका वजन 5 किलोग्राम है। नीले रंग के इस कालीन का इस्तेमाल डाइनिंग रूम के अलावा बेडरूम, हॉल फ्लोर, लिविंग रूम या फिर ऑफिस में भी किया जा सकता है।

Gleeson Modern Soft Fluffy Shag Carpet,Rugs for Bedroom,Carpet

Rs. 1799

Get This
08

HOME ELEMENTS Wall Mirror Set with Hanging Chain (Pack of 3)

Check Price on Amazon

बहुत से लोग कमरे को बड़ा दिखाने के लिए मिरर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप अपने डाइनिंग एरिया को नया लुक देने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। होम एलिमेंट्स का वॉल मिरर सेट आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 3 मिरर का पैक मिल रहा है। साथ ही इसमें हैंगिंग चेन भी लगे हुए हैं। इनमें गोल्डन कलर का प्लास्टिक का फ्रेम लगा हुआ है। आधुनिक डिजाइन वाले ये Mirror अंडाकार शेप में मिल रहे हैं। इनमें लटकने वाली चेन लगी हुई है, जिनकी मदद से आप इन मिरर को दीवार पर लटका सकते हैं। ये सभी शीशे खरोंच रोधी भी हैं।

HOME ELEMENTS Wall Mirror Set with Hanging Chain (Pack of 3)

Rs. 799

Get This
09

RITUALISTIC Pushpam Wall Plates for home decoration

Check Price on Amazon

डाइनिंग रूम की दीवारों को सजाने के लिए आप अलग-अलग कलर वाले इन प्लेट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें आपको 5 प्लेट का सेट मिल रहा है। गोल आकार वाले ये सभी प्लेट फ्लोरल थीम पर बनी हुई हैं। इनका आकार 35L x 10W सेंटीमीटर और वजन 1.2 किलोग्राम है। प्रीमियम मेटल से बने इन Plates For wall की क्वालिटी काफी बढ़िया रहने वाली है। लीविंग रूम की सजावट के लिए ये कलरफुल प्लेट्स अच्छी चॉइस हो सकती है। इन प्लेट्स को किसी को गिफ्ट में भी दिया जा सकता है।

RITUALISTIC Pushpam Wall Plates for home decoration

Rs. 2899

Get This
10

Home Sparkle MDF Wooden Wall Shelves (Brown)

Check Price on Amazon

अपने डाइनिंग रूम की दीवार पर आप इस वुडन वॉल शेल्फ को भी लगा सकते हैं। इसमें आपको तीन शेल्फ मिल जाएंगी, जो कि इंजीनियर्ड वुड मैटेरियल से बनी हैं। इसका इस्तेमाल डाइनिंग रूम के अलावा ऑफिस, किचन, लिविंग रूम, बेडरूम या फिर क्लासरूम में किया जा सकता है। स्पेस सेविंग डिजाइन वाली ये Shelves जंग रोधी, टिकाऊ और खरोंच प्रतिरोधी हैं। इनका डायमेंशन 8.9D x 9W x 25.5H सेंटीमीटर है। इनमें आप छोटी-मोटी जरूरत की चीजें रख सकते हैं। 

Home Sparkle MDF Wooden Wall Shelves (Brown)

Rs. 759

Get This

कैसे दें अपने डायनिंग रूम को नया लुक 

  • वालपेपर- अगर काफी समय से आपके डाइनिंग रूम की दीवार पर एक ही कलर लगा हुआ है, तो कम बजट में इसे नया लुक देने के लिए आप वालपेर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल मार्केट में काफी सारे कलरफुल Wallpaper मिल जाते हैं, जो आपके डाइनिंग रूम को सुंदर दिखाने का काम करते हैं।
  • प्लास्टिक कवर- डाइनिंग टेबल पर आप प्लास्टिक कवर लगा सकते हैं। इससे आपका फर्निचर नया जैसा दिखने लगेगा और वह जल्दी खराब भी नहीं होगा।
  • पेंट- आप चाहें तो अपने डाइनिंग टेबल और चेयर पर पेंट करवा सकते हैं।
  • झूमर- आप अपने डायनिंग रूम में झूमर लगा सकते हैं। इससे आपका डाइनिंग एरिया नया और सुंदर दिखेगा।
  • कालीन- डाइनिंग रूम में फर्श पर आप Carpets भी बिछा सकते हैं। इससे आपके डाइनिंग रूम आलीशान लगने लगेगा।
  • शोपीस - नया लुक देने के लिए आप डाइनिंग Table की सेंटर में कोई शोपीस या फिर फूलदान भी रख सकते हैं।
  • स्टेटमेंट टेबल क्लॉथ- आप अपने डाइनिंग टेबल को एक नया लुक देने के लिए स्टेटमेंट टेबल क्लॉथ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका डाइनिंग एरिया काफी अच्छा दिखेगा। 

छोटे डाइनिंग रूम की सजावट कैसे कर सकते हैं?

  • कभी-कभी डाइनिंग रूम की सजावट की करना मुश्किल भरा काम हो सकता है, खासतौर पर जब डायनिंग रूम छोटा हो। हालांकि कुछ आसान तरीकों को अपना कर छोटे डाइनिंग रूम को सुंदर और बड़ा दिखाया जा सकता है। यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं-
  • अगर आपका डाइनिंग रूम छोटा है, तो आप यहां पर ज्यादा बड़े Furniture का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपका डायनिंग एरिया भरा-भरा दिख सकता है।  
  • डाइनिंग टेबल के साथ आप ऐसी कुर्सियों का भी चुनाव कर सकते हैं, जो जिसमें हैंडल न हो। इसके अलावा आप फोल्डिंग वाली कुर्सियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत न होने पर इन Chairs को फोल्ड करके रख सकते हैं।
  • चौकोर या आयताकार डायनिंग टेबल की बजाय आप गोल या फिर अंडाकार डायनिंग टेबल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपका डायनिंग रूम थोड़ा बड़ा दिखेगा।
  • डायनिंग रूम की दीवारों पर हल्के गहरे रंग के बजाय रंगों की पेंट का इस्तेमाल करें। इससे आपका डायनिंग रूम थोड़ा बड़ा और खाली दिखेगा।
  • अगर आपका डाइनिंग रूम छोटा है, तो इस एरिया में सीमीत चीजें ही रखें।
  • आप अपने डाइनिंग रूम में शीशे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि शीशा किसी भी जगह को बड़ा दिखाने में मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

डाइनिंग रूम के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?

डाइनिंग रूम के लिए सबसे जरूरी चीज फर्नीचर यानी डाइनिंग टेबल और चेयर है।

डाइनिंग रूम की कुर्सियां कैसी होनी चाहिए?

अपने डाइनिंग रूम में हमेशा आरामदायक कुर्सियों का उपयोग करें।

क्या डाइनिंग रूम को सजाने के लिए लाइटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है?

जी हां, डाइनिंग एरिया में अच्छी लाइटिंग लगाने से भी सजावट में बदलाव आ सकता है।

डाइनिंग एरिया में झूमर लगाने से क्या होता है?

डाइनिंग एरिया में झूमर लगाने से पूरे घर को एलिगेंट लुक मिलता है।

You May Also Like