Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

अपने पूजा घर को कैसे करें Decorate? आसान टिप्स और विकल्प

पूजा घर को सजाने के लिए यहां देखें कुछ आकर्षक सजावटी विकल्प, जिनके जरिए वहां मिल सकता है सकारात्मक और अच्छा एहसास।

Pooja Ghar को इस तरह करें Decorate
Pooja Ghar को इस तरह करें Decorate

किसी भी घर के लिए वहां का पूजा स्थान काफी अहम होता है। पूजा घर में हमारे देवी-देवता विराजमान होते हैं। ऐसे में वहां की साफ-सफाई के साथ ही सजावट का ध्यान भी रखना जरूरी है, ताकी पूजा घर देखने में अच्छा लगे और आपको भी एक सकारात्मक एहसास मिल सके। अगर आप अपने पूजा घर को सुंदर तरीके से सजाना चाहते हैं और उसे देखने में आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए विकल्प आपके काम आ सकते हैं। साज-सज्जा की इस सूची में आपको कुछ किफायती और सुंदर सजावटी सामान के विकल्प देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप पूजा घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके जरिए आप पूरे कमरे या फिर लकड़ी और मार्बल से बने छोटे-छोटे मंदिरों को भी सजा सकते हैं।

पूजा घर के लिए आधुनिक सजावट के सामान

पूजा घर को आप पारंपरिक के साथ ही एक आधुनिक रूप देते हुए भी सजा सकते हैं। इसके लिए आप आजकल चलन में चल रहीं अलग-अलग तरह की घंटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें आपको कमल, गुलाब, ओम जैसे विभिन्न आकार में आने वाली घंटियां मिल जाएंगी, जिनके साथ आप पूजा घर को सजा सकते हैं। आजकल अलग-अलग तरह के दिए भी मंदिर और पूजा घर को सजाने के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। Mandir Decoration के लिए आप मिट्टी या फिर मेटल किसी से भी बने विकल्प देख सकते हैं, जिनमें आपको अलग-अलग रंग, डिजाइन और आकार में आने वाले दिए मिल सकते हैं। वहीं, अगर आपका पूजा घर बड़ा है और आप उसके प्रवेश द्वार को सजाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप वहां पर फूलों की लड़ियां या फिर वॉल आर्ट लगा सकते हैं। जाहिर सी बात है, आप अपने पूजा घर में रोज ही अगरबत्ती या धूपबत्ती लगाते होंगे, जिनके लिए आप लकड़ी से बने सुंदर डिजाइन वाले स्टैंड इस्तेमाल कर सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Two Moustaches Brass Hanging Bell (3.2 x 6 inch, Yellow)एंटिक स्टाइल4.2
Divyakosh Handmade Wall Decor Lotus with Pom-Pom Styleमोतियों की लटकन4.4
My Dream Carts 15x15cm Golden Om Round Decorative Wall Artलेज़र-कट फिनिश4.1
HusNain Wooden Incense Holder | Temple Decorationपिरामिड आकार3.8
Collectible India Set of 2 Brass Diya for Pujaगोल्डन रंग4.2
01

Two Moustaches Brass Hanging Bell (3.2 x 6 inch, Yellow)

Check Price on Amazon

ये घंटियां पीतल से बनी हैं, जिन्हें आप अपने घर के मंदिर में लगा सकते हैं। इनमें भगवान गणेश की सुंदर आकृति बनी है, जो इसे देखने और मंदिर में लगाने के लिए और भी अच्छा बनाती है। एंटिक स्टाइल में आने वाली इन घंटियों को दीवार पर टांगकर लगाया जा सकता है। इसमें कुल तीन घंटियां लगी हुई हैं, जिनकी मधुर आवाज आपके मंदिर में अच्छा माहौल दे सकती है। यह डेकोर आइमट एंटिक पीले रंग में आता है। इसकी लंबाई 3.2 इंच और ऊंचाई 6 इंच है, जिसे आप मंदिर के प्रेस द्वार पर भी लगा सकते हैं। इसपर बनी सुंदर नक्खाशी आपके पूजा घर की शोभा बढ़ा सकती है।

Two Moustaches Brass Hanging Bell (3.2 x 6 inch, Yellow)

Rs. 420

Get This
02

Divyakosh Handmade Wall Decor Lotus with Pom-Pom Style

Check Price on Amazon

इस एक पैक में आपको कुल 8 कमल के फूल वाले डिजाइन की लटकनें मिलती हैं। पॉम-पॉम स्टाइल में आने वाली ये लटकन चमकदार रानी रंग में आती हैं। इनमें कमल की आकृति वाली डिजाइन और नीचे की तरफ मोतियों की लटकन लगी हुई है, जो देखने में सुंदर लगती है। इन्हें लकड़ी, धागे और मोतियों के साथ बनाया गया है। इन्हें दीवार पर अच्छी तरह से लटकाने या चिपकाने के लिए इनमें दो लेयर दी गई हैं। इनमें ऊपर की तरफ एक हुक भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से इन्हें किसी कील पर भी आसानी से टांगा जा सकता है। इन लटकनों में आपको रानी के अलावा कई और रंग के विकल्प भी मिल सकते हैं।

