Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

गर्मी शुरू होते ही मैनें ऐसे बदला घर का सेट-अप! जानें आपके लिए क्या आएगा काम

अगर आप भी मेरी तरह इस Summer अपने घर के सेट-अप को बदलना चाहते हैं और घर का माहौल खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो यहां मैंने अपने कुछ आइडिया दिए हैं जिनमें आपको बेडरूम के पर्दे से लेकर लिविंग रूम के कालीन, सोफा कुशन तक के बदलाव के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इन थोड़े-से बदलाव के साथ आप घर को समर-फ़्रेंडली बना सकते हैं।

गर्मियों में घर सजाएं इन चीजों के साथ
गर्मियों में घर सजाएं इन चीजों के साथ

हर साल गर्मियों का मौसम आते ही मेरा घर बहुत गर्म और भारी-सा लगने लगता था। दोपहर में कमरे में बैठना मुश्किल हो जाता था और शाम तक भी घर में उमस बनी रहती थी। पहले मैं सोचती थी कि सिर्फ एसी या कूलर ही इस समस्या का हल हैं, लेकिन धीरे-धीरे मुझे समझ आया कि घर की छोटी-छोटी चीज़ों में बदलाव करके भी उसे काफी हद तक ठंडा, आरामदायक और समर-फ्रेंडली बनाया जा सकता है। इस बार मैंने अपने Home Decoration को गर्मियों के हिसाब से सेट करने का फैसला किया। यकीन मानिए, कुछ आसान बदलावों ने पूरे घर का माहौल बदल दिया और अब मेरा घर पहले से ज्यादा खुला, हल्का और खूबसूरत लगने लगा है। सबसे पहले तो, मैंने गर्मी का मौसम आते ही अपने घर को हरा-भरा दिखाने के लिए पौधे लगा दिए, सोफा कवर और कुशन को बदला, कालीन बदलने से भी घर हल्का दिखने लगा और साथ ही, मैंने कमरों के पर्दे भी गर्मी के बदल दिए। अगर बात करें शाम या रात के समय कमरे को सुंदर दिखाने की तो मैंने कमरे को सॉफ्ट लाइट से सजाया। नीचे आपको विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी गई है। 

साज-सज्जा पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

सोफा कुशन और कालीन बदलकर मिला फ्रेश और कूल लुक

सबसे पहला बदलाव मैंने अपने सोफा कुशन में किया। पहले मेरे सोफे पर डार्क कलर के भारी कुशन कवर थे, जो सर्दियों में तो अच्छे लगते थे लेकिन गर्मियों में कमरे को और गर्म महसूस कराते थे। मैंने उनकी जगह हल्के रंगों जैसे सफेद, हल्का नीला, पीच और पेस्टल शेड्स के कॉटन कुशन कवर लगाए। कॉटन फैब्रिक गर्मियों के लिए काफी बढ़िया और आरामदायक माना जाता है। इसके साथ मैंने कुशन की संख्या भी थोड़ी कम कर दी। वहीं, मेरे घर में पहले एक भारी वेलवेट कालीन था जो सर्दियों में तो अच्छा लगता था लेकिन गर्मियों में कमरे को भारी बना रहा था। इस बार मैंने उसे हटाकर हल्का कॉटन और जूट वाला कालीन इस्तेमाल किया। इससे फर्श ज्यादा खुला और ठंडा महसूस होने लगा। अगर आपके घर में मार्बल या टाइल्स हैं, तो गर्मियों में उन्हें ज्यादा खुला छोड़ना भी अच्छा रहता है क्योंकि ठंडी फर्श खुद ही राहत देती है।

