Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

ट्रेंडी कुशन कवर के साथ आपका Sofa Set भी लगेगा एकदम झक्कास!

पुराने सोफा सेट को देना है नया लुक, तो यहां दिए गए कुशन कवर आ सकते हैं आपके काम। हम आपके लिए कुछ शानदार रंग, डिजाइन और पैटर्न वाले विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने सोफा या फिर पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

सोफा सेट के लिए खूबसूरत कुशन कवर
सोफा सेट के लिए खूबसूरत कुशन कवर

क्या आप अपने सोफे को नया रूप देना चाहते हैं? इसके लिए कुशन कवर एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। सोफा सेट के लिए कुशन कवर आपके घर की सजावट को बदलने का एक आसान और किफायती तरीका है। इस गाइड में, हम आपको विभिन्न प्रकार के कुशन कवर, उनकी सामग्री और डिजाइन के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने घर के लिए सही विकल्प चुन सकें। इनमें आपको कई प्रकार के रंग, डिजाइन और पैटर्न के विकल्प भी मिल जाएंगें, जिस वजह से इन्हें कमरे की थीम, Sofa Set के प्रकार या फिर अपनी पसंद के अनुसार चुना जा सकता है। अगर आप भी सोफा के एक जैसे लुक से परेशान हो चुके हैं, तो समय आ गया है कि उसे नए कुशन कवर के साथ अलग और आकर्षक दिखाया जाए। हमने आपके लिए अमेजन पर उपलब्ध कुछ अच्छे विकल्पों की सूची तैयार की है, जिस पर आप एक नजर डाल सकते हैं-

घर को सजाने के लिए अगर आपको अन्य जानकारी चाहिए, तो साज-सज्जा पर क्लिक कर सकते हैं।

01

Sleepy Threads Cotton Cushion Covers 16x16 Inches

Check Price on Amazon

ये कुशन कवर 16x16 इंच के आकार में आते हैं और इन्हें वर्गाकार तकियों में फिट होने के लिए डिजाइन किया गया है। इनका प्रीमियम कॉटन फैब्रिक आपको कोमल और आरामदायक एहसास दे सकता है। वहीं, मजबूती के मामले में भी ये अच्छे साबित हो सकते हैं। इनका चेक्ड पैटर्न इन्हें आधुनिक लुक देता है, जो आपके सोफा और कमरे दोनों की शोभा बढ़ा सकता है। इनमें लिफाफे के जैसा बैक क्लोजर दिया गया है, जिस वजह से आपको चेन के खराब होने का झंझट भी नहीं झेलना पड़ेगा। थोड़ा पुराने जमाने वाला एहसास देने के लिए इनमें बो-स्टाइल वाला क्लोजर भी दिया गया है। ये कवर आपको स्लेटी, गुलाबी और सेज ग्रीन तीन रंग के विकल्पों में मिल सकते हैं। इन्हें आप आसानी से मशीन में धुल सकते हैं।

Sleepy Threads Cotton Cushion Covers 16x16 Inches

Rs. 358.2

Get This
02

STITCHNEST Satin Cushion Covers Green Ethnic Print with Cow

Check Price on Amazon

कमरे में पारंपरिक सजावट करनी है और सोफा को भी उसी तरह से सजाना है, तो ये कुशन कवर अच्छे हो सकते हैं। इनमें खास स्टिचनेस्ट प्रिंट्स किए गए हैं जो भारतीय आकृतियों को दर्शाते हैं और सभी सजावट के लिए अच्छे हो सकते हैं। एक पैक में आपको 5 कवर मिलते हैं, जिनका आकार 16x16 इंच है। ये साटिन मटेरियल से बने हैं, जो चिकना और मुलायम रहता है। इनका गहरा हरा रंग और मल्टीकलर प्रिंट काफी खूबसूरत है। इनपर कमल, घंटियां और गाय की सुंदर डिजाइन बनी हुई हैं, जो आपके कमरे को एक पारंपरिक रूप दे सकती हैं। इनमें बारीक वेव डिटेलिंग के साथ ही जिपर क्लोजर मिलता है, जिसके जरिए इन्हें आसानी से तकियों पर चढ़ाया जा सकता है और निकाला भी जा सकता है।

