शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और कपड़ों, मेकअप और खाने के साथ-साथ सजावट पर भी काफी पैसे खर्च करने पड़ते है। वेडिंग प्लानर्स से लेकर फूल वाले सजावट के लिए हर किसी की पीछे लगना पड़ता है तब जाकर मनचाहा इंतजाम मिलता है। संगीत, शादी और रिसेप्शन जैसे कार्यक्रम तो वेन्यू से होते हैं लेकिन आजकल Haldi-Mehendi जैसे कार्यक्रम घर से ही करना का ट्रेंड शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की शादी में हल्दी-मेहंदी की सजावट खुद से करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही Decoration Items जिनकी मदद से घर की सजावट एकदम सुंदर और आकर्षक हो सकती है। घर की शादी में खुद से सजावट करना न सिर्फ किफायाती होता है, बल्कि दूल्हा-दुल्हन को भी खास महसूस करता है। वहीं, ऐसे कार्यक्रमों में बहुत ज्यादा तड़क-भड़क सजावट की जरूरत नहीं होती है जिस वजह से यह आसानी से घर के सभी लोग मिलकर कर सकते हैं।
ऐसे ही अन्य कई सजावट की चीजों की जानकारी मिलेगी साज-सज्जा पर
Faq's
आजकल हल्दी-मेहंदी के लिए किस तरह की सजावट चलन में है?
आजकल हल्दी और मेहंदी के लिए सजावट में फूलों के झूले, गेंदे और मोगरे के फूलों की माला, और थीम वाले फोटो बूथ जैसे चलन में हैं। इसके अलावा, एक ही स्थान पर दोनों समारोहों को मिलाकर संयुक्त हल्दी-मेहंदी समारोह भी लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें दोनों समारोहों की सजावट के तत्वों को मिलाकर एक खूबसूरत माहौल बनाया जाता है।
क्या घर को हल्दी-मेहंदी के लिए खुद से ही सजाया जा सकता है?
हां, आप हल्दी-मेहंदी के लिए घर को खुद से सजा सकते हैं। आप पुरानी साड़ियां और दुपट्टे, फूलों की माला, रंगोली और घर की पुरानी चीजों का उपयोग करके कम लागत में क्रिएटिव और सुंदर सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आप फूलों (विशेषकर गेंदे के फूल), रंगीन कपड़े और लाइट का उपयोग कर सकते हैं।
हल्दी-मेहंदी की सजावट के लिए कौन-सी कलर स्कीम सही रहेगी?
हल्दी-मेहंदी की सजावट के लिए पीला, नारंगी, गुलाबी और हरा रंग एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं, जो खुशी और उत्सव का माहौल बनाते हैं। आप सफेद रंग का उपयोग करके एक शांत और शानदार लुक भी दे सकते हैं, या लाल और गुलाबी जैसे गहरे रंग चुन सकते हैं जो पीले रंग के साथ कंट्रास्ट करते हैं।