देखिए गर्मियों के लिए सही कालीन और कुशन कवर-

पर्दों ने बदल दिया पूरे कमरे का माहौल

यह तो हम जानते ही हैं कि गर्मियों में पर्दों का बहुत बड़ा रोल होता है। पहले मेरे कमरे में मोटे पर्दे लगे थे जो धूप तो रोकते थे लेकिन कमरे को बहुत बंद-बंद महसूस कराते थे। तो इस बार मैंने सोचा क्यूं ना शीर और हल्के कॉटन से बने पर्दे लगाए जाएं। यकीन मानें मेरा बेडरूम पहले से अधिक खुला-खुला महसूस होने लगा। सफेद और हल्के बेज रंग के Curtains For Home दिन की रोशनी को अंदर आने देते हैं लेकिन गर्मी को कम करते हैं। सुबह जब हल्की धूप इन पर्दों से होकर कमरे में आती है, तो पूरा घर बहुत शांत और खूबसूरत लगता है। इसलिए आप भी अपने कमरे में हल्के रंग के पर्दे लगाए और बेडरूम को गर्मियों के मौसम के अनुसार सजाएं। 

ये पर्दे गर्मी के लिए है सही -

समर प्लांट के साथ घर में आएगी हरियाली

मेरे हिसाब से गर्मियों में घर को फ्रेश बनाने का सबसे अच्छा तरीका है, पौधे। जी हां, पहले मेरे घर में बहुत कम पौधे थे, लेकिन इस बार मैंने बालकनी और लिविंग रूम दोनों जगह गर्मी के लिए अच्छे रहने वाले पौधे लगाए। इसमें मनी प्लांट, एलोवेरा के पौधे, स्नेक प्लांट आदि शामिल हैं। इन इंडोर प्लांट को घर के अंदर आराम से लगाया जाता है। ये पौधे सिर्फ देखने में अच्छे नहीं लगते बल्कि घर की हवा को भी ताज़ा रखते हैं। बालकनी में तुलसी जैसे पौधे भी लगा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में हरियाली एक अलग ही सुकून देती है। जब बाहर तेज गर्मी हो और उमस हो तब ये पौधे घर के अंदर शांत और ठंडक भरा माहौल देने का काम करते हैं। 

इन पौधों के साथ गर्मियों में घर में आएगी हरियाली -

गर्मियों में लाइटिंग के साथ कमरे को बनाएं सुकून-भरा

आपको बता दें, पहले मेरे घर में पीली और तेज रोशनी वाली लाइट्स थीं, जो गर्मियों में कमरे को और ज्यादा गर्म महसूस कराती थीं। इसलिए मैंने सोचा शाम और रात के माहौल को कूल बनाने के लिए क्यू ना लाइट में बदलाव किया जाए। मैनें इसके लिए सॉफ्ट LED Lights का इस्तेमाल किया जो तेज रोशनी ना देकर कमरे में सुकून को बरकरार रखने में मदद करती हैं। वैसे, शाम के समय हल्की रोशनी और छोटे लैम्पस भी घर को कोजी और शांत माहौल दे सकते हैं। 

समर-फ़्रेंडली घर के लिए चुनें सही लाइट - 

निष्कर्ष 

आपको बता दें, घर को समर-रेडी बनाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ सही रंग, हल्के फैब्रिक, थोड़ी-सी हरियाली और स्मार्ट सजावट से भी घर का पूरा माहौल बदला जा सकता है। बेडरूम के पर्दों से लेकर लिविंग रूम और बालकनी में बैठने की जगह को अलग टच देने में ये छोटे-छोटे बदलाव आपके काम आ सकते हैं। इनका चुनाव पूरी तरह से आपके बजट, दीवार के रंग, कमरे की सजावट आदि पर निर्भर करता है। मगर, ये छोटे-छोटे बदलाव आपके घर को गर्मी की मार से थोड़ी राहत दे सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गर्मियों में घर को ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका क्या है?

घर को ठंडा रखने के लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल करें, कॉटन फैब्रिक चुनें, दिन में पर्दे बंद रखें और घर में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। छोटे बदलाव भी बड़ा फर्क लाते हैं।

गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए कौन से पौधे लगाना चाहिए?

एलोवेरा, स्नेक प्लांट, पीस लिली जैसे पौधे घर की हवा को शुद्ध और ठंडा रखने में मदद करते हैं। जो गर्मियों के मौसम के लिए सही माने जाते हैं।

गर्मियों में पर्दे चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

गर्मी के मौसम में हल्के रंग के, मोटे और थर्मल पर्दे चुनना चाहिए जो सूरज की गर्मी को अंदर आने से रोकती है और कमरे के अंदर ठंडक को बनाए रखती है।

You May Also Like