एक रसोई हर घर की जान होती है और उस घर में रहने वाली महिलाओं के तो समझे इनमें प्राण ही बसते हैं। जितना महिलाएं खुद को सजाकर रखना पसंद करती हैं, उतना ही वो चाहती हैं कि उनकी रसोई भी साफ रहें। ऐसे में अगर आपकी रसोई का आकार छोटा है और उसमें सामान ज्यादा है, तो आप यहां दी गई टिप्स को अपना कर उसको बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। इन तरीकों से आपकी Kitchen सिर्फ साफ ही नहीं लगेगी बल्कि उसको एक स्टाइलिश और शानदार लुक भी मिलेगा। इनकी खासियत है कि साज-सज्जा की लिस्ट में ये आपको किफायती दामों में भी मिल सकते हैं।
क्या छोटे- से किचन को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है?
अक्सर हमें लगता है कि सुंदर और स्टाइलिश किचन के लिए बड़ी जगह की जरूरत होगी और किचन छोटा है तो सारा सामना बिखरा ही होगा और अच्छा नहीं दिखेगा, लेकिन हम कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से अपने Kitchen को व्यवस्थित तरीके से रख सकत हैं। छोटे किचन में कॉम्पैक्ट स्पेस होते हैं, अगर हम इनका सही से इस्तेमाल करें तो यह काफी खूबसूरत लुक प्रदान कर सकता है। हम Wall Shelves लगाकर, हर एक वस्तु की जगह तय कर सकते हैं, साथ सुंदर-सुंदर डब्बों का इस्तेमाल करके अपनी रसोईघर को बढ़िया बना सकते हैं। यदि चाहे तो किचन को खूबसूरत बनाने के लिए हल्के रंगों का उपयोग भी कर सकते हैं और साथ ही एक Indoor Plant भी आपके किचन को हरियाली वाला लुक देकर इसकी शोभा बढ़ा सकता है।
छोटे किचन को व्यवस्थित करने के क्या उपाय हो सकते हैं?
अगर आपका किचन भी छोटा है और आप इसे व्यवस्थित तरीके से रखने की सोच रहें हैं तो कई सारे उपाय हो सकते हैं जिनकी मदद से आप इसे संभाल सकते हैं। जैसे ; दीवारों का सही यूज करके हम किचन को व्यवस्थित रख सकते हैं। दीवार पर शेल्फ्स लगाकर इसमें समान को रख सकते हैं। इसके अलावा हर वस्तु को रहने की जगह तय करके हम बेहतर लुक दे सकते हैं। साथ ही अपने किचन में मल्टी-उपयोग वाले फर्नीचर या फोल्डेबल फर्नीचर का उयपोग करके जगह को बचा सकते हैं और दिखने में व्यवस्थित बना सकते हैं।
किचन को ऑर्गेनाइज करने के लिए किन सामानों की आवश्यकता हो सकती है?
कम जगह में भी रसोई घर को सही से रखनेके लिए आप सबसे पहले सारे सामानों की कैटेगोरी बाँट सकते हैं ताकि आसानी से सामानों को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही, आप विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे डब्बों की मदद से मसालों को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। इनके अलावा दीवार पर टाँगे जाने वाले स्टैन्ड लेकर आप दीवार पर करछी, कैंची जैसी छोटी-छोटी चीजों को रख सकते हैं, जो किचन में इधर-उधर बिखरा नहीं होगा और सुंदर भी दिखेगा। कॉर्नर स्टैन्ड या अंडर-सिंक स्टैन्ड की मदद से छोटे किचन के कोनों का इस्तेमाल करके इसमें किचन का कपड़ा, बर्तन धोने के साबुन या लिक्विड, ब्रश आदि को सही से रख सकते हैं। ये सारे सामानों की मदद से आपका Small Kitchen ना सिर्फ व्यवस्थित रहेगा बल्कि आकर्षित भी दिखेगा।
छोटे किचन को व्यवस्थित रखने के लिए कितने प्राइज रेंज तक के सामान आ सकते है ?
आज के समय में शहरों में रहने वाले अधिकांश लोग छोटे फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स में रहते हैं, जिनमें किचन की जगह सीमित होती है। ऐसे में छोटे किचन को सही से रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। लेकिन अब आप कम बजट में भी अपने किचन को व्यवस्थित रख सकते हैं। जैसे आप स्टोरेज कंटेनर की मदद से किचन के सामानों को ढंग से रख सकते है और यह आपको मात्र 300 रुपये से 500 रुपये तक में मिल जाएंगे। साथ ही आप रैक / मसाला स्टैंड ले सकते है जो 200 रुपये से 1000 तक में आपको मिल जाएंगें। आप Wall Mounted Shelf ले सकते हैं जो दीवारों पर लगा कर सामान व्यवस्थित रखने में काम आ सकता है और यह आपको 400 रुपये से 2500 तक में मिल जाएगा। मल्टी लेयर स्टैंड्स आपको 500 रुपये से 2000 रुपये तक में आ सकता है जिसको आप आलू-प्याज आदि रखने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इनके अलावा आप फ्रिज ऑर्गेनाइज़र बॉक्स या चाकू और चम्मच रखने के लिए मैग्नेटिक स्ट्रिप्स को ले सकते हैं जो आपको 500 रुपये से 1500 रुपये तक में मिल जाएंगे, मतलब अब छोटे किचन को व्यवस्थित रखना काफी आसान हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें -
- बनाएं अपने Living Room को समर रेडी इन बढ़िया विकल्पों के साथ
- लिविंग रूम की शोभा बढ़ा सकते हैं ये बेहतरीन TV Cabinet
- मॉडर्न डिजाइन वाली हैं ये Wall Clock, लिविंग रूम को दे सकती हैं रॉयल लुक