Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

पौधों की मदद से कैसे करें Room का Decoration? काम आएंगे ये विकल्प

अपने रूम को आकर्षक और फ्रेश लुक देने के लिए करना है उसका मेकओवर, तो आप रूम में कुछ प्लांट्स को रख सकते हैं। यहां जाने रूम की सजावट के लिए कौन से पौधे सही रहते हैं।

पौधों की मदद से कैसे करें Room का Decoration? काम आएंगे ये विकल्प
पौधों की मदद से कैसे करें रूम की सजावट?

कमरे की दीवारों को पेंट कर देने या फिर पर्दे या बेडशीट लगा देने से ही कमरा सुंदर नहीं लगने लगता है। रूम को आकर्षक दिखाने के लिए आपको छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। तभी आपका कमरा आलीशान और सुंदर दिखेगा। अगर आप भी अपने कमरे की सजावट करने की सोच रहे हैं और उस पर ज्यादा खर्च भी नहीं करना चाहते हैं तो आप पौधों की मदद ले सकते हैं। हरे-भरे पौधे काफी खूबसूरत लगते हैं और ये घर को भी आकर्षक दिखाते हैं। साथ ही इनके लिए आपको ज्यादा खर्च भी करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में आप कमरे को एक वाइब्रेंट और फ्रेश लुक देने के लिए उसमें कुछ प्लांट्स को रख सकते हैं। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं और इससे रूम को भी काफी अट्रैक्टिव लुक मिलता है। यहां साज-सज्जा के तहत कुछ इनडोर प्लांट के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो आपके रूम को आकर्षक बनाने में मददगार हो सकते हैं।

पौधों की मदद से कैसे करें रूम की सजावट?

  • हैंगिंग प्लांट लगाएं- रूम को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए हैंगिंग प्लांट अच्छी पसंद हो सकते हैं। हैंगिंग प्लांट की मदद से आप अपने कमरे को एक नया लुक दे सकतें है। हैंगिंग प्लांट के लिए आप बेल वाले या लटकने वाले पौधे का इस्तेमाल करें।
  • खिड़की के पास रखें पौधा- रूम अगर खिड़की है तो आप इस पर छोटे-छोटे गमले वाले पौधे रख सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो एरेका पाम जैसे थोड़े बड़े दिखने वाले पौधे खिड़की के पास रख सकते हैं।
  • टेबल पर रखें प्लांट- आप किसी सुंदर डिजाइन वाले गमले में पौधा लगा कर सेंटर टेबल या फिर साइड टेबल पर रख सकते हैं। इससे भी आपके कमरे में ताजगी बनी रहेगी और कमरा सुंदर दिखेगा।
  • वॉल शेल्फ पर रखें पौधे- अगर आप कुछ नए तरीके से पौधों को रूम रखना चाहते हैं, तो इसके लिए शेल्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑफलाइन या ऑनलाइन मार्केट में आपको काफी सारे अलग-अलग डिजाइन वाले शेल्फ मिल जाएंगे, जिन्हें लगा कर आप उन पर पौधें रख सकते हैं।
  • प्लांट स्टैंड का करें इस्तेमाल- कमरे में पौधों को रखने के लिए आप प्लांट स्टैंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप रूम के किसी एक कोने में रख कर उस पर अलग-अलग तरह के प्लांट्स रख सकते हैं।
Top ProductsFeatureRating
Ugaoo Indoor Plants for Living Room Home Decor Set of 4 Plant4 पौधों का सेट3.7
All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant फूलों वाला पौधा 3.6
Ugaoo Air Purifying Bamboo Palm Live Plant With Grow Potएयर प्यूरीफाइंग प्लांट4.0
Nurturing Green Combo of 4 Indoor Live Plants सेल्फ वाटरिंग प्लास्टिक पॉट्स3.8
Live Wonderful All Season Purple Lavender Flower लैवेंडर प्लांट 2.2
01

Ugaoo Indoor Plants for Living Room Home Decor Set of 4 Plant

Check Price on Amazon

आप अपने कमरे की सजावट के लिए इन पौधों की मदद से कर सकते हैं। इसमें 4 पौधों का सेट मिल रहा है। इस सेट में जेड प्लांट, मनी प्लांट गोल्डन, ब्रोकन हार्ट प्लांट और फिलोडेंड्रोन ऑक्सीकार्डियम ग्रीन प्लांट शामिल है। 4 पौधों का यह सेट किसी भी रूम को सजाने के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। ये सभी पौधे प्लास्टिक के पॉट के साथ मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इन्हें ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है। बस इन्हें नियमित रूप से पानी देते रहें। हालांकि ध्यान रहे कि इन्हें ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है।

UGAOO Combo of 4 Indoor Plants for Home Decor – Fittonia, Peperomia, Jade Mini, Syngonium white butterfly | Decorative Indoor Plants, Living Room, Office Desk Plants

