Curtains, Drapes या Blinds आपके घर के लिए कौन होगा बेहतर? यहां जानें
घर की खिड़कियों की सजावट केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्राइवेसी और रोशनी के लिए भी अनिवार्य है। ऐसे में यहां तीन सबसे लोकप्रिय विकल्पों Curtains, ड्रैप्स और Blinds के बीच के अंतर को स्पष्ट करेंगे जिसकी मदद से आप भी अपने घर के लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
By: Khushi SinghLast Updated on May 28, 2026 17:30 ISTPublished on May 28, 2026 17:30 IST
कर्टेन, ड्रेप्स और ब्लाइंड्स
ब्लाइंड्स सबसे अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे घर तो सुंदर लगता ही है साथ ही बाहर से आने वाली तेज रोशनी, धूल-मिट्टी और शोर को भी कम करने में मदद मिलती है। अक्सर लोग इन तीनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन आपकी प्राइवेसी, रोशनी और कमरे के लुक के मामले में इन तीनों का काम बिल्कुल अलग है, जिसे इस यहां विस्तार से समझाया गया है। इसकी मदद से आप अपने कमरे के लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
बता दें कि Curtains जहां हल्के और पतले होते हैं, जिससे हल्की रोशनी कमरे में आ सकती है साथ ही हवा भी आर-पार हो सकती है; वहीं ड्रेप्स ज्यादा मोटे फैब्रिक से बने होते हैं, जो आपके कमरे में बाहर से आने वाली रोशनी को ज्यादा अच्छी तरह रोकते हैं। इससे आप दिन में भी रात जैसी सुकून की नींद ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर हम ब्लाइंड्स की बात करें तो यह कर्टेन और ड्रेप का एक आधुनिक रूप है, जो आपके कमरे को मॉर्डन दिखने में मदद कर सकता है। नीचे इनके बारे में और भी विस्तार से जानकारी दी गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों के लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हल्की रोशनी आए और हवा आर-पार होती रहे, तो आप कर्टेन का चुनाव आपके लिए बेहतर रहेगा। पर्दे सूरज की सीधी रोशनी को कम करते हैं, जिससे आपके कमरे में एकदम अंधेरा नहीं होता। साथ ही यह आपकी प्राइवेसी को भी ध्यान में रखते हैं, जिससे बाहर के लोग अंदर नहीं देख सकते। बता दें कि पर्दों को ज्यादातर कॉटन और लिनन मटेरियल से बनाया जाता है, जिसकी वजह से ये हल्के होते हैं। इनमें आपको सुंदर-सुंदर प्रिंट्स भी मिल जाएंगे, जैसे फ्लोरल प्रिंट, एनिमल प्रिंट, जिन्हें आप अपने घर की सजावट के आधार पर चुन सकते हैं।
पर्दे को घर के कि हिस्से में लगाया जा सकता है?
पर्दे हल्के होते हैं, जिससे हवा आसानी से आर-पार होती है। इन्हें आप किचन या बच्चों के कमरे में लगा सकते हैं, जिससे कमरे में ज़्यादा अंधेरा नहीं होता और देखने में भी सुंदर लगता है।
ड्रेप्स को ज्यादातर मोटे कपड़े से बनाया जाता है, जैसे पॉलिएस्टर जो ज्यादातर 100% ब्लैकआउट वाला होता है। यह बाहर से आने वाली रोशनी और हवा को लगभग पूरी तरह से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा ये बाहर से आने वाले शोर को भी कम करते हैं, जिससे आप दिन में भी सुकून की नींद ले सकते हैं। Drapes आपकी प्राइवेसी को तो पूरी तरह मेंटेन करते ही हैं, साथ ही आपके कमरे को एक सही लुक भी देते हैं। बता दें कि ड्रेप्स में ज्यादातर प्लीट्स बनी होती हैं, जो देखने में आकर्षक लगती हैं।
ड्रेप्स को घर के कि हिस्से में लगाया जा सकता है?
यह मोटा होता है, जिस कारण बाहर से आने वाली धूल और मिट्टी को रोकने में मदद करता है। इसी वजह से इसे बेडरूम, लिविंग रूम या फिर मुख्य गेट पर लगा सकते हैं।
जब भी बात आती है कि कम जगह में अपने कमरे की खिड़कियों को सुंदर तरीके से सजाने की, तो ब्लाइंड्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये आपके घर को क्लीन और मॉडर्न लुक देते हैं। ब्लाइंड्स को ज्यादातर सख्त सामग्री जैसे लकड़ी या पीवीसी (PVC) मटेरियल से बनाया जाता है, जिसकी वजह से ये टिकाऊ होते हैं। इनकी खासियत यह है कि आप इनसे रोशनी की मात्रा को अपनी मर्जी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको घुमावदार पट्टियां मिल जाएंगी, जिनके साथ एक रस्सी लगी होती है इससे आप ब्लाइंड्स को ऊपर या नीचे कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें साफ करना भी काफी आसान होता है। इन्हें आप गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं या फिर सूखे कपड़े से झाड़ सकते हैं। ये घर में रोशनी को नियंत्रित करने के साथ आपकी प्राइवेसी को भी बनाए रखते हैं।
ब्लाइंड्स को घर के कि हिस्से में लगाया जा सकता है?
इन्हें आप अपने बेडरूम और लिविंग रूम की खिड़की पर लगा सकते हैं जिससे आप बाहर से आने वाली रोशनी को कंट्रोल करने के साथ प्राइवेसी को भी बनाए रख सकते हैं। ये आपके कमरे को आकर्षक दिखाने में भी मदद कर सकते हैं।
ऐसे ही जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
अगर आप अपने घर को एक सुंदर और किफायती दामों में सजाना चाहते हैं, तो पर्दे सदाबहार विकल्प हैं। वहीं, अगर आप घर को शाही लुक देना चाहते हैं, साथ ही पूरी तरह से अंधेरा और शांति चाहते हैं, तो भारी ड्रैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप कम जगह में आधुनिक डिजाइन चाहते हैं, तो ब्लाइंड्स का चुनाव कर सकते हैं जो आपके कमरे को आकर्षक बना सकता है। बता दें कि ये तीनों अपनी-अपनी जगह पर बेहतर हैं। इनमें से किसी एक को चुनना पूरी तरह से आपकी जरूरत, बजट और कमरे की शैली पर निर्भर करता है।
साज- सज्जा पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
पर्दे और ड्रेप्स में क्या अंतर है?
पर्दे आमतौर पर हल्के कपड़े के होते हैं और अनलाइन होते हैं, जबकि ड्रेप्स भारी और लाइन वाले होते हैं, जो बेहतर इन्सुलेशन और गोपनीयता प्रदान करते हैं।
क्या ब्लाइंड्स घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं?
हां, ब्लैकआउट या इन्सुलेटेड ब्लाइंड्स गर्मी को ब्लॉक करके कमरे को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं।
किस विकल्प का रखरखाव सबसे आसान है?
ब्लाइंड्स का रखरखाव आमतौर पर सबसे आसान होता है क्योंकि उन्हें केवल पोंछने की आवश्यकता होती है, जबकि पर्दे और ड्रेप्स को नियमित धुलाई या ड्राई क्लीनिंग की आवश्यकता हो सकती है।