सोफा तो लगभग हर घर के लिए एक जरूरी फर्नीचर माना जाता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के विकल्पों में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके घर के लिए कौन-सा सोफा सेट सही पसंद हो सकता है। किसी भी Sofa Set का चुनाव पूरी तरह से आपके घर की साइज, घर में मौजूद लोगों की संख्या, लिविंग रूम की सजावट, और व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। बड़े घरों के लिए एल-शेप काफी पसंद किए जाते हैं और छोटे Living Room के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले विकल्पों को पसंद किया जाता है। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं कि आपके घर के लिए कौन-सा सोफा सेट सही पसंद हो सकता है।
कौन-सा सोफा सेट आपके लिए हो सकता है सही?
- काउच सोफा- अगर आपके लिविंग रूम में जगह की कीम है तो काउच शैली वाले सोफा एक सही पसंद हो सकते हैं। इस तरह कि डिजाइन वाले सोफा को मास्टर बेडरूम में भी रखने के लिए काफी पसंद किया जाता है। ये टीवी देखते समय आराम करने के लिए और घर को एक लग्जरी फील देने के लिए सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको लेदर, कपडे़ और सिंथेटिक मटेरियल से बने विकल्प मिल सकते हैं।
- 12 सीटर सोफा- अगर आपके घर में काफी सारे लोग हैं या मेहमान ज्यादा आते हैं तो 12 सीटर वाले सोफा सेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस डिजाइन वाले सोफा को रखने के लिए लिविंग रूम में ज्यादा जगह की जरूरत भी होती है। इनमें आपको बड़े साइज यू शेप सोफा और पफी सीट्स का कॉम्बिनेशन मिल जाएगा। जब घर में एकसाथ कई सारे लोगों को बैठना होता है तो ये बहुत काम आ सकते हैं।
- 3 सीटर सोफा- मीडियम साइज वाले लिविंग रूम के लिए 3 Seater Sofa काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। ये स्टाइल और कम्फर्ट का सही बैलेंस बनाते हैं और इनके साथ आपके लिविंग रूम या कमरे की शोभा भी दोगुनी हो सकती है। इनमें आपको अलग-अलग तरह के मटेरियल और डिजाइन वाले विकल्प देखने मिल सकते हैं।
- सोफा कम बेड- अगर आपको एक मल्टीपर्पस डिजाइन वाले सोफा की तलाश है तो सोफा-कम बेड काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। इनमें एक ही पीस में आपको सोफा और बेड दो फर्नीचर साथ मिल सकते हैं। अगर आपके घर में जगह की कमी है और मेहमान आते-जाते हैं तो यह एक स्मार्ट पसंद साबित हो सकते हैं। ये सोफा सेट जगह का अच्छी तरह से इस्तेमाल करते हैं और छोटे व बड़े हर साइज के घर के लिए सही पसंद हो सकते हैं।
- रिक्लाइनर सोफा- अगर आपको एक ऐसे सोफा की तलाश है जिसपर आराम किया जा सके और साथ ही जो टीवी देखते समय आपको एक आरामदायक सीटिंग दे तो रिक्लाइनर सोफा काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। आधुनिक जीवनशैली के लिहाज से Recliner Sofa को काफी पसंद किया जाता है। स्पोर्ट्स मैच देखने से लेकर गेमिंग जैसे कामों के लिए ये काफी सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको सिंगल व 2 सीटर वाले विकल्प आसानी से देखने मिल सकते हैं।
- 5 सीटर सोफा- ये क्लासिक शैली वाले सोफा सेट होते हैं जिनमें एक थ्री सीटर और 2 सिंगल-सिंगल सीटर वाली चेयर आपको मिल जाएंगी। ये लगभग मीडियम साइज से लेकर बड़े साइज के लिविंग रूम के लिए सही पसंद हो सकते हैं। 5 सीटर सोफा सेट वुडेन, फैब्रिक, लेदर और अन्य कई तरह के मटेरियल से बने होते हैं। ये आपके लिविंग रूम को एक आकर्षक व स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
- एल-शेप सोफा- अगर आपके लिविंग रूम में जगह की कमी है या उसका आकार एक समान नहीं है तो L-शेप सोफा काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। ये कमरे को एक सिमिटा हुआ लुक दे सकते हैं। इनकी खासियत है कि ये अलग-अलग सीटिंग क्षमता वाले विकल्पों में आपको मिल सकते हैं जिन्हें अपने घर की साइज व लोगों के हिसाब से चुना जा सकता है।
आपके घर का हर कोना हो सकता है अपग्रेड योर पिक्स के साथ
आइए अब नजर डालते हैं अलग-अलग तरह की डिजाइन वाले सोफा सेट के विकल्पों पर।
