नया टीवी तो ले लिया लेकिन अब उसे रखे कहां? कमरा छोटा है और टीवी लगाने के लिए सही जगह नहीं मिल रही? चिंता की बात नहीं है क्योंकि आपको जरूरत है एक टीवी यूनिट की। जी हां! एक अच्छी डिजाइन और स्पेस वाले टीवी यूनिट में सिर्फ अच्छी खासी-जगह नहीं मिलती, ये कमरे की सजावट को भी बेहतर करता है। लेकिन अगर आप घर के लिए एक सही टीवी यूनिट का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो यहां आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। Unit TV को टीवी Stand भी कहा जाता है और यह एक तरह का फर्नीचर होता है, जिसमें आप टीवी के साथ-साथ साउंडबार, सेटटॉप बॉक्स, स्पीकर्स, गेमिंग कॉन्सोल जैसी चीजों को रख सकते हैं। ज्यादा बड़े डिजाइन वाले टीवी यूनिट में किताबों, साज-सज्जा का सामान और अन्य छोटी-मोटी चीजों को भी रखा जा सकता है।
कैसे करें सही टीवी यूनिट का चुनाव?
- साइज- सबसे पहले तो आपका टीवी किस साइज का है ये देख लें और उसके बाद एक सही यूनिट का चुनाव करें। अगर आप अपने टीवी के साइज से बहुत बड़ा यूनिट ले लेंगे तो वो सजावट को तो खराब करेगी ही, साथ-साथ आपके टीवी देखने का अनुभव भी बिगड़ सकता है। वहीं, अगर आप छोटा यूनिट लेंगे तो टीवी उसमें फिट ही नहीं होगा।
- मटेरियल- हमेशा बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल से बना टीवी यूनिट ही लें। ये आपके टीवी और अन्य चीजों का वजन आसानी से संभाल सकेगा और सालों-साल खराब नहीं होगा। खराब क्वालिटी के मटेरियल से बनाए गए टीवी यूनिट में आसानी से ज़ंग या दीमक लगने की समस्या हो सकती है।
- कमरे का साइज- टीवी यूनिट का चुनाव सिर्फ टीवी की साइज ही नहीं कमरे के आकार पर भी काफी निर्भर करता है। अगर आपका कमरा छोटा है तो जमीन पर रखने के बजाय, दीवार पर फिट होने वाले टीवी यूनिट का चुनाव करें। बड़े कमरे के लिए दीवार पर लगाने वाला या जमीन पर रखने वाला, दोनों तरह के टीवी यूनिट सही रहेंगे।
- डिजाइन- टीवी यूनिट अलग-अलग डिजाइन में आते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। कुछ TV यूनिट ऐसे होते हैं जिनमें सिर्फ टीवी आता है, जबकि कुछ टीवी Unit Design में अन्य चीजें रखने के लिए भी जगह दी होती है।
किस तरह की डिजाइन में मिलते हैं टीवी यूनिट?
कमरे की सजावट और टीवी को सेट करने के लिए आपको दीवार से जोड़कर लगाई जाने वाली यूनिट के साथ ही जमीन पर रखी जाने वाली टीवी यूनिट भी मिलती है। दोनों ही तरह के टीवी यूनिट में आपको अलग-अलग डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे। कुछ टीवी यूनिट में सिर्फ टीवी रखने की जगह होती और उनमें अन्य चीजों को नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा, कुछ टीवी यूनिट में सेटटॉप बॉक्स, स्पीकर, साउंडबार और गेमिंग कॉन्सोल रखने की भी जगह दी जाती है। कुछ टीवी यूनिट में किताबें, सजावट का सामान और अन्य चीजें रखने के लिए शेल्फ भी दिए जाते हैं। वहीं, कुछ टीवी यूनिट्स में आपको दराज और कैबिनेट भी मिल जाएंगे जिन्हें स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
किस मटेरियल से बने टीवी यूनिट होते हैं टिकाऊ?
मार्केट में वैसे तो अलग-अलग मटेरियल से बने टीवी यूनिट आपको देखने को मिल जाएंगे, जिनमें मेटल और Woodenको सबसे मजबूत माना जाता है। मेटल मटेरियल से बने Unit TV की भार सहने की क्षमता ज्यादा होती है और इनमें भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। वहीं, लकड़ी के मटेरियल से बने टीवी यूनिट में अलग-अलग तरह की डिजाइन वाले विकल्प मिल सकते हैं, और साथ-साथ इनके साथ आपके कमरे को भी एक शानदार लुक भी मिल सकता है। वहीं, प्लाई और फाइबर से बने टीवी यूनिट को भी लोग उनकी मजबूती के लिए पसंद करते हैं। कांच के साथ आने वाले टीवी यूनिट के जल्दी खराब होने या टूटने की संभावना होती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
टीवी यूनिट घर के लिए क्यों जरूरी होता है?
टीवी यूनिट घर में टेलीविजन और उससे जुड़े उपकरणों को रखने के लिए ज़रूरी होता है। यह ना केवल जगह देता है बल्कि कमरे को सजाने में भी मदद करता है। टीवी यूनिट का सही चुनाव कमरे की सजावट और आवश्यकताओं के अनुसार किया जा सकता है।
वॉल माउंट डिजाइन वाला टीवी यूनिट सही होता है या फ्लोर माउंट वाला?
आपके लिए किस तरह का टीवी यूनिट सही है, यह पूरी तरह से आपकी पसंद व कमरे की साइज पर निर्भर करता है। अगर कमरे में जगह कम है तो वॉल माउंट डिजाइन वाला टीवी यूनिट बेहतर विकल्प रहेगा। वहीं, बड़े कमरों के लिए Wall Mount और फ्लोर माउंट दोनों तरह के TV यूनिट का चुनाव किया जा सकता है।
एक टीवी यूनिट लेने के लिए बजट कितना होना चाहिए?
टीवी यूनिट का दाम पूरी तरह से मटेरियल, साइज, डिजाइन और आकार पर निर्भर करता है। एक अच्छी गुणवत्ता वाला मीडियम साइज का टीवी यूनिट आपको ₹2,000-₹5,000 के बजट में मिल सकता है।
टीवी यूनिट को बेडरूम में लगाना चाहिए या लिविंग रूम में?
लिविंग रूम में टीवी यूनिट लगाना बेडरूम की तुलना में बेहतर होता है। लिविंग रूम में लोग आराम से बैठते हैं और परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। टीवी यूनिट लिविंग रूम में सजावट का भी काम कर सकती है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर टीवी यूनिट को बेडरूम में भी लगाया जा सकता है।