Divyakosh Handmade Wall Decor Lotus with Pom-Pom Style

Rs. 555

Get This
03

My Dream Carts 15x15cm Golden Om Round Decorative Wall Art

Check Price on Amazon

सुंदर ओम की आकृति में आने वाली इस वॉल आर्ट को आप अपने पूजा घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अच्छी क्वालिटी की MDF लकड़ी से बनाया गया है, जो मजबूत और टिकाऊ होती है। इसमें आकर्षक लेज़र-कट फिनिश दिया गया है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस वॉल आर्ट की लंबाई और चौड़ाई 15 सेमी है, जो कि छोटी दीवार या जगह में भी आराम से लगाई जा सकती है। यह वॉल आर्ट गोल आकार और गोल्डन रंग में आती है, जो मंदिर में लगाने के लिए उपयुक्त रंग है। आपको इसमें ओम के अलावा स्वास्तिक वाले डिजाइन भी मिल जाएंगें। इस वॉल आर्ट को आप दीवार पर टांगकर या चिपकाकर भी लगा सकते हैं।

My Dream Carts 15x15cm Golden Om Round Decorative Wall Art

Rs. 199

Get This
04

HusNain Wooden Incense Holder | Temple Decoration

Check Price on Amazon

पूजा घर में अगरबत्ती लगाने के लिए यह इंसेंस होल्डर अच्छा हो सकता है। हाथों से बनाया गया यह होल्डर आपके पूजा घर को देखने में सुंदर बना सकता है। इसे मजबूत शीशम की लकड़ी से बनाया गया है, जिसपर बेहतर तरीके से फिनिश भी किया गया है। पिरामिड आकार में आने वाला यह होल्डर धूपबत्ती और अगबत्ती दोनों को लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें छोटे-छोटे छेंद के साथ ही दो पीतल की प्लेट्स भी दी गई हैं। इसमें अगरबत्तियों की राख अंदर ही गिर जाती है, जिससे पूजा घर में गंदगी भी नहीं होगी और यह Home temple decor के लिए भी अच्छा है। इसमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ सपाट आकार का डिजाइन दिया गया है, ताकी यह फर्श पर आसानी से खड़ा रह सके।

HusNain Wooden Incense Holder | Temple Decoration

Rs. 189

Get This
05

Collectible India Set of 2 Brass Diya for Puja

Check Price on Amazon

ये सुंदर दिए पूजा घर में ज्योति जलाने के काम आ सकते हैं, जो कि दिखने में भी सुंदर हैं। 2 के सेट में आने वाले इन दियों को पीतल से बनाया गया है, जिसपर चमकदार पॉलिश्ड फिनिश भी मिलता है। ये दिए 3.8 इंच की ऊंचाई, 2.4 इंच की चौड़ाई और 2.4 इंच की गहराई के साथ आते हैं। इनका सुंदर गोल्डन रंग आपके मंदिर की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। इनमें रूई की बत्ती डालने के लिए जगह दी गई है और साथ ही इनमें तेल या घी भरने के लिए भी अच्छी गहराई मिलती है। इनके नीचे का हिस्सा समतल आकार में आता है, जिस वजह से यह फर्श पर आसानी से टिका रह सकता है। इनमें ऊपर की तरफ फूलों जैसी आकृति मिलती है।

Collectible India Set of 2 Brass Diya for Puja

Rs. 469

Get This

पूजा घर को सजाने के लिए रंग

सिर्फ सजावटी सामान ही नहीं, बल्कि पूजा घर को सजाने के लिए सही रंग का चुनाव करना भी जरूरी है। दरअसल, हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक काला और नीला जैसा पूजा-पाठ के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आप पूजा घर को सजाने के लिए कुछ खास रंग जैसे कि- सफेद, हल्का पीला, गुलाबी, लाल, नारंगी, सुनहरा और लैवेंडर चुने जा सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-

  • पूजा घर के लिए गहरे और चमकदार रंगों से बचना चाहिए, क्योंकि वे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। 
  • ज्यादा हल्के रंग का उपयोग करने से पूजा घर जल्दी गंदा हो सकता है, क्योंकि वहां पर दिए वगैरा जलाए जाने से उठने वाला धुंआ दीवारों को काला कर सकता है।
  • पूजा घर में एकसाथ कई रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, ऐसा करने से वहां पर ज्यादा भड़कीला और भरा हुआ एहसास हो सकता है।
  • पूजा घर में आपको सटल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, जो कि वहां के माहौल को सकारात्मक और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

पूजा घर को सजाने के लिए अच्छे रंग कौन से हैं?

पूजा घर को सजाने के लिए हल्के पीले, सफेद, हल्के गुलाबी, नारंगी, और हल्के हरे रंग का उपयोग करना शुभ माना जाता है। ये रंग शांति, सकारात्मकता और पवित्रता का प्रतीक हैं।

छोटे पूजा घर को कैसे सजाएं ताकि वह बड़ा दिखे?

छोटे पूजा घर को बड़ा दिखाने के लिए, हल्के रंग की दीवारों और प्रकाश का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, ऊंचाई का उपयोग करके और मंदिर के डिजाइन में परतें जोड़कर, आप एक बड़ा रूप बना सकते हैं।

पूजा घर को आधुनिक तरीके से कैसे सजाएं?

पूजा घर को आधुनिक तरीके से सजाने के लिए आप रंगीन लकड़ियों, टाइल्स, और लाइटिंग का उपयोग करके अपने पूजा घर को एक नया रूप दे सकते हैं। इसके अलावा, आप कुछ अच्छी तरह से चुनी हुई सजावट की वस्तुओं, जैसे कि पीतल के लैंप, घंटियाँ, और मूर्तियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूजा घर को सजाने के लिए किफायती विकल्प क्या हैं?

पूजा घर को सजाने के लिए कुछ किफायती विकल्प हैं: ताज़े फूल, रंगीन रोशनी, दीपक, और घर पर उपलब्ध सजावटी वस्तुओं का उपयोग करना। इसके अलावा, आप लकड़ी की जाली, घंटियाँ, और आकर्षक कुशन का उपयोग Religious decor के लिए कर सकते हैं।

You May Also Like