Bookshelf Designs के साथ अगर घर की खाली पड़ी दीवारों और कोने को सजाने का सोच रहे हैं, तो ये एक बढ़िया आईडिया है। दरअसल ये सिर्फ सजावट के काम ही नहीं आते हैं बल्कि कमरे में इधर-उधर फैले सामान और किताबों को बेहतर तरीके से रखने का काम भी करते हैं। इनमें आपको कई अलग-अलग प्रकार के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे जैसे की राउंड, ट्री, कॉर्नर और लैडर आदि। ये आजकल मार्केट में काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं। फिर आपका कमरा चाहे बड़ा हो या छोटा इन विकल्पों के साथ आप आसानी से उसे सजा सकते हैं और मेहमानों से तारीफ सुन सकते हैं।
कहां के लिए बुकशेल्फ का कौन-सा डिजाइन रहेगा बढ़िया?
किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले सिर्फ उसके डिजाइन को ही नहीं देखना होता है, बल्कि अपनी जरूरत और कमरे के आकार को भी समझना जरूरी हो जाता है।
- राउंड शेप बुकशेल्फ:- जैसे की नाम से ही समझ आ रहा है, इस प्रकार की शेल्फ का डिजाइन गोल होता है। देखने में काफी अलग और सुंदर लगने के साथ इन्हें खास तौर पर खाली और बड़ी दीवारों के पास लगाने के लिए तैयार किया जाता है। इसे लिविंग रूम, स्टडी रूम या रीडिंग कॉर्नर में लगवा सकते हैं।
- ट्री बुकशेल्फ:- पौधे के शेप में आने वाली इन बुकशेल्फ में आसानी से सामान भी रखा जा सकता है। साथ ही ये उन लोगों के लिए बढ़िया रहती हैं जो अपनी खाली दीवार को कुछ अलग रूप में अपग्रेड करना चाहते हैं। ये बुकशेल्फ दीवार पर पेड़ की डालियों की तरह लगती है।
- कॉर्नर बुकशेल्फ:- इस प्रकार के डिजाइन को आप खाली कोने में लगा सकते हैं। साइज में छोटे होने के साथ ये फ्लोर या वॉल पर आसानी से माउंट हो जाते हैं। Corner Shelf की मदद से एक तो खाली जगह भी भर जाएगी और इधर-उधर पड़ी किताबें भी आसानी से सेट हो जाएंगी।
- लैडर बुकशेल्फ- इनमें आपको सीढ़ी जैसा आकार देखने को मिलता है, जिसमें आप अलग-अलग लेवल पर किताबों को रखने से साथ-साथ छोटी-मोटी चीजों को सजा सकते हैं। इनकी खासियत है कि इनमें सबसे नीचे वाली शेल्फ साइज में बड़ी होती है तो वहीं सबसे ऊपर वाली छोटी, जिससे की ये देखने में अजीब न लगें।
अमेजन पर देखें बुकशेल्फ डिजाइन के ऑप्शन:-
