Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

स्टूडियो अपार्टमेंट में फर्नीचर कैसे व्यवस्थित करें? ये टिप्स आएंगें काम

स्टूडियो अपार्टमेंट में फर्नीचर को को सही तरीके से कैसे रखें, यह सवाल अभी भी मन में चल रहा है? तो अब चिंता छोड़ें और नजर डालें आसान तरीकों पर, जिनकी मदद से छोटी सी जगह को भी बड़ा दिखाया जा सकता है।

स्टूडियो अपार्टमेंट सजाएं सही फर्नीचर के साथ
स्टूडियो अपार्टमेंट सजाएं सही फर्नीचर के साथ

आज के समय में शहरों में छोटे फ्लैट और स्टूडियो अपार्टमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम जगह होने के कारण लोगों को अक्सर यह समझ नहीं आता कि फर्नीचर को कैसे सजाया जाए ताकि घर सुंदर भी दिखे और आरामदायक भी रहे। आपको बता दें, सही तरीके से फर्नीचर लगाने से छोटी जगह भी बड़ी, साफ और स्टाइलिश दिखाई देने लगती है। थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग के जरिए आप अपने स्टूडियो अपार्टमेंट को शानदार और व्यवस्थित बना सकते हैं। फर्नीचर लगाने से पहले पूरे कमरे को ध्यान से देखें और समझें कि कौन-सी जगह किस काम के लिए बेहतर रहेगी। स्टूडियो अपार्टमेंट में आमतौर पर बेडरूम, लिविंग एरिया और किचन एक ही जगह में होते हैं। इसलिए जरूरी है कि हर हिस्से का सही उपयोग किया जाए। साथ ही, ऐसे फर्नीचर सही होंगे जो एक साथ कई सारे काम कर सकें और जगह भी बचाएं। नीचे विस्तार से इसके बारे में समझाया गया है। 

साज-सज्जा की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

मल्टीफंक्शनल फर्नीचर के साथ सजाएं अपार्टमेंट

छोटे घरों या स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए हमेशा ऐसे फर्नीचर का चुनाव करना चाहिए जो एक से ज्यादा काम कर सकें। जैसे आपको बता दें, बेडरूम के लिए स्टोरेज वाला बेड लेना सही होगा ताकि सोने के साथ-साथ अतिरिक्त सामान भी आराम से रखा जा सके। सोफा-कम-बेड को आप लिविंग एरिया में लगा सकते हैं जिससे मेहमानों के आने पर उनके बैठने और सोने का काम एक ही फर्नीचर से पूरा हो सके। ग्लास Table भी छोटे अपार्टमेंट के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है क्योंकि वह जगह को भरी हुई नहीं दिखाती। स्टोरेज वाली कुर्सियां या बेंच भी बढ़िया रहती हैं जो कम जगह घेरने के साथ ज्यादा उपयोगी होती हैं। ऐसे फर्नीचर जगह बचाने के साथ-साथ घर को व्यवस्थित रखने में भी मदद करते हैं। इससे अतिरिक्त अलमारी या बड़े स्टोरेज की जरूरत कम हो जाती है।

बढ़िया मल्टीफंक्शनल फर्नीचर मिलेंगे यहां -

दीवारों का करें सही उपयोग

यह तो हम जानते ही हैं कि स्टूडियो अपार्टमेंट में फर्श की जगह सीमित होती है, इसलिए दीवारों का उपयोग करना बहुत जरूरी होता है। दीवार पर शेल्फ लगाकर किताबें, सजावटी सामान और जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं। इससे नीचे की जगह खाली रहती है और कमरा खुला दिखाई देता है। कॉर्नर शेल्फ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपके पास टीवी है तो इसको दीवार पर लगाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता। इससे टीवी कैबिनेट रखने की जरूरत नहीं पड़ती और जगह बचती है। आप वॉल हैंगिंग टीवी यूनिट भी चुन सकते हैं। वहीं, किचन और बेडरूम के दरवाजों के पीछे हुक लगाकर इसमें चाबियां, कोट, छाते या तौलिए आसानी से टांग सकते हैं। 

स्टूडियो अपार्टमेंट में इन चीजों के साथ करें दीवार का सही इस्तेमाल -

फोल्डेबल फर्नीचर आएंगे काम

अगर आपको अपार्टमेंट को बड़ा दिखाना है तो आप ऐसे फर्नीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका उपयोग न होने पर इसे मोड़कर साइड रखा जा सके या हटाया जा सके। हम बात कर रहे हैं फोल्डेबल फर्नीचर की जो छोटे अपार्टमेंट में बड़ा काम आते हैं। इनमें आपको फोल्डिंग डाइनिंग टेबल मिल जाएगी जिसे खाना खाने के बाद आप हटाकर रख सकते हैं। दीवार से जुड़ी Folding Table भी जगह बचाने में मदद करती है। बहुत बड़े और भारी फर्नीचर छोटे कमरे में अच्छे नहीं लगते। उनकी बजाय छोटे, हल्के और मॉडर्न डिजाइन वाले फर्नीचर चुनें। पतले पैरों वाले सोफे और टेबल कमरे को ज्यादा खुला दिखाते हैं, जिससे घर में चलने-फिरने के लिए पर्याप्त जगह बचती है। फोल्डेबल फर्नीचर के साथ स्टूडियो अपार्टमेंट दिखाएं बड़ा - 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

निष्कर्ष

आपको बता दें, स्टूडियो अपार्टमेंट छोटा जरूर होता है, लेकिन सही फर्नीचर और स्मार्ट सजावट के जरिए उसे खूबसूरत और आरामदायक बनाया जा सकता है। सही प्लानिंग, हल्के रंग, मल्टीफंक्शनल फर्नीचर और कम सामान रखने की आदत छोटे घर को भी बड़ा और स्टाइलिश बना देती है। अगर आप अपने स्टूडियो अपार्टमेंट को सही तरीके से सजाते हैं, तो कम जगह में भी एक शानदार और आरामदायक अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

स्टूडियो अपार्टमेंट में फर्नीचर कैसे सजाना चाहिए?

स्टूडियो अपार्टमेंट में फर्नीचर इस तरह लगाना चाहिए कि जगह खुली और व्यवस्थित दिखाई दे। दीवारों के पास फर्नीचर रखने और मल्टीफंक्शनल फर्नीचर इस्तेमाल करने से जगह बचती है।

स्टूडियो अपार्टमेंट को बड़ा कैसे दिखाया जा सकता है?

हल्के रंगों का इस्तेमाल, बड़े शीशे लगाना और प्राकृतिक रोशनी आने देना छोटे अपार्टमेंट को बड़ा और खुला दिखाने में मदद करता है।

क्या स्टूडियो अपार्टमेंट में बड़ा सोफा रख सकते हैं?

आपको बता दें, अगर वह मल्टीफंक्शनल हो या उसकी डिज़ाइन कॉम्पैक्ट हो तो आप आराम से इसे अपने स्टूडियो अपार्टमेंट में रख सकते हैं। हल्के रंग और स्लिम डिज़ाइन वाले सोफे बेहतर होते हैं।

You May Also Like