जब भी बात आती है घर की सजावट करने की तो लिविंग रूम वो जगह होती है जिसे हर कोई आकर्षक बनाना चाहता है। Living Room को सजाने के लिए आजकल कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से एक है मिरर। जी हां! गया वो ज़माना जब मिरर का इस्तेमाल सिर्फ चेहरा देखने के लिए किया जाता था, अब तो ये घर की सजावट का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं, जिन्हें लिविंग रूम में अलग-अलग तरह लगाया जाता है। आपको अलग-अलग आकार, साइज व डिजाइन वाले कई फैन्स Wall Mirrors देखने मिलेंगे जो आपके लिविंग रूम की सजावट को एक आधुनिक रूप दे सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फैन्सी वॉल मिरर के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें लिविंग रूम में लगाया जा सकता है और ये आपको आसानी से ₹1,000 के अंदर मिल जाएंगे।
घर की सजावट को दीजिए नये रूप साज-सज्जा के साथ
