बालकनी घर का वो हिस्सा होती है जहां से अच्छे नजारे देखने के साथ-साथ हम मौसम का मजा लेने के लिए काफी सारा वक्त बिताना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू की वजह से अक्सर बालकनी की हालत थोड़ी बिगड़ जाती है, ऐसे में अगर आप कुछ ऐसे सजावट के सुझावों को तलाश रहे हैं जिनसे Summer में बालकनी देखने में बेहतर हो सकती है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इन आडिया के साथ Balcony की साज-सज्जा तो बेहतर होगी ही, साथ-साथ उसे थोड़ा ठंडा रखने में भी मदद मिलेगी। इन चीजों के साथ आप अपने बेडरूम या घर की हर बालकनी की सजावट आसानी से कर सकेंगे।
कौनसी चीजें गर्मी में बालकनी की सजावट को करेंगी बेहतर
- पर्दे व नेट- गर्मी के मौसम में बालकनी को ठंडा रखना सबसे बड़ी परेशानी होती है, जिसके लिए पर्दे व जालियां सबसे उपयोगी हो सकती हैं। अगर आपकी बालकनी में पर्दे या पतली जाली लगी रहेगी तो अंदर की तरफ धूप कम आएगी और बाकलनी थोड़ी ठंडी रहेगी। नेट की वजह से कबूतर या अन्य पक्षी भी बालकनी को आसानी से गंदा नहीं कर सकेंगे।
- पौधे- अगर आप अपनी बालकनी में पौधो को लगाकर भी वहां की सजावट को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए आप जमीन पर रखने वाले पौधों का या हैंगिंग Indoor Plants का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे-छोटे पौधे बालकनी को सुंदर तो बनाएंगी ही साथ-साथ घर की हवा व वातावरण को भी साफ रखने में मददगार हो सकते हैं।
- पौधे रखने के रैक या स्टैंड- आप अपने पौधों को समेट कर रखने के लिए छोटे या बड़े स्टैंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पौधे सही तरह से रखे भी जा सकते हैं और रैक बलाकनी की सजवाट को भी आकर्षक बना सकते हैं।
- नकली घास- बालकनी की फर्श को ठंडा रखने और देखने में सुंदर बनानाे के लिए वहां पर नकली घास भी लगाई जा सकती है। नकली घास लगाने से जमीन दिखने में अच्छी लगती है और उसपर आसानी से बैठा भी जा सकता है।
- लाइट- एक सुंदर दिखने वाली लाइट हर जगह को खूबसूरत बना सकती है। ऐसे में आप बालकनी की सजावट के लिए आप कई तरह की लड़िया, लैंप या बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे शाम या रात के समय पर्याप्त रोशनी तो मिलेगी ही, साथ-साथ सजावट भी बेहतर होगी।
- अन्य चीजें- इन सबके अलावा आप बालकनी में आप घंटियां, वॉल आर्ट, पेंटिंग्स व अन्य चीजों को लगा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में बालकनी को सजाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
- कोशिश करें कि आप बालकनी में बहुत ज्यादा पौधे न रखें। इसके दो कारण हो सकते हैं,पहला कि बहुत ज्यादा पौधो की वजह से वहां बैठने या खड़े रहने के लिए जगह कम पड़ सकती है। वहीं, गर्मी की वजह से पौधों के जल्दी सूखने की भी संभावना ज्यादा होती है।
- बालकनी की साफ सफाई भी बीच-बीच में करते रहें। गर्मी के मौसम में धूल उड़ना या बदलत मौसम के साथ आंधी-तूफान आना भी आम होता है, जिस वजह से बालकनी जल्दी गंदी हो जाती है। वहां की सफाई बीच-बीच में करते रहना काफी जरूरी होता है। बालकनी की सफाई के लिए आप कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तेज हवा या आंधी तूफान की वजह से बालकनी में रखी चीजों के गिरना का डर होता है। ऐसे में अगर आप वहां कोई नाजुक सामान रखेंगे तो उसके खराब होने या टूटने का डर बना रहेगा।
- बालकनी के दरवाजे पर ब्लैकाउट कर्टेन लगाने से कमरे के अंदर तेज रोशनी व धूप नहीं आएगी, और सजावट भी बेहतर होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- लेने जा रहे हैं Shoe Rack,लेकिन जरा रुक कर जान लें प्लास्टिक या लकड़ी कौन-सी होगी आपके लिए सही?
- अपने छोटे-से Flat को दिखाना है बड़ा? तो ये विकल्प करेंगे आपकी मदद
- किस तरह के Curtains आजकल कर रहे हैं ट्रेंड? यहां देखें Kitchen के लिए शानदार विकल्प
Faq's
क्या बालकनी की दीवारों पर पेंटिंग लगाई जा सकती हैं?
हां, आप बालकनी की दीवारों पर पेंटिंग लगा सकते हैं। यह बालकनी को सजाने का एक शानदार और किफायती तरीका है। आप दीवार पर पेंटिंग के अलावा, विभिन्न प्रकार की सजावटी चीजें भी लगा सकते हैं।
बालकनी में किस तरह की लाइट सजावट के लिए सही होती हैं?
बालकनी की सजावट के लिए, स्ट्रिंग लाइट्स, LED स्ट्रिप लाइट्स और वॉल स्कोनस लोकप्रिय विकल्प हैं। स्ट्रिंग लाइट्स एक वॉर्म, आरामदायक माहौल प्रदान करती हैं, जबकि LED स्ट्रिप्स ऊर्जा-कुशल होती हैं। वॉल स्कोनस दिखने में काफी आकर्षक होते हैं और दीवारों के लुक को बेहतर कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में बालकनी में बर्ड फीडर क्यों लगाना चाहिए?
गर्मी में बालकनी में बर्ड फीडर लगाने के कई फायदे हैं। सबसे पहले, यह पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है, खासकर जब तापमान बहुत ज़्यादा हो। फीडर में पानी भरकर पक्षियों को प्यास बुझाने में मदद मिल सकती है, और पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सकती है।
बालकनी को सजाने के लिए बजट कितना होना चाहिए?
आप कम और ज्यादा दोनों तरह के बजट में गर्मी के हिसाब से अपनी बालकनी को सजा सकते हैं। अगर आपको बालकनी के लुक को पूरी तरह ही बदलना है तो ₹10,000-₹15,000 काफी होंगे। वहीं, छोटे-मोटे बदलाव व सजावट के लिए ₹5,000 तक का बजट पर्याप्त रहेगा।