₹1,099.00

Get This
02

All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant

Check Price on Amazon

यह फूलों वाला पौधा है। इस पौधे में सफेद रंग के सुंदर और खुशबूदार फूल खिलते हैं। यानी यह पौधा न सिर्फ सजावट के काम आएगा बल्कि अपनी खुशबू के पूरे घर में ताजगी भी बिखेरेगा। गार्डेनिया या गंधराज के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा सभी मौसमों के लिए उपयुक्त है। खास बात यह है कि यह पौधा इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए उपयुक्त है। यह पौधा तेज या हल्की दोनों तरह की रोशनी में आसानी से पनप सकता है। साल भर सुंदरता और खुशबू प्रदान करने वाले इस पौधे को कम देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इस पौधे को आप घर की बालकनी, छत या फिर गार्डन में भी आसानी से रख रखते हैं। यह पौधा आपको बिना गमले के मिल रहा है।

All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant

Rs. 198

Get This
03

Ugaoo Air Purifying Bamboo Palm Live Plant With Grow Pot

Check Price on Amazon

यह बैंबू प्लांट है। यह पौधा न सिर्फ रूम की सजावट के काम आएगा बल्कि हवा को भी शुद्ध करेगा। इस पौधे को लिविंग रूम, बेडरूम, किचन, खिड़की, बाथरूम, डेस्क, बालकनी, दुकान या बगीचा कहीं रखा सकता है। यह पौधा एक सफेद रंग के प्लास्टिक पॉट के साथ मिल रहा है, जिसकी ऊंचाई 8.0 सेमी और व्यास 9.5 सेमी है। इसे ज्यादा रखरखाव की भी आवश्यकता नहीं होती है। इस पौधे को बस नियमित रूप से पानी देते रहें। हालांकि ओवर वाटरिंग से बचें।

Ugaoo Air Purifying Bamboo Palm Live Plant With Grow Pot

₹299.00

Get This
04

Nurturing Green Combo of 4 Indoor Live Plants

Check Price on Amazon

रूम को सजाने के लिए नर्चरिंग ग्रीन के ये इनडोर प्लांट बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। ये प्लांट आपको कॉम्बो पैक में मिल रहे हैं, जिसमें जेड, सिंजोनियम, सिंधेप्सस गोल्ड और मनी प्लांट शामिल हैं। अगर आप रूम में अलग-अलग तरह के पौधे लगाना चाहते हैं तो इस सेट को ले सकते हैं। ये पौधे दिखने में तो सुंदर हैं ही साथ ही ये हवा को भी शुद्ध करते हैं, जिससे घर के अंदर भी आपको फ्रेश हवा मिलती है। ये सभी प्लांट आपको सेल्फ वाटरिंग प्लास्टिक पॉट्स के साथ मिल रहे हैं। इनकी देखभाल करना काफी आसान है। साथ ही इनके ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है। मिट्टी की ऊपरी परत हल्की सूख जाने के बाद ही इनमें पानी डालें।

Nurturing Green® Combo of 4 Plants, Jade, Syngonium & Money Plants

₹875.00

Get This
05

Live Wonderful All Season Purple Lavender Flower

Check Price on Amazon

यह लैवेंडर प्लांट है, जिसमें हर सीजन में फूल खिलते हैं। यह पौधा काफी सुंदर है जो कि आपके कमरे को आकर्षक लुक देगा। खास बात यह है कि यह पौधा इनडोर और आउटडोर दोनों सेटिंग्स के लिए उपयुक्त है। यह पौधा काले रंग के सेल्फ वॉटरिंग पॉट के साथ मिल रहा है, जिसकी साइज 4 इंच है। इस पौधे का विकास अच्छे हो इसके लिए जरूरत भर पानी और कभी-कभी छंटाई की आवश्यकता होती है। इस पौधे की ऊंचाई लगभग 60 सेंटीमीटर तक जाती है। खास बात यह है कि यह पौधा हवा को भी शुद्ध करता है।

Live Wonderful All Season Purple Lavender Flower Tree Healthy Live Plant For Home Garden Outdoor Indoor plant in Black Pot

₹95.00

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कमरे में कहां-कहां पौधे रखे जा सकते हैं?

नहीं, इनडोर प्लांट कम रखरखाव में भी अच्छे से विकास करते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा पानी और धूप की भी आवश्यकता नहीं होती है।

क्या इनडोर प्लांट को ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है?

नहीं, इनडोर प्लांट कम रखरखाव में भी अच्छे से विकास करते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है।

क्या इनडोर प्लांट को नियमित रूप से पानी देना चाहिए?

जी हां, हैंगिंग इनडोर प्लांट को भी साधारण पौधे की तरह नियमित रूप से पानी देना जरूरी है। हालांकि उन्हें जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें।

इनडोर प्लांट के फायदे क्या हैं?

इनडोर प्लांट घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं और घर में सकारात्मकता लाते हैं। साथ ही ये हवा को भी शुद्ध करते हैं।

You May Also Like