क्या आप भी मेरी तरह एक किताबी कीड़ा है और आपके पास कई सारी पुस्तकें इकट्ठा हो गई है तो घर के लिए चुनिये एक बढ़िया बुकशेल्फ। ये न सिर्फ बिखरी हुई किताबों को सही से रखने में मदद करती है बल्कि कमरे को व्यवस्थित और सुंदर भी दिखाती है। आजकल आकर्षक डिजाइन वाले Book Shelves लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि ये जगह को स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ किताबों को संभाल कर रखने में सहायक होते हैं।
हमने यह विषय क्यों चुना?
सच बताऊं तो यह विषय मैंने अपनी जरूरत के हिसाब से चुना है। जी हां, मुझे किताब पढ़ने का काफी शौक है और मैं हमेशा नए-नए किताब लेते रहती हूं। इस चक्कर में मेरे पास कई सारी किताबें हो गई थी लेकिन घर में इसे रखने के लिए जगह कम पड़ गए थे। तब मैंने अमेजन पर आकर्षक डिजाइन वाले कई सारे बुकशेल्फ देखें जिनके बारे में मैंने यहां बताया है जो न सिर्फ किताबों को व्यवस्थित रखते हैं बल्कि कमरे की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। खास बात यह है कि इनका उपयोग किताबों के साथ-साथ सजावटी वस्तुओं, फोटो फ्रेम और छोटे पौधों को रखने के लिए भी किया जाता है।
साज-सज्जा पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