STITCHNEST Satin Cushion Covers Green Ethnic Print with Cow

Rs. 679

Get This
03

aRDENMEAD Set of 2 Decorative Cottonthrow/Pillow Cushion Covers

Check Price on Amazon

इन्हें आरामदायक कॉटन मटेरियल से बनाया गया है, जो आपको मजबूत और टिकाऊ होने के साथ ही साफ-सफाई व रख-रखाव में आसान हो सकता है। इनमें आपको 2 और 5 के सेट में आने वाले पैक मिल जाएंगें। ये कुशन कवर 16 x 16 इंच के आकार में आते हैं, जिन्हें आप आसानी से चौकोर आकार वाले तकियों पर चढ़ा सकते हैं। इनका वाइब्रेंट पीला रंग आपके सोफा सेट को एक शानदार रूप दे सकता है। इन पर सुंदर सफेद धागों से कढाई भी की गई है, जो इन्हें और भी सुंदर बनाती है। ये जिपर क्लोजर के साथ आते हैं, जिन्हें आसानी से खोला और बंद किया जा सकता है। गहरे रंग और एंब्राइडरी वर्क वाले ये कुशन कवर कमरे को एक वाइब्रेंट लुक देने के लिए अच्छे हो सकते हैं।

aRDENMEAD Set of 2 Decorative Cottonthrow/Pillow Cushion Covers

Rs. 683.05

Get This
04

ishro home Premium Cushion Cover Set of 5

Check Price on Amazon

इन कुशन कवर का शानदार फ्रिल डिजाइन आपके सोफा और कमरे की सजावट पर एक आकर्षक रूप जोड़ सकते हैं। ये बेहद मुलायम यूरोपियन स्टैंडर्ड वाले फैब्रिक से बनाए गए हैं, जो स्मूद और लग्जरी फील देने के साथ ही लंबे समय तक चल सकता है। हाई-क्वालिटी फैब्रिक होने के कारण इन्हें आसानी से मशीन में धुल सकते हैं, जिसमें इनमें सिकुड़न आने या कपड़ा खराब होने की समस्याएं नहीं आती हैं। सफेद रंग के इन कुशन कवर पर सुंदर फूलों वाला प्रिंट किया गया है, जो कि कई रंगों में है। मल्टीकलर प्रिंट और किनारों पर लगी झालर इन्हें देखने में खूबसूरत बनाती है। इनमें आपको 1, 2 और 5 के सेट में आने वाले विकल्प मिल सकते हैं।

ishro home Premium Cushion Cover Set of 5

Rs. 889

Get This
05

Kaahira Handmade Cotton Macrame Cushion Pillow Cover Boho Home Decor

Check Price on Amazon

कमरे में एक बोहो स्टाइल वाली सजावट करने के लिए आप इस कुशन कवर का इस्तेमाल वहां रखे सोफा को सजाने के लिए कर सकते हैं। यह ऑफ व्हाइट रंग में आता है, जिस वजह से गहरे और हल्के दोनों तरह के रंग वाले सोफा पर अच्छा लग सकता है। इसका आकार 16x16 इंच है, जो सोफा कुशन के लिए अनुकूल है। इसे कॉटन मटेरियल से बनाया गया है। इसके ऊपर सुंदर मैक्रैम से बना डिजाइन मिलता है, जो देखने में काफी आकर्षक है। इसमें मैक्रैम से बने लटकन भी लगे हुए हैं, जो इसे एक बेहतरीन रूप देते हैं। आधुनिक स्टाइल वाले इन कुशन कवर को आप अपने सोफा को नया और मॉडर्न रूप देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kaahira Handmade Cotton Macrame Cushion Pillow Cover Boho Home Decor

Rs. 330

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कुशन कवर किस मटेरियल से बने होने चाहिए?

कुशन कवर टिकाऊ और आरामदायक मटेरियल से बने होने चाहिए, जैसे कि कॉटन, लिनन, या वेलवेट।

मैं अपने सोफे के लिए सही आकार के कुशन कवर कैसे चुनूं?

अपने कुशन के आकार को मापें और उससे थोड़ा बड़ा कुशन कवर चुनें।

क्या मैं अलग-अलग पैटर्न और रंगों के कुशन कवर को मिक्स और मैच कर सकता हूं?

हां, आप अलग-अलग पैटर्न और रंगों के कुशन कवर को मिक्स और मैच करके अपने सोफे को एक अनूठा लुक दे सकते हैं। रंगों और पैटर्नों को इस तरह मिलाएं कि वे एक-दूसरे पूरा करते हों।

You May Also Like